Hari Singh Rathore

Hari Singh Rathore

Share

District Congress President, Rajsamand (Raj.)

Photos from Hari Singh Rathore's post 31/07/2026

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज राजसमंद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित संगठनात्मक बैठक में जिला प्रभारी आदरणीय श्री जगदीश जी जांगिड़ के मुख्य आतिथ्य एवं मार्गदर्शन में तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री आदित्य प्रताप सिंह जी चौहान की अध्यक्षता में आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत बैठक आयोजित की गई ।

बैठक में निर्णय लिया गया कि राजसमंद जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक एवं नगर स्तर पर संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाते हुए कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया जाएगा तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को गति प्रदान की जाएगी।
बैठक में जिला सहप्रभारी श्री असरार जी अहमद, पूर्व जिला प्रमुख श्री नारायण सिंह जी भाटी एवं पूर्व विधायक (भीम) श्री सुदर्शन सिंह जी रावत सहित जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजनों, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

29/07/2026

पूर्व केन्द्रीय मंत्री, पूर्व विधानसभाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता डॉ सीपी जोशी साहब को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ । ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना करते है ।
Dr. C.P. Joshi

29/07/2026

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर समस्त गुरुजनों को कोटि-कोटि नमन एवं हार्दिक शुभकामनाएं।

गुरु केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा, श्रेष्ठ संस्कार और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने वाले पथप्रदर्शक होते हैं, उनका सान्निध्य ही व्यक्ति के व्यक्तित्व को संवारता है और उसे सफलता के शिखर तक पहुँचने की प्रेरणा देता है।

Photos from Hari Singh Rathore's post 26/07/2026

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार छात्रों एवं युवाओं के संघर्ष की जीत तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के उपलक्ष्य में आज राजसमंद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा "विजय मार्च" का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, छात्र-युवा साथियों एवं बड़ी संख्या में आमजन की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। आप सभी की सक्रिय उपस्थिति एवं सहयोग से यह विजय मार्च सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Photos from Hari Singh Rathore's post 27/06/2026

आज राजसमंद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित "छात्रों की गूंज" जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुआ।

कार्यक्रम में श्री राहुल गांधी जी द्वारा कोटा में किए गए छात्र संवाद को विद्यार्थीयों को दिखाया गया एवं छात्र-युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। कार्यक्रम के पश्चात प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

सफल आयोजन हेतु सभी आयोजकों एवं उपस्थित साथियों का हार्दिक आभार।

Photos from Hari Singh Rathore's post 14/02/2026

आज नवनियुक्त राजसमंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री आदित्य प्रताप सिंह जी चौहान ने निवास पर आकर मुलाकात की। इस दौरान उनका मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया व मुँह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दी।
आशा है आपके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी।

13/02/2026

पछमता रेलमगरा निवासी कांग्रेस नेता श्री भेरुलाल जी जाट के निधन की खबर अत्यंत दुखद है।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिवार जनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शान्ति

08/02/2026

आप सभी अपनों के साथ सहयोग स्नेह के लिए कोटि कोटि आभार।
जय कांग्रेस विजय कांग्रेस




#राजसमंद_जिला_कांग्रेस_कमेटी

07/02/2026

श्री आदित्य प्रताप सिंह जी चौहान को राजसमंद जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनने पर बहुत बहुत बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं ।

Photos from Hari Singh Rathore's post 04/01/2026

आज मेवाड़ रैगर महासभा संस्थान, मातृकुंडिया द्वारा राजसमन्द में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुआ।
इस अवसर पर मंच से खिलाड़ियों एवं युवाओं को खेल, अनुशासन और एकता का संदेश दिया तथा आयोजकों द्वारा प्रदान किए गए मान-सम्मान के लिए आभार व्यक्त करता हूँ।
ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं।
सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों को बधाई।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Rajsamand?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Rajsamand