YOUTH MEDIA CLUB
jurm ke khilaf awaz
Holi hai,,,,,,,
17/02/2026
17/02/2026
सभी युवाओं का व् #चंबाएक्स्प्रेस समाचार पत्रिका का धन्यवाद ,,,,,,
13/02/2026
आज दिनाँक 12 फरवरी 2026 विकासखंड राजगढ़ पझौता की समाजसेवी संस्था युथ मीडिया क्लब धामला द्वारा पाँचवा रक्तदान शिविर का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामला में किया गया I जिसमें 30 से अधिक युवाओं ने जाँच पश्चात रक्तदान किया इसके साथ साथ आयुष्मान आयोग्य शिविर के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामला चिकित्सा अधिकारी द्वारा 48 लोगों का मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हीमोग्लोबिन जाँचा गया I इस शिविर को सफल बनाने के लिए जिला मुख्य चिकत्सा अधिकारी सोलन की टीम में सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक कार्य किया I युथ मीडिया क्लब धामला के अध्यक्ष संदीप कश्यप ने मुख्य चिकत्सा अधिकारी सोलन , मुख्य चिकत्सा अधिकारी सिरमौर, सहित क्षेत्र के सभी युवाओं का धन्यवाद किया I प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रितेश शर्मा ने कहा की समय समय पर क्षेत्र के लोगों की स्वास्थ्य सुविधा के लिए इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाता है जिस हेतु खंड चिकित्सा अधिकारी का सहयोग हमेशा रहता है I भविष्य में भी इसी तरह के शिविरों का आयोजन किया जायेगा I
11/02/2026
राजगढ़ Pajhota Valley के सभी रक्त दानियों से निवेदन कि 12 फरवरी 2026 ko प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र धामला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाना तय हुआ हैं इसके साथ साथ BP शुगर ओर HB की जाँच भी निशुल्क की जाएगी यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा
05/02/2026
सभी समाचार पत्र का धन्यवाद,
30/12/2025
आज स्वतन्त्रता सेनानियों की वीर भूमि पझौता में जहाँ दो प्रधानाचार्य नियुक्त हुवे वही हमारे पझौता की बेटी ने समूचे हिमाचल में HPAS परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर अपने परिवार जनों को गौरवान्वित किया है। सुश्री मेघा ठाकुर सुपुत्री नरेंदर ठाकुर ने अपनी काबलियत का लोहा मानते हुवे हिमाचल की सबसे बड़ी परीक्षा में पूरे हिमाचल में प्रथम स्थान हासिल किया है । जो हमारे युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा । मेघा के माता पिता की मेहनत से आज पझौता के लिए क्षण मिला है । मेघा ने अपनी शिक्षा नवोदय विद्यालय नहान से पूर्ण की व तत पश्चात डाक्टर यशवंत सिंह विश्वविद्यालय से अपनी शिक्षा में गोल्ड मैडल भी प्राप्त किया है । जिसे चलते उनकी लगन व मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है । मेघा आपको व आपके परिवार को पूरे क्षेत्र की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं व धन्यवाद की आज हमारे पूरे क्षेत्र का आपकी वजह से मान बढ़ा है ।
30/12/2025
पझौता की भूमि आज गौरवान्वित महसूस कर रही है कियुँकि आज पझौता क्षेत्र से दो नागरिकों को उनकी शिक्षा, लगन, हिम्मत, मेहनत, के परिणामस्वरूप प्रधानाचार्य का पद प्राप्त हुआ है। जो हम सभी इलाका वासियों के लिए गौरव का पल है । आपको बता दें दोनोें प्रधानाचार्य मुल्तः एक ही गांव से सम्बन्ध रखते है । श्रीमती प्रभा किरण व श्रीमान नरेंदर गौरव जी पझौता के उलख गांव से मुख्यतः ताल्लुक रखते है । ऐसा गांव जहाँ आज भी मुलभूत सुविधा गाँवसियों के पास नहीं है उस गांव से दो दो प्रधानाचार्य का चयन होना सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा । आप दोनो को पूरे क्षेत्र वासियों की तरफ के बहुत बहुत बधाई व धन्यवाद आपने हमारे क्षेत्र का नाम रोशन किया है ।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Rajgarh