Lokbandhu Rajnarayan Inter College Code 851419

Lokbandhu Rajnarayan Inter College Code 851419

Share

Come and gather to learn!!

Photos from Lokbandhu Rajnarayan Inter College Code 851419's post 05/09/2026

#शिक्षकदिवस

शिक्षक दिवस केवल “Happy Teachers’ Day” कहने और शुभकामनाएँ देने का दिन नहीं है; यह स्वयं से यह पूछने का दिन भी है कि हम अपने विद्यार्थियों के जीवन में वास्तव में क्या परिवर्तन ला रहे हैं।

हर विद्यार्थी एक समान पारिवारिक और शैक्षणिक पृष्ठभूमि से नहीं आता। कुछ बच्चों के माता-पिता स्वयं अधिक शिक्षित नहीं होते, घर में पढ़ाई का वातावरण नहीं होता, और कई बच्चों को अनुशासन, नागरिक व्यवहार, संवाद का तरीका, समय की पाबंदी और सामाजिक जिम्मेदारी जैसी मूल बातें भी घर से सीखने का अवसर नहीं मिल पाता। ऐसे विद्यार्थी के लिए शिक्षक केवल विषय पढ़ाने वाला व्यक्ति नहीं होता—शिक्षक ही उसका पहला आदर्श, मार्गदर्शक और व्यवहार का जीवंत उदाहरण बन सकता है।

हमें यह समझना होगा कि हमारी कक्षा में कही गई एक बात, हमारा एक व्यवहार, हमारी एक डाँट, हमारी एक प्रशंसा और कभी-कभी हमारी एक छोटी-सी उपेक्षा भी किसी विद्यार्थी के व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव डाल सकती है। यदि कोई विद्यार्थी अशिष्ट है, अनुशासनहीन है या शिक्षा के महत्व को नहीं समझता, तो केवल यह कह देना आसान है कि “इस बच्चे में संस्कार नहीं हैं”। लेकिन एक शिक्षक के रूप में हमारा प्रश्न यह होना चाहिए—
“क्या हम उसे वह दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं, जो शायद उसे अपने घर से नहीं मिल पाई?”

हमारा दायित्व केवल अच्छे नंबर दिलाना नहीं, बल्कि अच्छे नागरिक और अच्छे इंसान तैयार करना भी है क्योंकि आज का विद्यार्थी कल का अधिवक्ता, शिक्षक, अधिकारी, जनप्रतिनिधि, न्यायाधीश, व्यवसायी या समाज का सामान्य नागरिक बनेगा। हम आज उसे जैसा सोचने, बोलने और व्यवहार करने की शिक्षा देंगे, कल समाज को वैसा ही नागरिक मिलेगा।

इसलिए शिक्षक होना केवल एक पद नहीं, बल्कि एक सामाजिक उत्तरदायित्व है।
आइए, इस शिक्षक दिवस पर हम संकल्प लें कि हम हर विद्यार्थी को उसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि से नहीं, बल्कि उसकी संभावनाओं से देखेंगे; उसे केवल पाठ्यक्रम नहीं, बल्कि अनुशासन, शिष्टाचार, संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और जीवन जीने की सही दिशा भी देंगे क्योंकि एक अच्छा शिक्षक केवल परीक्षा में सफल विद्यार्थी नहीं बनाता वह ऐसा मनुष्य बनाता है, जिसकी सफलता से पूरा समाज लाभान्वित होता है।
शिक्षक बने रहना आसान है, लेकिन एक जिम्मेदार शिक्षक बनना निरंतर आत्ममंथन और अध्यन मांगता है।

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Photos from Lokbandhu Rajnarayan Inter College Code 851419's post 03/09/2026

सच्चा गुरु केवल ज्ञान नहीं देता—वह शिष्य को स्वयं को पहचानने और अपने कर्तव्य के मार्ग पर दृढ़ रहने की शक्ति देता है।

