The Rajniti.
राष्ट्रवादी और निष्पक्ष पत्रकारिता
13/07/2026
सिंगरौली -जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर के एमरजेंसी डयूटी के डॉक्टर अभिषेक राव अस्पताल के बाहर चाय की टपरी पर सिगरेट का धुआं उड़ाते मिले दूसरी तरफ तरफ मरीज अस्पताल में सांप काटने पर डॉक्टर को ढूढ रहा था।।
अब ये क्या चुनौती दे दिए भास्कर मिश्रा
सिंगरौली : परसदेही में हुए किसान की मौत के बाद मुआवजे का पैसा देने से कंपनी के इंकार करने का आरोप, भड़के भास्कर मिश्रा
12/07/2026
मप्र में अब महिला हो या पुरुष, किसी भी व्यक्ति के गुम होने पर थाने में सिर्फ गुम इंसान कायमी करना पर्याप्त नहीं होगा। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 140(3) के तहत एफआईआर दर्ज करना अनिवार्य होगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद प्रदेश में हर साल दर्ज होने वाले करीब 60 हजार गुमशुदगी के मामले भी एफआईआर में बदल जाएंगे।
इससे पुलिस की विवेचना व्यवस्था के साथ प्रदेश के अपराध रिकॉर्ड पर भी असर पड़ेगा। वर्ष 2012 में सुप्रीम कोर्ट ने 'बचपन बचाओ आंदोलन बनाम भारत सरकार' मामले में गुमशुदा नाबालिगों के मामलों में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। अब 'जी. गणेश बनाम तमिलनाडु राज्य' मामले में कोर्ट ने यह व्यवस्था सभी गुमशुदा व्यक्तियों, यानी महिला और पुरुष, पर भी लागू कर दी है। इसी पालन में पीएचक्यू की महिला सुरक्षा शाखा ने कार्ययोजना तैयार की है। दूसरे राज्यों की पुलिस से चर्चा के बाद इसे लागू किया गया है। चार सप्ताह के भीतर इसकी कंप्लायंस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को भेजी जाएगी। स्पेशल डीजी (महिला अपराध) अनिल कुमार के अनुसार हर गुमशुदगी में मानव दुर्व्यापार की धाराएं नहीं लगेंगी। विवेचना में अपहरण, मानव दुर्व्यापार या अन्य अपराध के तथ्य मिलने पर ही संबंधित धाराएं जोड़ी जाएंगी।
12/07/2026
विधानसभा उपचुनाव में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में शुक्रवार शाम शुरू हुआ प्रदर्शन शनिवार सुबह हिंसक हो गया। समर्थकों ने 11 घंटे हाईवे जाम रखा। पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया तो भीड़ ने पथराव कर दिया।
हिंसा में एसडीओपी पूनमचंद यादव, अतरेंटा टीआई नरेंद्र सिंह राजपूत समेत 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए। उपद्रवियों ने पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की और आरआई का वाहन पलट दिया। इधर, पुलिस ने 200 से अधिक पर एफआईआर दर्ज की है। कई आरोपियों को गिरफ्तार और कुछ को नजरबंद किया गया है।
घटनाक्रम के बीच पार्टी ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा को साथ लेकर आगे बढ़ने के संकेत दिए हैं। सूत्रों के अनुसार वे जल्द मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ दतिया जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और माहौल सामान्य बनाने की कोशिश करेंगे।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि पहले शिवराज सिंह चौहान और अब मोहन यादव ने नरोत्तम मिश्रा को निपटा दिया। भाजपा की आंतरिक कलह अब खुलकर सामने आ गई है और दतिया की जनता इसका जवाब देगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कलेक्टर-एसपी को हटाने की मांग की, जबकि दिग्विजय सिंह ने छोटे कार्यकर्ताओं के बजाय हिंसा के लिए उकसाने वालों पर कार्रवाई की बात कही।
Collector Office Singrauli ये तस्वीर देखिए और बताईए कि क्या ये सड़क हैवी वाहनों के चलने के लिए है।
देखिए कैसे अपनी जान को हथेली पर लेकर नन्हें मुन्हें बच्चे चलने को मजबूर हैं।
ये तस्वीर मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के खुटार की है।
दतिया में भड़की बगावत की आग: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से भड़के समर्थक, हाईवे जाम; BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी कार्यकारिणी का सामूहिक इस्तीफा
जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी ड्रग्स मामले में फंसे, सामने आया खौफनाक आपराधिक रिकॉर्ड
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Singrauli
486886
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when The Rajniti. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.