Takkar Today

Takkar Today

Share

Contact for any News & Paid
Promotion: 92552-29403, 94661-73732

08/09/2026

डबवाली में नशा मामले में हेड कांस्टेबल सस्पेंड:अभय चौटाला ने उठाया था नशे बिकने का मुद्दा, आरोप-पैसे लेकर आरोपी को छोड़ा....

सिरसा जिले के डबवाली पुलिस जिला में नशा मामले में हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि नशीली गोलियां मामले में दो आरोपियों को पकड़ा था और हेड कांस्टेबल ने उन आरोपी को पैसे लेकर छोड़ दिया। ये मामला डबवाली एसपी तक जा पहुंचा। एसपी ने संज्ञान लेते हुए हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया और मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।

इसे लेकर इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने ग्रामीणों की मांग पर अपने पैतृक गांव चौटाला में खुलेआम नशा बिकने एवं आरोपियों पर पुलिस की मिलभगत का आरोप लगाते हुए मुद्दा उठाया था। इस मामले में अभय चौटाला ने डबवाली एसपी से भी फोन पर बात की तो संतोषजनक जवाब न मिलने पर अभय चौटाला ने एसपी को भी एक सप्ताह में कार्रवाई न करने पर एसपी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी तक दे डाली थी।


जिसके बाद डबवाली एसपी जसलीन कौर ने स्वयं चौटाला चौकी का निरीक्षण किया और नशा तस्करों एवं सप्लाई से जुड़ी हर डिटेल की रिपोर्ट तलब की। इसके बाद चौटाला व आसपास गांव में पुलिस की गश्त बढाई और नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। इस बीच हेड कांस्टेबल की मिलीभगत की सूचना मिली तो प्राथमिक जांच में उसे सस्पेंड कर दिया।

दो-तीन माह पहले हुई थी नियुक्ति
पुलिस के अनुसार, हेड कांस्टेबल की करीब दो से तीन माह पहले ही चौटाला चौकी में नियुक्ति हुई थी। इससे पहले एएनसी टीम में तैनात था। चौटाला गांव में नशा पर अंकुश लगाने को पुलिस टीम की संख्या बढ़ाने को नियुक्ति की थी। ऐसे में उसकी ही संलिप्ता मिली तो ये कार्रवाई की।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, प्राथमिक जांच में हेड कांस्टेबल की संलिप्ता पाई गई है। बाकी विभागीय जांच में पता चलेगा। अभी हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।
#

08/09/2026

सिरसा में स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिला:अब 4 पॉजिटिव केस, एक की हो चुकी मौत; मास्क पहनने की एडवाइजरी जारी...
सिरसा जिले में मंगलवार को स्वाइन फ्लू का एक और केस सामने आया है। मरीज की पहचान जगमालवाली निवासी बुजुर्ग महिला के तौर पर हुई। महिला का इलाज डीएमसी लुधियाना में चल रहा है और हालत गंभीर है।
जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 4 पॉजिटिव केस आ चुके हैं, जिनमें एक 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत दर्ज हुई है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। आमजन को भीड़-भाड़ वाली जगह और बाजार जाने से परहेज करने और फेस मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

एक मरीज की हो चुकी मौ-त
जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 4 पॉजिटिव केस आ चुके हैं, जिनमें एक 38 वर्षीय व्यक्ति की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई है। जो शहर के चतरगढपट्टी एरिया का रहने वाला था और वह लीवर की बीमारी से ग्रस्त था। अभी 2 और मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनकी हालत गंभीर है। इनमें एक महिला और बुजुर्ग शामिल है। बच्चा हाल ही में इलाज के बाद डिस्चार्ज हो चुका है।
इन दिनों स्वास्थ्य विभाग के पास संदि विभाग ने सिविल अस्पताल में भी अलर्ट मैसेज जारी किया है और अस्पताल में अलग से स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड बना लिया है। अभी इनके अलावा कोई नया मरीज दाखिल नहीं है और न ही सैंपल आया है। यह मरीज बाहर के अस्पताल में दाखिल है और वहीं पर पॉजिटिव मिले हैं।

