NSUI Rewa

NSUI Rewa

Share

यह ग्रुप भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई रीवा द्वारा संचालित है,

04/09/2026

Pankaj Upadhyay

Photos from NSUI Rewa's post 03/09/2026

आज शाम NSUI रीवा जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में रीवा मेडिकल कॉलेज पहुँचकर डीन डॉ. सुनील अग्रवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान डीन को चूड़ियाँ एवं श्रृंगार सामग्री भेंट करने का प्रयास किया गया, लेकिन प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। विरोध के बीच डीन मौके से चले गए।

NSUI की मांग स्पष्ट है—कल्पना मिश्रा जी एवं उनके नवजात की दुखद मौत के समय अनुपस्थित डॉक्टरों और जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई हो तथा डीन डॉ. सुनील अग्रवाल अपने पद से इस्तीफा दें।

एक सप्ताह के भीतर डीन का इस्तीफा नहीं हुआ तो NSUI आम जनता, छात्रों एवं युवाओं के साथ स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन को और तेज करेगी।

जब तक न्याय नहीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। ✊
NSUI
NSUI MADHYA PRADESH
Aashutosh Chouksey (Aashu)
Pankaj Upadhyay

Photos from NSUI Rewa's post 02/09/2026

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में हुई दो दर्दनाक मौतों के मामले में पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठा है।
पीड़ित परिवार की प्रमुख मांग है कि घटना के समय मौजूद सभी जिम्मेदार डॉक्टरों पर FIR दर्ज की जाए, पूरे मामले की CBI जांच कराई जाए तथा डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को तत्काल निलंबित किया जाए।
पीड़ित परिवार के समर्थन में NSUI रीवा जिला अध्यक्ष श्री पंकज उपाध्याय जी भी आज सुबह से सिरमौर चौराहा स्थित तानसेन परिसर के पास आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं।
जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, संघर्ष और आमरण अनशन जारी रहेगा।
✊ न्याय की इस लड़ाई में हम पीड़ित परिवार के साथ हैं।
न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

Photos from NSUI Rewa's post 01/09/2026

रीवा एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय जी के निर्देशानुसार आज दूसरे दिन विश्वविद्यालय में सदस्यता अभियान चलाया गया छात्रों का NSUI के प्रति आकर्षण है NSUI के विचारधारा से छात्राएं छात्र जुड़ पा रहे हैं यह एक बहुत ही अच्छा संकेत है एनएसयूआई हमेशा छात्रवृत्ति में काम करती आ रही है,,
इस दौरान प्रमुख रूप से विश्वविद्यालय अध्यक्ष विशुवर्धन सिंह, अनुराग द्विवेदी जी , विश्वविद्यालय प्रभारी हर्ष सिंह बघेल , कृष्णा सोनी जी ,आदर्श सिंह चौहान जी उपस्थित रहे||
NSUI
NSUI MADHYA PRADESH
Aashutosh Chouksey (Aashu)
Pankaj Upadhyay

Photos from NSUI Rewa's post 28/08/2026

रीवा रेलवे स्टेशन पार्किंग में NSUI पदाधिकारी श्री अखंड सिंह बघेल जी के साथ हुई कथित अभद्रता, गाली-गलौज एवं छीना-झपटी की घटना को लेकर NSUI रीवा जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय जी के नेतृत्व में NSUI के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक महोदय से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, रेलवे स्टेशन पार्किंग में लगे CCTV फुटेज की जांच एवं घटना में शामिल दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय जी ने कहा कि आम नागरिकों एवं NSUI कार्यकर्ताओं के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए NSUI रीवा हर स्तर पर आवाज उठाएगी।

यदि मामले का जल्द निराकरण नहीं किया गया तो NSUI रीवा द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान अखंड सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष सत्यम शुक्ला जी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सिद्धार्थ द्विवेदी जी, पूर्व TRS अध्यक्ष प्रतीक द्विवेदी जी एवं IT सेल जिला अध्यक्ष अनुराग सिंह जी उपस्थित रहे।

NSUI रीवा आम नागरिकों के सम्मान, अधिकार एवं न्याय के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
Pankaj Upadhyay
Akhand Baghel

Photos from NSUI Rewa's post 27/08/2026

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला एवं उसके गर्भस्थ शिशु की मृत्यु की बेहद दुखद घटना की जानकारी मिलते ही NSUI रीवा जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय जी तत्काल संजय गांधी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। परिजनों के अनुसार प्रसव के लिए अस्पताल लाई गई महिला की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन समय पर उचित उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सहायता नहीं मिल सकी। परिजनों ने डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ के व्यवहार तथा उपचार में लापरवाही को लेकर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही बाहर से मंगाए गए रक्त को लेकर भी गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। मामले में दो नर्सों को निलंबित किया गया है।