Photos from Lokbandhu Rajnarayan Inter College Code 851419's post 15/08/2026

#स्वाधीनता

आज दिनांक 15/08/2026 को 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकबंधु राजनारायण विधि महाविद्यालय एवं लोकबंधु राजनारायण इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में लोकबंधु राजनारायण विधि महाविद्यालय के प्रांगण में विधि महाविद्यालय के ध्वजारोहण हुआ।

इस अवसर पर ऑडिटोरियम में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण,नृत्य आदि प्रस्तुत किया गया ।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया तथा अभिभावकों को पौधा वितरित कर एक पेड़ मां के नाम अभियान को आगे बढ़ाया गया।

सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को इस आयोजन की सफलता के लिए हृदय से धन्यवाद!!

🙏🙏🙏✍️✍️🙏✍️🙏✍️🙏✍️🙏

29/07/2026

Photos from Lokbandhu Rajnarayan Inter College Code 851419's post 05/06/2026

#पर्यावरणदिवस




हमारा पर्यावरण हमें स्वच्छ हवा, शुद्ध जल, फल-फूल, पेड़-पौधे और जीवन जीने के लिए आवश्यक सभी संसाधन प्रदान करता है। इसलिए इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।

09/05/2026

*मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं!*

आज के इस विशेष दिन पर, हम सब अपनी माताओं के प्रति अपना प्यार और आभार व्यक्त करते हैं। उनकी अनमोल शिक्षा, प्यार, और समर्थन हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

*धन्यवाद, माँ! ❤️*

स्कूल के सभी छात्रों और शिक्षकों की ओर से

Photos from Lokbandhu Rajnarayan Inter College Code 851419's post 22/04/2026

Schools make a positive impact on the environment, as we celebrate Earth Day 2026.

Come and gather to learn

Photos from Lokbandhu Rajnarayan Inter College Code 851419's post 13/04/2026

आज विद्यालय परिसर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती की पूर्व संध्या के अवसर पर विभिन्न शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में जागरूकता एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने हेतु पोस्टर निर्माण, भाषण प्रतियोगिता तथा प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल डॉ. अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हुए डॉ. अंबेडकर जी के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा निर्मित भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला।
पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने सृजनात्मक कौशल का परिचय देते हुए समानता, न्याय और बंधुत्व के संदेश को सुंदर चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। वहीं क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने डॉ. अंबेडकर जी के जीवन एवं भारतीय संविधान से संबंधित अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।
विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता की सराहना की तथा विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस प्रकार यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।
अंत में प्रधानाचार्य महोदया ने सभी को डॉ. अंबेडकर जी के आदर्शों पर चलने एवं समाज में समानता और न्याय स्थापित करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही आज 13 अप्रैल 1919 का दिन भारतीय इतिहास में एक अत्यंत दुखद और काले अध्याय के रूप में याद किया जाता है। इस दिन जलियांवाला बाग हत्याकांड में सैकड़ों निहत्थे भारतीयों पर ब्रिटिश सेना ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं। यह घटना अमृतसर के जलियांवाला बाग में घटी, जहां लोग शांतिपूर्ण सभा के लिए एकत्र हुए थे।
ब्रिटिश अधिकारी जनरल डायर के आदेश पर बिना चेतावनी के भीड़ पर गोलियां चलाई गईं, जिसमें अनेक निर्दोष लोग शहीद हो गए। इस अमानवीय घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया और स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी।जलियांवाला बाग हत्याकांड हमें स्वतंत्रता की कीमत और बलिदान की भावना का स्मरण कराता है। इस पुण्यतिथि पर हमें उन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशभक्ति और मानवता के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।

सभी शिक्षकों सरिता ma'am, धवन सर, पूजा दुबे, पूजा मौर्या, अर्चना, भावना, विमला,प्रीति, वंदना मनुको हृदय से धन्यवाद और साधुवाद!

03/04/2026

Photos from Lokbandhu Rajnarayan Inter College Code 851419's post 28/02/2026

Category

Telephone

Website

Address


Varanasi
221302

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lokbandhu Rajnarayan Inter College Code 851419 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Varanasi.