Change For Sure
Change for sure is a nonprofit origination which help people to improve their lifestyle. An ISO 9000:2015 Certified Trust.
All Contribution towards change for Sure are exempted U/S 80G and 12A of the Income Tax Act 1961
14/04/2026
देश के उन साथियों को नमन जो दिन प्रतिदिन ज्वाला में जलकर हमारे प्राणों की रक्षा करते हैं ।
आज राष्ट्रीय फायर सर्विस डे पर चेंज फ़ॉर श्योर अपनी माँग पुनः दुहराता है कि सोनबरसा राज में एक फायर स्टेशन बनना चाहिए । ताकि अगलगी में किसी की जान न जाने पाए ।
Sonbarsa RAJ
Change For Sure
नगर पंचायत सोनवर्षा
14/04/2026
जब दूर तलक सुनाई दें आपके कार्यों की अनुगूँज
कल चेंज फ़ॉर श्योर को चैम्बर ऑफ कॉमर्स, आसनसोल की तरफ से सम्मानित किया गया । संस्था के सचिव श्री शम्भू नाथ झा चेंज फ़ॉर श्योर के कार्यालय में आकर संस्था के सदस्यों और गणमान्यों के बीच यह सम्मान दिया ।
चेंज फ़ॉर श्योर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रति आभार व्यक्त करती है ।
03/04/2026
चेंज फ़ॉर श्योर के रक्तवीर मदद करते समय, समय नहीं देखते..
पिछले 2 दिनों से तूफान और ओलावृष्टि ने समय को थमा रखा था, जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। लेकिन फिर भी नगर पंचायत सोनबरसा राज के दक्षिण टोला निवासी सागर विश्वास उर्फ बौआ के पुत्र लिए रक्तदान करने निकल पड़े।
लॉर्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज में आज इनके लिए रक्तदान किया गया, ध्यान रहें इनके पुत्र के लिए पहले पटना भी जाकर हमारे रक्तवीर रक्तदान कर चुके हैं।
रक्तदान करिये, अच्छा लगता है।
Sonbarsa RAJ
11/02/2026
चेंज फ़ॉर श्योर के प्रधान न्यासी, सोनबरसा नगर पंचायत के चैयरमैन और हम सबों के चहेते मनीष कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं ।
बेहद कम समय में संस्था को देश-विदेश तक पहुंचाने में आपने जो कार्य किया है वो स्तुत्य है । आपके दूरदर्शी सोच ने चेंज फ़ॉर श्योर को एक अग्रणी संस्था बना दिया है । यह आपके कुशल नेतृत्व और प्रबंधकीय गुण का ही कमाल है ।
आप उत्तरोत्तर प्रगति करते रहें, आने वाले समय में सोनबरसा ही नहीं प्रदेश के राजनीति का प्रतिनिधित्व करें यही कामना है।
Manish Kumar
26/01/2026
🇮🇳 गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं 🇮🇳
आज 26 जनवरी के शुभ अवसर पर चेंज फ़ॉर श्योर के कार्यालय में झंडातोलन कर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
यह दिन हमें हमारे संविधान की महानता और देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है।
आइए, हम सब मिलकर अपने कर्तव्यों का पालन करें और देश को उन्नति के पथ पर अग्रसर करें।
जय हिंद! वंदे मातरम्!
#गणतंत्रदिवस #देशप्रेम
17/01/2026
डॉ कल्याणी सिंह के यहाँ भर्ती जमुनिया सरडीहा निवासी संतोषी देवी के लिए एक बार फिर मसीहा बनकर आयी रक्तवीरांगना शिवांगी रंजन जिन्होंने अपने डोनर कार्ड से तत्काल एक यूनिट रक्त उपलब्ध करवाया ।
ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी इन्ही के कार्ड पर एक यूनिट रक्त मिल चुका है । बहन रक्तबिरंगना शिवांगी रंजन नियमित डोनर है और प्रत्येक 4 महीने पर रक्तदान करती हैं ।
आप भी मौका मिलने पर जरूर रक्तदान करें । समय पर यह किसी के लिए नया जीवन लेकर आएगा ।
12/01/2026
आप सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर मनाया जाने वाला यह दिन हमें उनके विचारों और युवाओं के सशक्तिकरण के प्रति उनकी दृष्टि से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करता है। आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा दें और देश के विकास में योगदान करें।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the organization
Telephone
Website
Address
Main Road, Sonbarsa Raj
Saharsa
852129