स्क्रीनिंग करवाकर सैंपल जांच को भेजे
स्वास्थ्य विभाग ने इन पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों की भी स्क्रीनिंग करवाकर सैंपल जांच के लिए भिजवाए हैं। विभाग ने आमजन से भी संदिग्ध लक्षण मिलने पर डॉक्टर से जांच करवाने को कहा है, ताकि इस संक्रमण को आगे फैलने से रोका जा सके।

ये हैं स्वाइन फ्लू के लक्षण
स्वाइन फ्लू के खांसी, जुकाम, बुखार या सांस संबंधी परेशानी जैसे लक्षण है, कोई भी व्यक्ति इन संदिग्ध लक्षणों को नजरअंदाज न करें। अगर लापरवाही बरती तो संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं।

बच्चा हुआ डिस्चार्ज : सीएमओ
स्वास्थ्य विभाग से सीएमओ डॉ. पवन कुमार के अनुसार, मंगलवार को एक महिला स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिली है। उसका इलाज चल रहा है। अब 38 वर्षीय व्यक्ति की स्वाइन फ्लू से मौत हुई है। राहत की बात है कि एक बच्चा डिस्चार्ज हुआ है। बाकी 2 मरीजों का इलाज चल रहा है। हमने डॉक्टरों और नर्स स्टाफ की टीम बना दी है।

08/09/2026

सिरसा जिले में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। राहगीरों ने तुरंत डायल 112 और एंबुलेंस को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को एंबुलेंस से रानियां के सीएचसी में भर्ती कराया गया। मृतक का नाम कृष्ण पुत्र पप्पू था। वह गांव सादेवाला का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा रानियां हलके के गांव बालासर के पास हुआ और रविवार रात करीब 9 बजे हुआ है। जब बाइक सवार अपने घर लौट रहा था। तभी ये हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि दो बाइक की आपस में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें कृष्ण को गंभीर चोटें लगी।

मृतक कृष्ण गांव सादेवाला का रहने वाला था और उसकी उम्र करीब 40 साल थी। कृष्ण डिग्गी चिनाई मिस्त्री का काम करता था। वह अपनी मोटरसाइकिल से रानियां से अपने घर जा रहा था। गांव बालासर के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर के बाद वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

अस्पताल जाते वक्त तोड़ा दम
हादसे के बाद घायलवस्था में कृष्ण को रानिया के सीएचसी लाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे सिरसा रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। कृष्ण शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे हैं। वह दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा कर रहा था। परिजनों को हादसे की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए। इस घटना से पूरे गांव में शोक छा गया है।

08/09/2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का सिरसा दौरा तय:12 को ग्रीवांस मीटिंग लेंगे, प्रशासन ने अधिकारी-कर्मचारी को दिए आदेश....

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक बार फिर सिरसा में दौरे पर आएंगे। इस दौरान सीएम सैनी जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति (ग्रीवांस) की मीटिंग लेंगे। यह मीटिंग सिरसा में बरनाला रोड स्थित पंचायत भवन में आयोजित होनी है। इस बैठक में 1 लंबित व 14 नई शिकायत सहित कुल 15 शिकायत रखी जाएंगी, जिन पर सुनवाई होगी।

इसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा बैठक की सभी तैयारियां पूरी की जा रही है। प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित शिकायतों का संपूर्ण रिकॉर्ड एवं आवश्यक दस्तावेज के साथ सुबह साढ़े 09 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करें। इसे लेकर आमजन भी अपनी-अपनी शिकायतें लेकर मीटिंग में आएंगे।
इस बार देखना होगा कि ग्रीवांस में आई शिकायत के अलावा आमजन की शिकायतों पर शिकायत की सुनवाई होगी या नहीं। लोगों की सिरसा में गली-सड़कें और पानी-सीवरेज की समस्या को लेकर ज्यादा परेशानी है। इस कारण लोगों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। इन पर कोई संज्ञान भी नहीं लिया जा रहा।