अस्पताल पहुंचकर NSUI जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय जी ने अस्पताल प्रबंधन से गंभीर चर्चा करते हुए कहा कि दो नर्सों का निलंबन कार्रवाई की शुरुआत हो सकती है, लेकिन केवल निलंबन इस मामले का समाधान नहीं है। पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए और लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि विंध्य के सबसे बड़े अस्पतालों में शामिल संजय गांधी अस्पताल में आम गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर उपचार, समय पर चिकित्सा सुविधा और सम्मानजनक व्यवहार मिलना चाहिए। किसी मरीज के परिजन को अपनी बात रखने के लिए किसी विधायक या मंत्री से फोन करवाने की आवश्यकता क्यों पड़े, यह भी गंभीर सवाल है। सरकारी अस्पताल में मरीजों की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

आज दो जिंदगियां चली गई हैं। यह केवल एक परिवार का दुख नहीं, बल्कि पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए गंभीर चेतावनी है। NSUI रीवा मांग करती है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाए तथा संजय गांधी अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में ठोस सुधार किया जाए।

इस दौरान NSUI रीवा जिला उपाध्यक्ष सत्यम शुक्ला भी मौजूद रहे।

निलंबन नहीं, व्यवस्था में सुधार चाहिए।
मरीजों की जान से खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Photos from NSUI Rewa's post 27/08/2026

रीवा NSUI कार्यालय में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव गुरमीत सिंह मंगू भैया एवं NSUI रीवा जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय जी की गरिमामयी उपस्थिति में सेमरिया विधानसभा प्रभारी अर्पित तिवारी जी का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी साथियों ने अर्पित तिवारी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की। 🎉🎂
Gurmeet Singh Mangu
Pankaj Upadhyay
Arpit Tiwari

Photos from NSUI Rewa's post 26/08/2026

आज सेमरिया में NSUI रीवा के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय जी के निर्देशानुसार , NSUI छात्र नेता श्यामराज सिंह , संगठन मंत्री अनिकेत पयासी एवं सेमरिया विधानसभा प्रभारी अर्पित तिवारी जी के आयोजन में बढ़ती हुई महंगाई एवं इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के मुद्दे पर देश के प्रधानमंत्री , परिवहन एवं पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन किया गया ।

इस दौरान अरुण तिवारी जी वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रभारी सेमरिया, अनिल त्रिपाठी, रोहित सिंह खारा ( यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष) , विवेक मिश्रा , अंश तिवारी , सूरज पांडेय , सुशील गौतम एवं बड़ी संख्या में nsui , youth कांग्रेस एवं कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

जय हिंद , जय भारत , जय कांग्रेस
National Students' Union of India (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया)
NSUI Madhya Pradesh
Aashutosh Chouksey
Pankaj Upadhyay
अनिकेत पयासी प्रियम

Photos from NSUI Rewa's post 26/08/2026

मॉडल साइंस महाविद्यालय रीवा में छात्रों की गूंज अभियान के तहत स्लोक चतुर्वेदी के नेतृत्व में NSUI जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय जी के हाथों छात्रों को NSUI की सदस्यता ग्रहण करवाई,,
एनएसयूआई संगठन परिवार में आप सभी साथियों का स्वागत है,,
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सत्यम शुक्ला जी, प्रतीक द्विवेदी जी, आईटी सेल जिला अध्यक्ष अनुराग सिंह जी जिला सचिव बालकृष्ण यादव जी,छात्र नेता रामदत्त उपाध्याय जी उपस्थित है,
NSUI
NSUI MADHYA PRADESH
Aashutosh Chouksey (Aashu)
Pankaj Upadhyay

Photos from NSUI Rewa's post 26/08/2026

#सदस्यता_अभियान_सत्र_2026_27
मध्य प्रदेश NSUI के निर्देशानुसार “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत रीवा NSUI जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय जी की उपस्थिति में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा में छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर सदस्यता अभियान चलाया गया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं को NSUI की विचारधारा, संगठन के संघर्ष और छात्रहितों के लिए लगातार किए जा रहे आंदोलनों से अवगत कराते हुए उन्हें संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही Gen-Z युवा साथियों से संवाद कर शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त समस्याओं, छात्रों के साथ हो रहे अन्याय एवं सरकार की छात्र विरोधी नीतियों पर चर्चा की गई।

आगामी छात्रसंघ चुनाव के संदर्भ में भी छात्र-छात्राओं से विस्तृत संवाद किया गया और छात्रहितों की आवाज को और मजबूती से उठाने का संकल्प लिया गया।

छात्र-युवाओं ने यह ठाना है —
शिक्षा विभाग में घोटाला नहीं होने देंगे!
छात्रों के अधिकारों पर कुठाराघात नहीं होने देंगे!
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सत्यम शुक्ला जी भाई प्रतीक द्विवेदी जी,विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष विश्व वर्धन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष संस्कार त्रिपाठी,आईटी सेल जिला अध्यक्ष अनुराग सिंह,कृष्णा सोनी जिला सचिव पीयूष सिंह,छात्र नेता आदर्श प्रताप सिंह,
NSUI
NSUI MADHYA PRADESH
Aashutosh Chouksey (Aashu)
Pankaj Upadhyay

Telephone

Website

Address


Rewa
486001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NSUI Rewa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Rewa.