The Network
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from The Network, News & Media Website, ranchi, Ranchi.
09/01/2021
रांची जिले में कोरोना वैक्सीनेशन के प्रथम चरण में 25 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को कोराना से बचाव का वैक्सीन लगेगा। रांची वैक्सीनेशन के लिए पूरी तरह तैयार है। शुक्रवार को जिले में ड्राइ रन पूरी तरह सफल रहा है। निजी अस्पतालों को भी ड्राई रन आयोजित करने के लिए कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर वहां वैक्सीनेशन साइट बनाया जाए तो किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। यह जानकारी रांची के सिविल सर्जन डॉ बीवी प्रसाद ने दी।
उन्होंने बताया कि रांची में लगभग 180 टीका केंद्र बनाए गए हैं। सभी सरकारी अस्पताल, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीका केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा शहरी क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में भी टीका केंद्र बनाने की तैयारी चल रही है। साथ ही निजी अस्पतालों में भी वैक्सीनेशन की व्यवस्था की जाएगी।
08 - 01 - 2021
रांची
चितरंजन कुमार
स्लग / बेसुध अवस्था में झाड़ियों के बीच एक महिला पड़ी मिली....
एंकर - झारखंड की राजधानी इन दिनों अपराध की राजधानी बनती जा रही है.... आए दिन अपराधी विभिन्न अपराध को अंजाम दे फरार हो जा रहे हैं, खासकर महिलाओं के साथ दुराचार का मामला ज्यादा सामने आ रहा है....
इसी क्रम में रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बिरसा चौक के समीप बेसुध अवस्था में झाड़ियों के बीच एक महिला पड़ी मिली.... जहां से स्थानीय पुलिस की मदद से युवती को रिम्स अस्पताल लाया गया, रांची के रिम्स अस्पताल के इमरजेंसी में इलाजरत महिला गुमला की रहने वाली बताई जा रही है... परिजनों के मुताबिक बिरसा चौक के समीप चाय बेचकर परिवार जनों का गुजर बसर कर रही है.... ऐसे में अचानक से मिली इस खबर ने हम सबको सकमे में डाल दिया है...
बाइट - अमन कुमार, पीड़िता का भाई
रांची से चितरंजन कुमार की रिपोर्ट
08 - 01 - 2021
रांची
चितरंजन कुमार
स्लग / सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री को रंगदारी मांगने वाले रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार....
एंकर - झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वर्तमान में सिल्ली के विधायक सुदेश महतो को बीते 14 अगस्त को फोन कर 15 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी.... और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भि दी गई थी.... जिसको लेकर रांची के गोंडा थाना में मामला दर्ज किया गया था... मामला दर्ज होते ही पुलिस अनुसंधान में जुट गई और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले युवक को मुंबई से गिरफ्तार किया और जिस मोबाइल से पीड़ित को धमकी दी गई थी उस मोबाइल को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। साइबर जैसे मामलों में पुलिस की ये बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है....
बाईट---सुरेंद्र झा एसएसपी रांची
रांची से चितरंजन कुमार की रिपोर्ट
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Ranchi
Ranchi