Shashi Bala Rohru
Shashi Bala BJP
22/09/2026
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के पहले चरण के तहत दौला से सेवा सड़क मार्ग के निर्माण के लिए ₹15.76 करोड़ की धनराशि स्वीकृत होने पर केंद्र की मोदी सरकार व उत्तराखंड सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं पुरोला के लोकप्रिय विधायक श्री दुर्गेश लाल जी का हार्दिक आभार एवं अभिनन्दन।
साथ ही रोहडू विधानसभा क्षेत्र के दोनों भाजपा मंडल अध्यक्ष छौहारा मंडल अध्यक्ष श्रीमती आशा खाची रिठवाण जी, रोहडू मंडल के अध्यक्ष श्री विजय मेहता बिजू जी, डोडरा-क्वार से जिला परिषद सदस्य श्री मंजीत सिंह ठाकुर जी, श्री सतपाल पितान जी, श्री सुखदार पितान जी, दीपक चौहान जी, श्री संजीव खेपान जी, श्री राजेश पॉजटा जी, श्री शांति राम जी, श्री रजत भैटान जी,दक्ष जी सहित डोडरा-क्वार क्षेत्र के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं का भी हार्दिक आभार एवं अभिनन्दन, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण सड़क के लिए हमारे साथ दिन-रात एक कर निरंतर प्रयास किए।
यह स्वीकृति डोडरा-क्वार क्षेत्र की बेहतर कनेक्टिविटी, सुगम आवागमन और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को निश्चित रूप से बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और विकास के नए रास्ते खुलेंगे।
मैं डोडरा-क्वार क्षेत्र के विकास के लिए आप सबके साथ हमेशा चट्टान की भांति खड़ी रहूंगी। क्षेत्र की प्रगति, जनसुविधाओं और विकास के लिए निरंतर प्रयास करती रहूंगी। आप सभी का सहयोग और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
21/09/2026
उत्तराखंड सरकार में माननीय पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री आदरणीय श्री सतपाल महाराज जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि प्रदान करें तथा आप सदैव इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ जनसेवा के पथ पर अग्रसर रहें।
आपका मार्गदर्शन एवं अनुभव समाज और प्रदेश के लिए निरंतर प्रेरणादायी बना रहे।
18/09/2026
पिछले कल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता श्री गोपाल शर्मा जी से मुलाकात कर रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सड़कों की खस्ता हालत एवं मरम्मत से जुड़ी समस्याओं से अवगत करवाया।
इस दौरान विशेष रूप से उन सड़कों के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का आग्रह किया, जिनके लिए केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत धनराशि उपलब्ध करवाई जा चुकी है, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके और आवागमन सुगम हो।
जनहित से जुड़े विकास कार्यों को गति देना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता जी ने आश्वासन दिया कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत से जुड़े कार्यों में जल्द तेजी लाई जाएगी। हमें विश्वास है कि इन महत्वपूर्ण जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जल्द पूरा करवाया जाएगा।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भाजपा मंडल रोहडू के कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते है।
17/09/2026
आज भाजपा मंडल रोहडू की महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष श्री विजय मेहता बिजू जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री श्री अरुण कुल्ला जी एवं श्री राजा मेहता जी, भलूण वार्ड से जिला परिषद सदस्य श्रीमती कल्पना मकराल जी, खशधार वार्ड से जिला परिषद सदस्य श्री धर्मेन्द्र सिंह बुगवान जी, डोडरा क्वार से जिला परिषद सदस्य श्री मंजीत सिंह ठाकुर जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री राजेश ब्रांटा जी, मंडल प्रवक्ता श्री सुमेश चौहान शलाल जी, पार्षद रोहडू श्रीमती रमा नेगटा जी सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारीगण, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं पदाधिकारीगण, भाजपा के चुने हुए जनप्रतिनिधि तथा अनेक कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय रोहडू में उनकी दिर्घायु के लिए एक दीया जलाया और सभी कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
🪔 साथ ही आज शाम 6 से 7 बजे तक एक दीया जलाकर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना करने का संकल्प लिया गया।
भारत की प्रगति और जनसेवा के संकल्प को समर्पित आदरणीय मोदी जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ।
17/09/2026
🇮🇳 राष्ट्र प्रथम की भावना, जनसेवा का संकल्प और विकसित भारत का सपना… 🇮🇳
देश को नई दिशा और नई ऊर्जा देने वाले, करोड़ों देशवासियों के प्रेरणास्रोत एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
आपके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी एक नई पहचान बनाई है। देशहित के प्रति आपका समर्पण और निरंतर परिश्रम हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।
ईश्वर से कामना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें और आपके नेतृत्व में विकसित, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध भारत का संकल्प निरंतर साकार होता रहे।
Category
Telephone
Website
Address
Shimla
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Shashi Bala Rohru posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.