Navin Pandey

Navin Pandey

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Navin Pandey, Digital creator, Ghazipur.

31/10/2025

सर्वार्थ सिद्धि योग ज्योतिष शास्त्र में एक बहुत शुभ और शक्तिशाली मुहूर्त है, जो किसी खास दिन पर किसी विशिष्ट नक्षत्र के संयोग से बनता है। 'सर्वार्थ' का अर्थ 'सभी' और 'सिद्धि' का अर्थ 'सफलता।
सर्वार्थ सिद्धि योग अत्यंत शुभ योग है। इस योग में कोई भी शुभ कार्य करने से सफलता मिलती है, भले ही उस कार्य के लिए कोई विशेष शुभ मुहूर्त उपलब्ध न हो।

प्रश्न : सर्वार्थ सिद्धि योग में क्या कर सकते हैं?
उत्तर : इस योग में किए जाने वाले कार्य सफल होते हैं और उसमें विघ्न नहीं आते। यह निम्नलिखित कार्यों के लिए उपयुक्त है:—
👉नया व्यवसाय शुरू करना।
👉यात्रा की शुरुआत करना।
👉नया घर या वाहन खरीदना।
👉शादी की खरीदारी करना या विवाह की चर्चा करना।
👉परीक्षा में शामिल होना या शिक्षा शुरू करना।
👉व्यापारिक या राजकीय अनुबंध करना।

सर्वार्थ सिद्धि योग किसी भी नए तरह का करार करने का सबसे अच्छा समय होता है। इस योग के प्रभाव से नौकरी, परीक्षा, चुनाव, खरीदी-बिक्री से जुड़े कार्यों में सफलता मिलती है। भूमि, गहने और कपड़ों की ख़रीददारी में सर्वार्थ सिद्धि योग अत्यंत लाभकारी है। इसके प्रभाव से मृत्यु योग जैसे कष्टकारी योग के दुष्प्रभाव भी नष्ट हो जाते हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग में हर वस्तु की खरीददारी शुभ मानी जाती है

26/10/2025

ज्योतिष में चंद्र ग्रह मन, भावनाओं, विचारों और मानसिक स्थिरता का कारक है। यह जल तत्व और वात प्रकृति से जुड़ा, स्त्रीलिंग, सौम्य और शुभ ग्रह माना जाता है। चंद्र व्यक्ति के मूड, स्मृति, संवेदनशीलता और लोकप्रियता को दर्शाता है। इसकी स्थिति और शक्ति व्यक्ति की मानसिक शांति व सुख का निर्धारण करती है। पूर्ण और शुभ चंद्र समृद्धि देता है, जबकि नीच या क्षीण चंद्र अस्थिर मन और मानसिक तनाव का कारण बनता है।

09/10/2025

अमृत सिद्धि योग एक अत्यंत शुभ वैदिक ज्योतिषीय योग है जो किसी विशेष वार और नक्षत्र के संयोग से बनता है, जिसके दौरान किए गए कार्य 'अमृत' के समान शुभ और सफल परिणाम देते हैं। यह योग घर में प्रवेश, वाहन खरीदने, नए व्यापार शुरू करने और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए बहुत उत्तम माना जाता है।

महत्व और लाभ :👇🏻

शुभता और समृद्धि : यह योग समृद्धि और सफलता का प्रतीक है।

सफलता की संभावना : इस योग में किए गए कार्य, जैसे नया व्यापार, वाहन खरीदना या घर में प्रवेश करना, सफल होने की संभावना बढ़ जाती है।

आर्थिक लाभ : इस दौरान किए गए आर्थिक निर्णय और निवेश लाभकारी होते हैं।

मांगलिक कार्य : नए घर में प्रवेश, वाहन खरीदना जैसे कई मांगलिक कार्य इस योग में किए जा सकते हैं।

04/10/2025

मूल नक्षत्र उग्र और तीक्ष्ण स्वभाव वाले नक्षत्र हैं, जिनमें मूल, जेष्ठा, अश्लेषा, अश्विनी, मघा और रेवती शामिल हैं। इन नक्षत्रों में जन्म लेने वाले बच्चे के स्वास्थ्य और स्वभाव पर जीवन भर विशेष प्रभाव पड़ सकता है।

03/10/2025

आज से शुरू हुआ चोर पंचक, पूरे पांच दिनों तक इन कार्यों से बचना है जरूरी, नहीं तो जीवन में आ सकती हैं कठिनाइयां
पंचक काल के दौरान न करें ये कार्य :
1. पंचक के दौरान चरपाई और पलंग बनवाना अशुभ होता है. ऐसा करने पर व्यक्ति के ऊपर संकट आ सकता है.
2. लकड़ी और घास को पंचक के दौरान जलाना नहीं चाहिए. ऐसा करने से आग लगने की संभावना रहती है.
3. पंचक के दौरान दक्षिण दिशा में न करें यात्रा. ऐसा करने पर अनहोनी हो सकती है.
4. पंचक के दौरान घर की छत और नींव नहीं डलवाना चाहिए. ऐसा करने से घर में क्लेश और धन की हानि हो सकती है.
5. पंचक में घर में लकड़ी बिनकर या खरीदकर नहीं लाना चाहिए.
6. शैय्या का निर्माण पंचक के दौरान नहीं करने चाहिए.
7. पंचक में शव जलाने की मनाही होती है.
8. शुभ कार्य जैसे विवाह, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश और नामकरण पंचक के दौरान नहीं करना चाहिए.
9. चोर पंचक के दौरान धन के बड़े लेन-देन और नए व्यापार की शुरुआत करने से बचना चाहिए.

17/07/2025

चिकित्सकीय अवकाश (Medical Leave) : नियम और शर्त

Photos from Navin Pandey's post 17/07/2025

18 जुलाई को अखबारों में शिक्षकों/शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें

Photos from Navin Pandey's post 06/05/2025

शिक्षामित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों की अप्रैल 2025 की मानदेय ग्रांट जारी✅

Photos from Navin Pandey's post 06/05/2025

स्थानांतरण नीति (Transfer Policy) 2025–26 का शासनादेश 👆🏻

06/05/2025

8 मई को प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों हेतु नवचयनित प्रवक्ता/सहायक अध्यापकों के ऑनलाइन पदस्थापन और नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के संबंध में

06/05/2025

*हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अनुत्तीर्ण छात्रों का विवरण और विषय अध्यापक का विवरण मांगा गया!*

💠स्कूल के प्रधानाचार्यों को पत्र लिखकर मांगी गई जानकारी

💠शिक्षकों की चिंता बढ़ी कि कोई विभागीय कार्रवाई की तैयारी तो नहीं!
https://whatsapp.com/channel/0029Vak5TAF6WaKr9JQR9J2V

Category

Culinary Team

Attire

Telephone

Website

Address


Ghazipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Navin Pandey posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Ghazipur.