MK STAR
IPL 2026 Latest News & Shorts
� Breaking Cricket Updates
Viral Moments | Match Highlights
Dail
07/10/2026
नींद से जंग फिर मैदान पर 102*... टी -20 करियर की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने के बाद श्रेयस अय्यर ने जो खुलासा किया उसने सबका दिल जीत लिया. श्रेयस ने कहा -"मैं जेट लेग के कारण 2 रातों से सोया नहीं था, आंखें जल रही थीं लेकिन देश के लिए खेलना था. " इस बयान ने साउथ अफ्रीका के दिग्गज हर्शल गिब्स की याद दिला दी,जब उन्होंने 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक 438 रनों के चेज में हैंगओवर में 175 रनों की तूफानी पारी खेली थी और कहा था -"मैं सुबह उठा तो मुझे कुछ याद नहीं था. " श्रेयस ने भी वही जुनून दिखाया, नींद को हराया और 43 गेंदों में 102* ठोक दिया. बड़े खिलाड़ी की पहचान यही है - बहाने नहीं, सिर्फ रन. जेट लेग में शतक - क्या ये श्रेयस की अबतक की सबसे महान पारी है ?
06/10/2026
Maiden T20I hundred for India's T20I captain, Shreyas Iyer!
06/10/2026
Bapu literally said ‘you miss, I hit’ !
06/10/2026
INDIA WON THE TOSS & DECIDED TO BOWL FIRST vs WEST INDIES!
06/10/2026
Naman Dhir makes his T20I debut for India against West Indies. A dream moment as he earns his first international cap
, ,
06/10/2026
सूर्या को एक और बड़ा झटका... टीम इंडिया से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव को मुंबई रणजी टीम में भी जगह नहीं मिली है. रणजी ट्रॉफी 2026 -27 के पहले मैच के लिए सेलेक्टर्स ने उनका चयन नहीं किया. मुंबई के चीफ सेलेक्टर राजेश पवार ने कहा -"हम कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते थे. ऐसा नहीं है कि हम भविष्य में रणजी ट्रॉफी के लिए सूर्यकुमार यादव पर विचार नहीं करेंगे, लेकिन उन्हें कुछ रेड बॉल मैच खेलने होंगे. क्या सूर्या की वापसी मुश्किल हो गई है ?
06/10/2026
हसन नवाज का जहरीला बयान... एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में मिली हार के बाद पाकिस्तानी टीम के मिडिल आर्डर के बल्लेबाज हसन नवाज का एक शर्मनाक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक इंटरव्यू के दौरान नवाज ने कहा -"जब आप भारत के खिलाफ खेलते हैं, तो जाहिर तौर पर एक अलग मोटिवेशन होता है आपके अंदर से खुद - व - खुद ये भावना आती है कि आप उनके बॉलर्स पर हावी होकर उनपर हमला करें. ईमानदारी से कहूं, मुझे उनके सभी गेंदबाज़ों से नफरत हैं. और इंशाअल्लाह, अगर मुझे मौका मिला तो, तो हम आगे भी ऐसा (उनकी पिटाई ) करने की कोशिश करेंगे. इंडिया की टीम है, उस पर हम ऑफ कोर्स सोचते हैं कि यार इस बॉलर को मारना है. उनके हर एक बॉलर से नफरत है. " क्रिकेट को हमेशा अनिश्चिताओं और 'जेंटलमेन गेम ' के रूप में देखा जाता है, लेकिन हसन नवाज जैसे खिलाड़ियों ने अपने शर्मनाक बयान से साबित कर दिया है कि उनके अंदर खेल भावना नाम की कोई चीज ही नहीं बची है. किसी भी देश के खिलाड़ियों के प्रति ऐसी खुली नफरत दिखाना न सिर्फ उनकी छोटी सोच को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि टीम इंडिया के वर्ल्ड क्लास गेंदबाज़ों का खौफ उनके दिमाग में किस तरह बैठा है. बात बड़ी - बड़ी करने से कोई महान नहीं बनता नवाज़, मैदान पर आकर जीतना सीखो, हमारी टीम ने तुम्हें पहले भी पेला था और आगे भी धूल चटाती रहेगी. क्या हसन नवाज जैसे नफरत भरे और गैर - जिम्मेदाराना बयान देने वाले खिलाड़ी पर ICC या PCB को खेल भावना का उल्लंघन करने के लिए कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ?
05/10/2026
कैफ की दो टूक -यश OUT वैभव IN... मोहम्मद कैफ ने सलाह दी है कि अगर एशियन गेम्स में पूरा टर्निंग ट्रैक है तो भारत को एक कम बॉलर के साथ उतरना चाहिए और यश ठाकुर की स्थान पर वैभव सूर्यवंशी को अतरिक्त बल्लेबाज़ के रूप में टीम में जगह देनी चाहिए. कैफ ने कहा अभिषेक, संजू और वैभव तीनों ओपनर है तो क्या हुआ, पहले भी सचिन, सहवाग और गांगुली जैसे तीन दिग्गज ओपनर्स ने पोजीशन बदलकर टीम को संभाला था. टैलेंट को एडजस्ट करना पड़ता है, बाहर नहीं किया जाता. और यही नहीं रुके कैफ, उन्होंने तिलक वर्मा और शिवम दुबे की जगह को भी असुरक्षित बता दिया. कहा कि इन दोनों को हर मैच में खुद को साबित करना होगा, वरना टीम में बने रहना मुश्किल है. कैफ की यह बात बिल्कुल सही है. जब आपके पास वैभव जैसा भविष्य का सितारा है तो उसे मौका देना ही होगा, नहीं तो हम एक और सहवाग को खो देंगे. क्या आप मानते हैं कि वैभव प्लेइंग 11 में शामिल होना डिज़र्व करते हैं ?
Website
Address
DELHI
Sohna
122108
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when MK STAR posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.