Sikander Kumar
Member of Parliament, Rajya Sabha | Gen Secy, BJP HP |Treasurer : Dr SPMRF | Former VC, HPU, Shimla
12/06/2026
भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश कार्यकारिणी के कर्मठ सदस्य श्री आनंद ठाकुर जी को जन्मदिवस की अनंत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि वे आप पर अपनी असीम अनुकम्पा एवं आशीर्वाद सदैव बनाए रखें। आप दीर्घायु हों, सदैव स्वस्थ रहें और जनसेवा एवं संगठन की मजबूती के लिए इसी ऊर्जा के साथ निरंतर कार्यरत रहें।
पुनः आपको जन्मदिन की ढेरों बधाई एवं मंगलकामनाएं!
‘‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’’
LIVE : केंद्रीय मंत्री श्री J.P.Nadda जी की उपस्थिति में शिमला में आयोजित ‘‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’’।
नारी शक्ति को समर्पित 12 साल
पहले बेटियों के लिए बाधाएं थीं अपार, अब मिला है उन्हें अपने सपनों को पंख देने का अधिकार!
12/06/2026
राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2026 में निर्वाचित होने वाले भारतीय जनता पार्टी के सभी सम्मानित सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप सभी का अनुभव, समर्पण एवं राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता संसद के उच्च सदन में जनसेवा और राष्ट्र निर्माण को नई दिशा प्रदान करे, यही मंगलकामना है।
12/06/2026
“बच्चों का असली स्थान कारखानों में नहीं, विद्यालयों में है”
आज 'विश्व बालश्रम निषेध दिवस' पर आइए संकल्प लें कि हम अपने आस-पास किसी भी बच्चे का बचपन असमय छिनने नहीं देंगे। हर बच्चे को स्कूल भेजने और उनका कल संवारने का प्रयास करें।
11/06/2026
हॉर्मुज स्टेट में हुई दुखद घटना में हमीरपुर (गलोड़) के निवासी नाविक आदित्य शर्मा के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह अपूरणीय क्षति सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि!
ॐ शांति।
आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि! 🇮🇳
भारत में निर्मित पहले C-295 सैन्य परिवहन विमान ने अपनी पहली सफल उड़ान पूरी कर ली है। यह उपलब्धि भारतीय रक्षा और एयरोस्पेस उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
🚀 C-295 की प्रमुख विशेषताएं
🔹 70 सैनिकों को एक साथ ले जाने की क्षमता
🔹 48 पैराट्रूपर्स को एयरड्रॉप कर सकता है
🔹 24 मेडिकल स्ट्रेचर के साथ मेडिकल इवैक्यूएशन मिशन कर सकता है
🔹 सैनिकों, हथियारों और राहत सामग्री के परिवहन के लिए उपयुक्त
🔹 छोटी, कच्ची और अर्ध-तैयार हवाई पट्टियों से भी उड़ान भरने में सक्षम
🔹 पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में संचालन के लिए आदर्श
4399+ दिन......
बिना थके, बिना रुके और बिना कोई दाग के मोदी जी का कार्यकाल प्रशंसनीय है।
- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री Amit Shah जी
11/06/2026
नादौन विधानसभा के गांव कलूर में आग से प्रभावित परिवार से आज मिलकर उन्हें राहत सामग्री प्रदान की। यह एक अत्यंत दुःखद घटना है।
मेरा प्रदेश सरकार से विनम्र निवेदन है कि प्रभावित परिवार की व्यथा को समझते हुए उन्हें जल्द से जल्द समुचित सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे पुनः अपने पैरों पर खड़े हो सकें।
संकट की इस घड़ी में हम पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Shimla