कई लोग शिकायत लेकर बाहर ही रह गए थे
पिछली बार सीएम सैनी ने ग्रीवांस मीटिंग सीडएलयू के मेन ऑडिटोरियम में ली थी, जहां पर अधिकारी, कर्मचारी, बीजेपी नेता व वर्कर और शिकायतकर्ताओं के अलावा किसी ओर को एंट्री नहीं थी। ऐसे में कुछ अधिकारी व कर्मचारियों पर गाज भी गिरी थी। कुछ शिकायतकर्ता मीटिंग में आए ही नहीं थे। कई लोग अपनी शिकायत लेकर ऑडिटोरियम के बाहर ही खड़े रह गए थे।
उस दौरान बिजली निगम के एक जेई और रानियां थाना के एएसआई को चार्जशीट करने के आदेश दिए। एक मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए। आज 18 शिकायतों पर सुनवाई हुई थी।

कोई विधायक नहीं आया था
सिरसा जिले से तीन कांग्रेस विधायक है और दो इनेलो विधायक है। इनमें से कोई भी विधायक नहीं पहुंचा था। दूसरी ओर इनेलो विधायक पिछली बार भी मीटिंग में सीएम के साथ नहीं आए थे, उनकी जगह जिला परिषद चेयरमैन कर्ण चौटाला आए थे। इसी दो माह पहले हुई मीटिंग में चेयरमैन कर्ण चौटाला भी नहीं आए।

08/09/2026

शहीद सुखचैन सिंह के परिवार में सरकार के प्रति नाराजगी:सिरसा में भाई-बहन की शादी करवा गया था ड्यूटी; फोटो और वीडियो आए सामने.....

सिरसा के कुत्ताबढ़ निवासी फौजी सुखचैन सिंह की शहादत के बाद सरकार एवं प्रशासन द्वारा ढुलमिल रवैये के कारण परिवार में नाराजगी कम नहीं हो पाई है। फौजी सुखचैन की शहादत पर गांव ही नहीं आसपास गांवों के हजारों लोग शोक जताने उनके गांव पहुंचे थे और उनकी शहादत को नमन किया था। एक कारण ये भी हैं कि सुखचैन सिंह शहीद होने वाले गांव के इकलौते जवान थे।

परिवार में ममेरे भाई जसपाल सिंह ने बातचीत में बताया, सुखचैन सिंह करीब पांच पहले छुट्टी पर आया था। उस समय अपने छोटे भाई सरबजीत सिंह और छोटी बहन हरजिंदर कौर की शादी करवाई और छुट्टी पूरी कर वापस राजौरी में ड्यूटी पर गया था। इसकी कुछ फोटोज-वीडियो भी सामने आई है। जिसमें सुखचैन सिंह ने अंतिम बार परिवार के साथ खुशियां मनाते हुए दिख रहे हैं।

ये परिवार के लिए अंतिम खुशियां बनकर रह गई। उनकी मां शौक में गमगीन है और पत्नी निर्मल कौर धैर्य रखे हुए है और बेटा आकाशदीप उम्र में कम होने के कारण उसे ये तक नहीं पता कि पिता शहीद हो गए। जसपाल बोले, सुखचैन के ममेरे भाई भूपेंद्र सिंह की नवंबर में शादी तय होनी है। ऐसे में बेटे के जन्मदिन और मामा के लड़के की शादी के लिए ही वह कुछ दिन बाद छुट्टी पर आना था।

राज्य सरकार से ज्यादा नाराजगी

शहीद के परिवार में हरियाणा सरकार के प्रति ज्यादा नाराजगी है। उनकी मांग है कि हरियाणा सरकार द्वारा भी शहीद के परिवार को एक करोड़ आर्थिक मदद और उनके छोटे भाई को सरकारी नौकरी दी जाए। ये भी आरोप लगाए कि बाद में कोई किसी की नहीं सुनता। परिवार को परेशानी उठानी पड़ती है। ये मांग परिवार व ग्रामीणों ने अंतिम यात्रा के समय भी उठाई थी।

उस समय सरकार का कोई नुमाइंदा नहीं पहुंचा था और ग्रामीणों ने उनके साथ होने की बात कहकर अंतिम यात्रा को बाद में शुरू करवाया था। हालांकि, सेना अधिकारियों द्वारा शहीद का दर्जा देने, एक करोड़ आर्थिक मदद व नौकरी देने का आश्वासन दिया है। मगर परिवार सरकार से भी अतिरिक्त मदद की मांग कर रहा है, ताकि उनका परिवार गुजारा कर सके।

