Chulkanakeshyam
" जहाँ दिया था शीश का दान, वो भूमि है चुल?
27/05/2020
श्री श्याम प्रभु के दरबार के भव्य फूलों द्वारा सुसज्जित आज के दर्शन ।
हम सभी भारतवासी भली भाँति जानते है और सत्संगो में - शास्त्रों में इसी बात पर ज़ोर है की प्रभु की कृपा पर पूर्ण विश्वास रखना चाहिए - वो ही सभी प्रकार के संकटो का निवारण कर सकते है । मगर यह तब ही सम्भव है जब हम अपना जीवन स्वच्छ - शुध - सरल - बनाए रखेंगे । अतः हम सभी इस विषय पर अपना मन - ध्यान केंद्रित करे और जीवन को सदा के लिए शुध एवं सरल बनाए और सदेव सुख शान्ति प्राप्त करे।
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
21/05/2020
श्री श्याम प्रभु के दरबार के भव्य फूलों द्वारा सुसज्जित आज के दर्शन ।
श्याम प्रभु आप बड़े दयालु है सदेव अपने सेवकों पर कृपा करते है ।
बहुत समय हो गया है - अब मन करता है कि सभी सेवक इकट्ठे हो कर नाच गा कर आपका कीर्तन करे- आपका भोग लगाए और फिर लंगर प्रशाद ग्रहण करे। आपके विशाल परिसर में फिर रोनक होने लगे- प्रभु मेहर करो।
16/05/2020
श्री श्याम प्रभु के भव्य दरबार के आज के दर्शन ।
सभी शास्त्र , ऋषि - मुनि - ज्ञानिजन एक ही बात कहते है कि प्रभु की मर्ज़ी के बग़ैर पत्ता तक नहीं हिलता । प्रभु की मर्ज़ी हमारे कर्मों आधारित है। आज जो हो रहा है वो कहीं न कहीं मनुष्य के कर्मों के मुताबिक़ ही है ।
अगर हम कुछ कृपा विशेष चाहते है तो प्रभु की सामूहिक पूजा ही एकमात्र उपाय है ।
🙏🏻🙏🏻🙏🏻
15/05/2020
श्री श्याम प्रभु के दरबार के आज के भव्य फूल शिंगार के दर्शन।
हारे के सहारे प्रभु श्याम हमारे - विश्व विख्यात है की कलयुग के महान देवता है और जो भी भक्त मन से प्रार्थना करता है उसके सभी तरह के दुःख दूर करते है और सुख सम्पदा से परिपूर्ण करते है। आज बड़ी आतुरता हो रही है की हमारे प्रभु शीघ्र इजाज़त देवे ताकि सभी मिलकर द्वादशी का कीर्तन - भंडारा एवं सभी मिलकर प्रभु के दरबार के दर्शन एवं अभय वरदान
प्रभु पूर्ण करे यह सब धारनाए ।
14/05/2020
श्री श्याम प्रभु के भव्य दरबार के आज के दर्शन ।प्रभु केवल आपका ही आसरा है । आज के हालत्तो में आप सभी देख रहे है की कोई भी बात स्पष्ट नहीं । हम सभी को इस कोरोना विपदा के साथ साथ रहने की आदत डालनी होगी तभी ज़िंदगी आगे बढ़ेगी। केवल अपना - अपने परिवार का - अपने नज़दिकियो को बचाव करते हुए - उसका तरीक़ा है - साफ़ सफ़ाई - कुछ कुछ दूरी - मुँह ढक कर रहना आदि- साथ साथ सदेव प्रभु जी का सिमरन।
विश्वास रखे - सब कुछ ठीक हो जाएगा।
🙏🏻🙏🏻🙏🏻
13/05/2020
एक ओंकार ही सर्व सम्पन्न है। आजकल आप सभी देख रहे है की कोई एक सर्वमान्य हल नहीं समझ में आ रहा है । कोई कुछ चाहता है तो दूसरा कोई और - मगर भय सभी को है की कही कुछ और न हो जावे - मेरा अभी यही मानना है कि अनुशासन - स्वच्छ जीवन - सादा जीवन ही सदेव सुख शांति देने वाला होता है अन्यथा नहीं ।
आओ सभी मिलकर अपनी जीवन शैली में परिवर्तन लाए।
12/05/2020
मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी परिवारों की सामूहिक पूजा पाठ का आत्मिक सुख आप सभी महसूस कर रहे होगे ।
जैसे कि सभी तरह की सूचनाएँ आप TV के माध्यम में देखते है तो मन कही भी पूरा आश्वस्त नहीं दिखता अतः एक मात्र सहारा उसी के नाम का है - यह ही प्रभु का नाम स्मरण बेड़ा पार लगाएगा - इसी पर भरोसा रख कर जीवन को स्वच्छ बनाय - इच्छित फल पाए।
🙏🏻🙏🏻🙏🏻
श्री श्याम मंदिर सेवा समिति(रजि:) चुलक़ना धाम
11/05/2020
यह जीवन सुख एवं दुःख का मिश्रण है जैसे रात के बाद दिन आता है वैसे ही दुखो के बाद सुख अवश्य आता है ! अतः हमें किसी भी परिस्थिति से निराश होने की ज़रूरत नहीं ! बड़े संतो ने सिद्धो ने बताया है कि धेरय - पूजा पाठ - नम्रता - दानभाव - दीनो की सेवा से ही मन की शांति मिलती है ना की अधिक धनी होने से। आज की परिस्थिति का वर्णन कबीरदास जी ने 400 साल पहले अपने उपदेशों में लिखा है की सनातन संस्कृति ही विश्व में आगे आएगी और उनकी अधिक रक्षा होगी।
10/05/2020
करोना महामारी के वक्त में श्री श्याम बाबा का भव्य मंदिर।
🙏🙏🙏
श्री श्याम मंदिर सेवा समिति, चुलकाना धाम
Category
Website
Address
Chulkana
Samalkha
132101
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Chulkanakeshyam posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.