Arbind pandey

Arbind pandey

Share

आप सब अपना आशीर्वाद हर पल बना कर रखे।
भूल से भी भूल हो तो बता कर क्षमा कर दिया करें पर रिस्ता निभाये।

15/09/2026

निमंत्रण पहुँच जाये तो ठीक है
आप मेरे निवेदन को सिवाकर कर ले
व बंधु भगनी को भी अवगत करा दे
धन्यवाद 🙏

Photos from Arbind pandey's post 13/09/2026

🙏😭

Photos from Arbind pandey's post 06/09/2026

आज दिलदार नगर गाजीपुर सौभाग्य हॉस्पिटल के उद्यघाटन पूजन में रहने का सौभाग्य मिला
अतिथि पूर्व विधायक सम्मानित श्रीमती सुनीता सिंह जननियाँ व डॉ रविकांत त्रिवेदी न्यू जागृति हॉस्पिटल वाराणसी रहे
जनमानस के सुविधाओं का हर पल हॉस्पिटल ध्यान देगा
निर्देशक डॉ रमेश मौर्या जी को शुभकामनाएं

04/09/2026
04/09/2026

सोशल मीडिया पर भाजपा कार्यकर्ताओं से एक विशेष आग्रह

इधर कुछ दिनों से मैं देख रहा हूँ कि भारतीय जनता पार्टी की कोई सूची जारी होते ही—चाहे पदाधिकारियों की सूची हो, किसी कार्यक्रम की सूची हो या संगठन से जुड़ा कोई निर्णय—कुछ लोग उसमें जातिवाद, क्षेत्रवाद या किसी अन्य प्रकार का दोष निकालकर सोशल मीडिया पर एक नैरेटिव बनाने लगते हैं।

हमें यह समझना होगा कि भारतीय जनता पार्टी सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। संगठन में जो भी पदाधिकारी बनता है, वह भाजपा का ही कोई न कोई कार्यकर्ता होता है। यदि कोई व्यक्ति भाजपा की सदस्यता ग्रहण करता है और संगठन उसे कोई दायित्व देता है, तो यह संगठन की प्रक्रिया और परंपरा का हिस्सा है।

और पद की बात करें तो एक पद पर एक ही व्यक्ति आएगा।

अरविंद पांडेय को दायित्व मिलेगा तो विनाश पांडेय नाराज हो सकते हैं, और विनाश पांडेय को मिलेगा तो अरविंद पांडेय नाराज हो सकते हैं। लेकिन संगठन में दायित्व किसी एक को ही मिलना है।

संगठन सभी वर्गों, सभी क्षेत्रों और सभी कार्यकर्ताओं के समावेश का ध्यान रखते हुए निर्णय करता है। इसलिए किसी सूची को देखकर व्यक्तिगत या जातिगत चश्मे से उसकी व्याख्या करना उचित नहीं है।

दुर्भाग्य से कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो सूची जारी होने का इंतजार करते रहते हैं कि कब सूची आए और वे सोशल मीडिया पर आलोचना, आरोप और अपना नैरेटिव शुरू कर दें। कभी किसी कार्यकर्ता पर, कभी किसी पदाधिकारी पर, कभी किसी के गमछे या पहनावे तक पर टिप्पणी शुरू हो जाती है।

यदि भाजपा के कार्यकर्ता हैं तो अपनी ऊर्जा संगठन को मजबूत करने में लगाइए, न कि अपने ही कार्यकर्ताओं को कमजोर करने में।

कभी आप पदाधिकारी नहीं बन पाए तो निराश मत होइए। आज किसी और को दायित्व मिला है, कल आपको भी मिल सकता है। संगठन में अवसर आते-जाते रहते हैं, लेकिन कार्यकर्ता का समर्पण और उसकी छवि लंबे समय तक रहती है।

इसलिए मेरा सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से विशेष निवेदन है—

