News Ranchi
जोहार जय झारखंड || इस page में झारखंड से related हर खबर देखनें को मिलेगा |
09/06/2026
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏
जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, जननायक और क्रांतिकारी योद्धा बिरसा मुंडा जी का संघर्ष और बलिदान सदैव हमें अन्याय के विरुद्ध लड़ने तथा समाज के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।
"अबुआ दिशुम, अबुआ राज" के अमर संदेशवाहक भगवान बिरसा मुंडा जी की स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन।
07/06/2026
गरीबो के मसीहा टाइगर जयराम महतो।Tiger Jairam Mahato - Krantikari
01/06/2026
लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन बनी RCB
New delhi : IPL 2026 के फाइनल में RCB ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। कप्तान Virat Kohli ने नाबाद 75 रन की शानदार पारी खेली।
इस जीत के साथ RCB लगातार दो IPL ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम बन गई और Chennai Super Kings तथा Mumbai Indians के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। RCB की इस ऐतिहासिक जीत से प्रशंसकों में जश्न का माहौल है।
28/05/2026
बहुत बहुत-बहुत बधाई ये संघर्ष बयां करती है। एक साधारण घर की बेटी ने अपना जलवा बिखेर रही है। वाकई काबिले तारीफ है। उनके माता-पिता के संघर्षों को सलाम। आगे बढ़ो।
28/05/2026
आप सभी झारखण्ड वासियों को रहइन परब की हार्दिक शुभकामनाएँ।Tiger Jairam Mahato - KrantikariDevendra Nath Mahto
22/05/2026
राँची को मिलने जा रहा है नया मेगा रेलवे हब !
22/05/2026
#झारखंड की आन बान और शान अंतरराष्ट्रीय मैदान में अपनी पहचान बनाने वाली फुटबॉल खिलाड़ी #आदिवासी बेटी अष्टम उरांव 🙏
अपने पैतृक गांव बनारी #गुमला आते ही पारंपरिक संस्कृति ट्रेडिशनल ड्रेस (पोशाक ) और अपने धर्म की आस्था में अष्टम का अंदाज़ बेहद शानदार और दिल छू लेने वाला दिखा। यह सिर्फ एक लुक नहीं, बल्कि अपनी आदिवासी, संस्कृति और पहचान से जुड़े रहने का खूबसूरत संदेश है। बहन #अष्टम_उरांव को जोहार 🙏 ❤️
22/05/2026
झारखंड में पहली बार Jharkhand State Cricket Association द्वारा प्रोफेशनल ‘झारखंड टी20 क्रिकेट लीग' का आयोजन किया जा रहा है।
रांची के Radisson Blu Hotel में लीग का ट्रॉफी लॉन्च और उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें भारतीय क्रिकेटर Ishan Kishan भी शामिल हुए।
यह टूर्नामेंट जून के पहले सप्ताह से शुरू होगा और 14 दिनों तक चलेगा।
पहले सीजन में 6 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 27 मुकाबले खेले जाएंगे।
लीग में सिर्फ झारखंड में रजिस्टर्ड खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा।
JSCA का उद्देश्य राज्य के युवा क्रिकेटरों को बड़ा मंच देना है।
इस लीग को झारखंड क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
Ranchi CricketNews IPLStyle IndianCricket
JharkhandSports
21/05/2026
डुमरी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं का भूमि पूजन किया गया। सबसे पहले कल्हाबार पंचायत में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत दो महत्वपूर्ण सड़कों का भूमि पूजन किया गया। इसके पश्चात बेहरा-सुईया पंचायत में सड़क निर्माण कार्य का भी भूमि पूजन संपन्न हुआ।
इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों की संपर्क व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। स्थानीय ग्रामीणों ने लंबे समय से इन योजनाओं की मांग की थी, जिसके पूरा होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
डुमरी विधानसभा का समग्र विकास ही हमारी पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान कर विकास की गति को और तेज करना हमारा संकल्प है, ताकि हर गांव तक बेहतर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं पहुंच सकें।Tiger Jairam Mahato - Krantikari
21/05/2026
Ye dekho guy's 😂🤣😀
सबसे ज्यादा followers वाला पार्टी बन गया...
Cockroach Janta Party 🪳🎉🥳
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Address
Ranchi
Ranchi
835103