Deosar Riyasat

Deosar Riyasat

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Deosar Riyasat, Social Media Agency, Deosar, Singrauli.

17/09/2026

"ॐ श्री सृष्टतनया सर्वसिद्वया विश्वकर्माया नमो नमः"

निर्माण और सृजन के आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा जी के पूजा दिवस की मंगलकामनाएं।

04/09/2026

नन्द के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की🪈

30/08/2026

खाखन पुल क्षतिग्रस्त, बरगवां-देवसर होकर सीधी जाने वाला मार्ग बंद

तेज बारिश और जलप्रवाह से पुल को नुकसान, सिंगरौली पुलिस ने जारी किए वैकल्पिक मार्ग, मौके पर पुलिस बल तैनात

सिंगरौली/ जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच तेज जलप्रवाह के कारण जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाला खाखन पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल को हुए नुकसान के बाद बरगवां-देवसर होकर सीधी जाने वाले प्रमुख मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने इस मार्ग पर आवागमन नियंत्रित कर दिया है तथा लोगों से क्षतिग्रस्त पुल का उपयोग नहीं करने की अपील की है।

पुल की स्थिति को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. के निर्देशन में मौके सहित आसपास के संबंधित मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिसकर्मी लगातार यातायात की स्थिति पर नजर रख रहे हैं और वाहन चालकों को सुरक्षित वैकल्पिक मार्गों से आवागमन के लिए निर्देशित कर रहे हैं।

बैढ़न से सीधी जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

पुलिस के अनुसार बैढ़न से सीधी जाने वाली बसों एवं अन्य वाहनों के लिए बैढ़न से बरगवां, बड़ोखर, गिधेर, खड़ौरा, धनहा तिराहा होते हुए चितरंगी तिराहा (जियावन थाना के पास) और फिर सीधी जाने का मार्ग निर्धारित किया गया है।

वहीं छोटे वाहनों के लिए बरगवां से झुरही, पुरानी देवसर, लोहरा, ढोंगा होते हुए जियावन डाड मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है। भारी वाहनों को मोरवा/बरगवां से चितरंगी होते हुए कर्थुआ मार्ग से आवागमन करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीधी से सिंगरौली आने वालों के लिए भी बदला मार्ग

सीधी से बैढ़न अथवा सिंगरौली की ओर आने वाले वाहनों के लिए सीधी से चितरंगी तिराहा, धनहा तिराहा, खड़ौरा, गिधेर, बड़ोखर, बरगवां होते हुए बैढ़न पहुंचने का वैकल्पिक मार्ग बताया गया है।

छोटे वाहन जियावन डाड से ढोंगा, लोहरा, पुरानी देवसर, झुरही होते हुए बरगवां आ सकते हैं। जबकि भारी वाहनों के लिए कर्थुआ से चितरंगी होते हुए मोरवा/बरगवां मार्ग निर्धारित किया गया है।

पुल की स्थिति सामान्य होने के बाद ही खुलेगा मार्ग

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि खाखन पुल की स्थिति का लगातार निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है। संबंधित विभाग से आवश्यक अनुमति और पुल के सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद ही सामान्य आवागमन बहाल किया जाएगा। तब तक किसी भी वाहन को क्षतिग्रस्त पुल से गुजरने की अनुमति नहीं होगी।

सिंगरौली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि क्षतिग्रस्त पुल के आसपास अनावश्यक रूप से न जाएं और जान जोखिम में डालकर पुल पार करने का प्रयास बिल्कुल न करें। वाहन चालक पुलिस द्वारा बताए गए वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें तथा मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। पुलिस ने कहा है कि नागरिकों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है।
#देवसर #सिंगरौली

Photos from Deosar Riyasat's post 28/08/2026

सभी को बहुत-बहुत रक्षा बंधन की शुभकामनाएं!

काश यह भाई-बहनों का यह सुंदर बंधन हमेशा प्यार, हंसी, अंतहीन समर्थन और अनगिनत यादों से भरा रहे। बचपन की लड़ाई से लेकर जीवन के दौरान एक-दूसरे के साथ खड़े रहने तक, कुछ रिश्ते समय के साथ ही और भी मजबूत होते जाते हैं। आज अपने भाई-बहन का जश्न मनाएं।

15/08/2026

सारे जहाँ से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा !!!
सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

जय हिंद 🇮🇳

#स्वतंत्रता_दिवस

09/08/2026
05/08/2026

पुस्तैनी शासकीय आम रास्ता में गांव के कुछ लोगों ने किया अवैध कब्जा

सीमांकन के बाद भी नहीं हटाए कब्जा

हजारों ग्रामीणों का आवागवन बंद

देवसर के कुर्सा गांव का मामला,ग्रामीण पहुंचे जियावन थाना

स्कूल के बच्चे और एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पाती

#सिंगरौली_देवसर तहसील अंतर्गत ग्राम कुर्सा मैरहवा टोला में शासकीय सड़क पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। दर्जनों ग्रामीणों ने थाना जियावन में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि मध्यप्रदेश शासन की सड़क की भूमि पर सीमांकन होने के बावजूद कुछ लोगों द्वारा धान की रोपाई कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है। ग्रामीणों ने रास्ता बंद करने वालों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर सड़क को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार ग्राम कुर्सा मैरहवा टोला स्थित आराजी नंबर 1434 शासकीय सड़क की भूमि है, जिसका 7 जुलाई 2026 को तहसीलदार देवसर की उपस्थिति में राजस्व अमले द्वारा सीमांकन कराया गया था। ग्रामीणों का दावा है कि सीमांकन के दौरान संबंधित लोगों को शासकीय भूमि पर कब्जा नहीं करने की हिदायत भी दी गई थी। इसके बावजूद 3 अगस्त को जोताई तथा 4 अगस्त को धान की रोपाई कर सड़क की भूमि में रास्ता बंद कर दिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले लगभग पांच वर्षों से इस समस्या से जूझ रहे हैं। इस संबंध में कलेक्टर सिंगरौली, एसडीएम देवसर, तहसीलदार सहित विभिन्न अधिकारियों को कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन आज तक न तो निष्पक्ष जांच हुई और न ही प्रभावी कार्रवाई। उनका आरोप है कि प्रशासन की निष्क्रियता के कारण संबंधित लोगों के हौसले बुलंद हो गए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि रास्ता बंद होने से गांव के हजारों लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपात स्थिति में एंबुलेंस भी गांव तक आसानी से नहीं पहुंच पाती, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ने की आशंका बनी रहती है।
आवेदन में ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए शासकीय सड़क से अतिक्रमण हटाया जाए और आम लोगों के आवागमन के लिए मार्ग को तत्काल बहाल कराया जाए।

Telephone

Website

Address


Deosar
Singrauli
486881

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Deosar Riyasat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Singrauli.