Sawanmalviyabjp
विधानसभा वल्लभनगर
उदयपुर राजस्थान 313601 [email protected]
30/04/2026
वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री उदयलाल जी डांगी के पूज्य पिताजी श्री मेघराज जी डांगी के देहावसान उपरांत आज उनके निवास स्थान पहुँचकर दिवंगत पुण्यात्मा को सादर श्रद्धांजलि अर्पित की व परिवारजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी, उदयपुर सांसद श्री मन्नालाल रावत जी, निम्बाहेड़ा विधायक श्री श्रीचंद कृपलानी जी, उदयपुर ग्रामीण विधायक श्री फूलचंद मीणा जी, उदयपुर शहर विधायक श्री ताराचंद जैन जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सादर श्रद्धांजलि 💐
20/04/2026
आज निंबाहेड़ा कृषि उपज मंडी प्रांगण में मालवीय लोहार समाज द्वारा आयोजित तुलसी विवाह एवं सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस पुनीत अवसर पर छोटी सादड़ी विधायक माननीय श्री चंद कृपलानी जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और नवविवाहित जोड़ों को सुखद भविष्य का आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में समाज के गौरव, निंबाहेड़ा चोकला अध्यक्ष श्री उदयलाल जी लोहार एवं प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष श्री अशोक जी लोहार सहित कई वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।
सभी नवविवाहित जोड़ों को उनके नए जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ! 💐✨
14/04/2026
भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर, "भारतरत्न" बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती पर कोटिश: नमन।
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का पतन: वल्लभनगर मीडिया पर एक कड़ा प्रहार
वल्लभनगर विधानसभा में पत्रकारिता की शुचिता पर गहरे प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। क्षेत्र के कुछ पत्रकार, जो स्वयं को लोकतंत्र के सजग प्रहरी कहते हैं, आज चंद सिक्कों और राजनीतिक आकाओं के इशारों पर दलबदलू की भूमिका निभा रहे हैं। यह विडंबना ही है कि जिन्हें समाज का दर्पण होना चाहिए था, वे आज किसी विशेष पार्टी की कठपुतली बनकर रह गए हैं।
गरीब की आवाज पर सेंसरशिप
आला कमान के कथित आदेशों पर किसी निर्धन और संघर्षशील युवा की राजनीतिक खबरों का गला घोंटना केवल पत्रकारिता का अपमान नहीं, बल्कि उस गरीब परिवार के सपनों की हत्या है। जब मीडिया यह तय करने लगे कि गरीब का बेटा राजनीति नहीं करेगा, तो समझ लीजिए कि लोकतंत्र वेंटिलेटर पर है।
बिकती कलम और टूटता विश्वास
भारत का चौथा स्तंभ कहे जाने वाली मीडिया यदि खुद ही बिकाऊ हो जाए, तो आम आदमी न्याय की उम्मीद किससे करे? चंद स्वार्थों के लिए अपनी कलम को गिरवी रखने वाले पत्रकार यह भूल जाते हैं कि:
स्वाभिमान सर्वोपरि है: बिना रीढ़ की पत्रकारिता समाज के लिए अभिशाप है।
समावेशी राजनीति: जब तक एक आम और गरीब युवा मुख्यधारा की राजनीति में नहीं आएगा, तब तक व्यवस्था का शुद्धिकरण असंभव है।
मीडिया की शक्ति: मीडिया की मजबूती बड़े नेताओं की जी-हजूरी में नहीं, बल्कि दबे-कुचले लोगों की आवाज बनने में है।
अंतिम चेतावनी
किसी गरीब की उभरती राजनीति को दबाकर आप अपनी तिजोरियां तो भर सकते हैं, लेकिन इतिहास के पन्नों में अपनी छवि कलंकित होने से नहीं बचा पाएंगे। याद रखें, जिस दिन गरीब ने अपनी शक्ति पहचान ली, उस दिन बिकाऊ मीडिया और उसके आकाओं का पतन निश्चित है।
वक्त है कि वल्लभनगर की मीडिया अपनी मर्यादा पहचाने और चौथे स्तंभ की गरिमा को बहाल करे। #वल्लभनगर Aaj Tak ABP News ZEE Rajasthan News
30/03/2026
सभी देशवासियों को भगवान महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान महावीर जी ने सत्य, अहिंसा, करुणा और सामाजिक सद्भाव के जो संदेश दिए, वे मानव समाज को अनंतकाल तक राह दिखाते रहेंगे। भगवान महावीर जी से सभी के कल्याण की कामना करता हूँ।
25/03/2026
वल्लभनगर विधायक श्री उदयलाल डांगी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन प्रदान करें ।
Udai Lal Dangi
24/03/2026
या सर्वभूतेषु माँ कात्यायनी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
चैत्र नवरात्रि की षष्ठी पर मां कात्यायनी के चरणों में कोटि-कोटि वंदन!
मां कात्यायनी सबका कल्याण करें और जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करें।
23/03/2026
"सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है,
देखना है जोर कितना बाज़ू-ए-कातिल में है"
महान स्वतंत्रता सेनानी, मां भारती के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीद दिवस पर कोटि-कोटि नमन।
22/03/2026
"चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन"
माँ कूष्मांडा अपने सभी भक्तों के यश, बल और आरोग्य में वृद्धि प्रदान करें।
20/03/2026
या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता|
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:||
आदिशक्ति माँ भगवती की द्वितीय स्वरूप माँ ब्रह्मचारिणी का आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे।
चैत्र नवरात्रि के पावन द्वितीय दिवस के अवसर पर माँ ब्रह्मचारिणी की कृपा से हर घर में खुशियों का वास हो, सभी का जीवन सुख, समृद्धि और आरोग्यता से अभिसिंचित हो, यही प्रार्थना है।
जय माँ ब्रह्मचारिणी!
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आद्य सरसंघचालक व राष्ट्रवादी विचारक परम पूजनीय डॉ. हेडगेवार जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
केशव बलिराम हेडगेवार जी ने युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की जिस दूरदर्शी सोच के साथ संघ की स्थापना की, वह आज विराट वटवृक्ष बन चुका है। उनके प्रयासों ने भारत की सांस्कृतिक चेतना को पुनर्जीवित करते हुए राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सामाजिक एकता की एक सशक्त परंपरा का निर्माण किया।
उनका ओजस्वी जीवन देशवासियों को अनंतकाल तक मातृभूमि के प्रति अटूट निष्ठा, त्याग, समर्पण का कर्तव्यबोध कराता रहेगा।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Address
Udaipur
313001