Virtual Rajasthan

Virtual Rajasthan

Share

हर प्रकार की खबरों के लिए ग्राउंड जीरो से हमारे साथ जुड़े रहिए
आवाज आपकी संघर्ष हमारा

11/01/2026

फतेहपुर विधायक हाकम अली को आना पड़ा जनता केseemore

11/01/2026

आपका क्या कहना है,🤔🤔

11/01/2026

"एक तरफ कर्तव्य की ऊंची उड़ान, दूसरी तरफ संस्कृति की गहरी पहचान।
यही है आज की सशक्त भारतीय नारी का असली रूप
जब 'देश सेवा' का जज्बा और 'संस्कारों' की नींव एक साथ हो तो तस्वीर ऐसी ही बेमिसाल बनती है।

"

11/01/2026

गायक मीका सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से सम्मान के साथ अपील करते हुए पशु कल्याण से जुड़ा प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि उनके पास पर्याप्त जमीन है और वे कुत्तों के लिए 10 एकड़ जमीन दान करने को तैयार हैं। इस जमीन पर वे डॉग शेल्टर बनवाना चाहते हैं। मीका सिंह ने यह भी कहा कि जानवरों की देखभाल के लिए जरूरी लोग और संसाधन जुटाने में वे पूरी मदद करेंगे और इसके लिए सुप्रीम कोर्ट से सहयोग की अपील की है।

11/01/2026

AIMIM चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हिजाब विवाद के बीच एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि भारत में भविष्य में हिजाब पहनने वाली महिला देश की प्रधानमंत्री बनेगी. उन्होंने यह बयान सोलापुर में एक सभा को संबोधित करते हुए दिया. इस दौरान उन्होंने अजित पवार पर भी निशाना साधा. उन्होंने भारतीय संविधान की ताकत पर पूरा जोर देकर भरोसा भी जताया. इसके अलावा उन्होंने स्थानीय मुद्दों पर भी अपनी बात रखी.

10/01/2026

ग्रेटर नोएडा से चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर ओमिक्रोन-2 में देर रात कार से आए चोरों ने एक थार गाड़ी के टायर चोरी कर लिए और वाहन को ईंटों पर खड़ा कर फरार हो गए। घटना रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। टायर चोरी के दौरान कार का शीशा टूटने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्राधिकरण से फेंसिंग की मांग भी की है।

10/01/2026

महाराष्ट्र में बीएमसी और नगर निकाय चुनाव से पहले बयानबाजी जारी है। अब भाजपा नेता ने अजब गजब बयान दिया है। नांदेड मे नगर पालिका के प्रचार सभा में BJP नेता अशोक चव्हाण ने कहा, "रोजाना मटन खाओ और भाजपा का बटन दबाओ।" अपना मटन खाकर दूसरे को वोट ना देना, नहीं तो मैं मटन नहीं दूंगा।

10/01/2026

अयोध्या राम मंदिर परिसर के पास नमाज पढ़ने की कोशिश करते हुए एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस ने रोके जाने पर शख्स ने संप्रदाय विशेष के नारे लगाने शुरू कर दिए...

10/01/2026

राजू भिखारी ने पठानकोट में जरूरतमंदों के लिए लगभग 500 गर्म कंबल वितरित किए. राजू का यह कदम उन संपन्न लोगों के लिए एक मिसाल है, जो गरीबों की मदद करने से कतराते हैं. भीख मांगकर गुजारा करने वाले राजू ने अब जरूरतमंदों के लिए गर्म कंबल बांटने का एक सेंटर खोला है. उसने ज़रूरतमंदों को लगभग 500 कंबल बांटे. उन्होंने एक चाय की दुकान भी लगाई. कंबलों के बांटने के बारे में पूछने पर राजू ने बताया कि उन्होंने 10-10 रुपए जोड़कर यह व्यवस्था की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड काल के दौरान उनके सेवा कार्यों का जिक्र 'मन की बात' कार्यक्रम में किया था. राजू भिखारी ने लगभग 50 गरीब लड़कियों की शादी कराने में भी मदद की है.

|

10/01/2026

महाराष्ट्र के चंद्रपुर शहर से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। 27 वर्षीय दीक्षा को उसके पति ने जिंदा जला दिया। गुस्से में पति ने दीक्षा के कपड़ो में आग लगा दी और घर का दरवाजा बाहर से बंद कर मौके से फरार हो गया।

Telephone

Website

Address


Raj

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Virtual Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Raj.