08/09/2026

🇮🇳 सिरसा के वीर सपूत को दिल से सलाम 🫡

07/09/2026

सिरसा में श-राब पीकर दो भाइयों में झगड़ा:दीवार से सिर टकराने से एक की मौ-त, अस्पताल में तोड़ा दम...
सिरसा शहर में दो सगे भाईयों में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक का सिर दीवार से जा टकराया, जिससे उसकी मौ-त हो गई। मृतक की पहचान हरगोबिंद उर्फ मंटिया (38) पुत्र इंद्रजीत के रूप में हुई है। सूचना पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। अभी पुलिस की कार्रवाई जारी है।
जानकारी के अनुसार, ये घटना गुरु नानक नगरी वार्ड नंबर 27 की है और शनिवार रात को उनमें किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि शराब के नशे में भाईयों में झगड़ा हुआ है और धक्का-मुक्की में एक का सिर दीवार से जा टकराया और उसे गंभीर चोटें आई। जिसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, घटना में मृतक के बड़े भाई हरदीप सिंह उर्फ राजू का नाम सामने आया है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ मृतक के परिजनों के बयान पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है और मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी से पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाएगी।

दोनों श-राब का सेवन करते
जानकारी के अनुसार दोनों भाई शराब का सेवन करते हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी दौरान हरदीप सिंह उर्फ राजू ने अपने छोटे भाई हरगोबिंद को धक्का दे दिया। धक्का लगने से हरगोबिंद का सिर दीवार से जा टकराया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौ-त हो गई।

लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है कि झगड़ा किस बात को लेकर हुआ और घटना के समय वास्तव में क्या परिस्थितियां थीं।

07/09/2026

सिरसा से लापता बच्चा वृंदावन से मिला:पुलिस ने परिजनों को सौंपा, एक अगस्त को घर से निकला था....
सिरसा पुलिस ने ऐलनाबाद क्षेत्र से लापता 17 वर्षीय महाबीर प्रसाद को उत्तर प्रदेश के वृंदावन से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
एसपी दीपक सहारन ने बताया कि गुमशुदा बच्चों की तलाश कर उन्हें उनके परिवारों से मिलाने के उद्देश्य से सिरसा पुलिस द्वारा विशेष रूप से मिसिंग सेल का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि 'ऑपरेशन मुस्कान' का मुख्य उद्देश्य गुमशुदा बच्चों को खोजकर उनके परिवारों के चेहरों पर खुशी लाना है।
1 अगस्त को हुआ था महाबीर प्रसाद लापता
पुलिस को दी शिकायत में ऐलनाबाद के वार्ड नंबर एक निवासी कमल कुमार ने बताया कि उनका बेटा महाबीर प्रसाद 1 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे कुछ दस्तावेज डाकखाने में जमा करवाने के लिए स्कूटी पर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
परिवार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन बालक का कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत के आधार पर 3 अगस्त को थाना ऐलनाबाद में मामला दर्ज कर जांच मिसिंग सेल को सौंपी गई।

वृंदावन से मिला महाबीर प्रसाद
मिसिंग सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर साधुराम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार प्रयास शुरू किए। टीम ने विभिन्न स्तरों पर जानकारी जुटाते हुए बालक की तलाश की और लगातार कोशिशों के बाद उसे उत्तर प्रदेश के वृंदावन क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। जरूरी कार्रवाई के बाद बालक को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
एसपी दीपक सहारन ने पुलिस टीम के इस काम की तारीफ की। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी क्षेत्र में कोई गुमशुदा, मूक-बधिर, मानसिक रूप से अस्वस्थ या परिवार से बिछड़ा हुआ बच्चा, महिला अथवा व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना दें। साथ ही खोया-पाया पोर्टल एवं एप पर फोटो और विवरण अपलोड कर ऐसे लोगों को उनके परिवारों से मिलाने में सहयोग करें।

Telephone

Address


Begu Road
Sirsa
125055

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Takkar Today posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Sirsa.