पद के लोभ में नहीं, विचारधारा के विस्तार में लगिए।

जिस प्रकार हमारे सैनिक सीमा पर राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना कर्तव्य निभाते हैं, उसी प्रकार हम कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि समाज के भीतर अपनी संस्कृति, सभ्यता, आचार-विचार, सनातन और राष्ट्रवाद को मजबूत करने का कार्य करें।

पद मिलना या नेतृत्व का दायित्व मिलना संगठन का निर्णय है। कार्यकर्ता भाव में रहकर संगठन के लिए काम करना हमारी जिम्मेदारी है।

सोशल मीडिया की शक्ति को समझिए। आपकी एक पोस्ट आपके आचरण और आपकी वर्षों की मेहनत से बनी छवि को प्रभावित कर सकती है। ट्रोलरों के बहकावे में आकर अपने ही संगठन और अपने ही कार्यकर्ताओं के खिलाफ लिखना उचित नहीं है।

आलोचना के नाम पर अपने ही घर को कमजोर न करें। पद आएगा-जाएगा, लेकिन कार्यकर्ता की पहचान उसके आचरण और समर्पण से बनेगी।

आइए, सोशल मीडिया को विवाद का माध्यम नहीं, विचारधारा और संगठन को मजबूत करने का माध्यम बनाएं।

राष्ट्रवाद सर्वोपरि।
संगठन सर्वोपरि।
कार्यकर्ता भाव सर्वोपरि।

यह मेरे निजी विचार हैं। आप सभी का अपना विवेक और अपनी राय है—आगे निर्णय आपका।

— अरविंद पांडेय अविनाश

04/09/2026

ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।
प्रणतः क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

आनंद, उल्लास और उत्साह के महापर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीकृष्ण जी की कृपा सभी पर बनी रहे, यही प्रार्थना है।

जय श्रीकृष्ण!

#श्रीकृष्ण_जन्माष्टमी

03/09/2026

काशी क्षेत्र के सभी सम्मानित नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🌹

आदरणीय क्षेत्र अध्यक्ष जी एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा किए गए पदाधिकारियों के चयन में समावेशी दृष्टिकोण, पारदर्शिता, सुनियोजित कार्ययोजना तथा सभी जिलों का संतुलित समायोजन स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

निश्चित रूप से यह नई टीम संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाएगी। हम सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय को सुनिश्चित करने तथा उत्तर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

संगठन मजबूत — भाजपा मजबूत।
2027 में फिर भाजपा सरकार!

अरविंद पांडेय ‘अविनाश’

31/08/2026

जीवन में कार्य करके मिली पहचान ही स्थायी होती है।

पद, प्रतिष्ठा और परिस्थितियाँ समय के साथ बदल सकती हैं,
लेकिन अपने कर्मों से बनाई गई पहचान हमेशा याद रखी जाती है।

इसलिए पद पाने की नहीं,
ऐसा कार्य करने की कोशिश करें कि पद से हटने के बाद भी लोग आपका सम्मान करें।

कर्म ही पहचान है, और अच्छी पहचान ही जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

— अरविंद पांडेय ‘अविनाश’

28/08/2026

आदरणीय अखिलेश भैया, एक सवाल आपसे…

जब उत्तर प्रदेश में आपकी सरकार बनेगी, तब मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को लेकर आपका क्या विचार होगा?

क्या आपकी राजनीति केवल हिंदुओं को जातियों में बाँटने तक सीमित रहेगी, या आप सनातन की आस्था और भावनाओं का सम्मान करते हुए श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े विषय पर स्पष्ट और सकारात्मक दृष्टिकोण रखेंगे?

जनता यह जानना चाहती है कि आपकी सरकार सनातन की भावनाओं का सम्मान करेगी या नहीं?

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर आपका स्पष्ट मत क्या है, अखिलेश भैया?

जय श्री कृष्ण 🙏🚩

अरविंद पांडेय अविनाश
क्षेत्र संयोजक
सोशल मीडिया, भाजपा काशी

Category

Telephone

Website

Address


Varanasi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Arbind pandey posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Varanasi.