News Path Bihar
इस page के माध्यम से मैं समाज में दबे- कुचले की आवाज सामने लाने का भरसक प्रयास करूँगा..विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें +919304256956
13/05/2026
बिहार में मौसम ने अचानक बदला मिजाज 🌩️
मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज आंधी, भारी बारिश और ठनका गिरने का अलर्ट जारी किया है।
हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
लोगों से अपील है कि खराब मौसम के दौरान पेड़, खुले मैदान और बिजली के खंभों से दूर रहें।
सुरक्षित रहें और जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकलें। ⚠️🌧️
रात भर बारिश से नदी नाला पानी से फूल किसानों के लिए मुसीबत
रात के 2 बज रही हैं बारिश शुरू
08/05/2026
पूर्णिया बिहार खबर,लगातार शाम को बारिश शुरू होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में तैयार मक्का की फसल पानी में डूबने के खतरे में है।
अगर ऐसे ही मौसम रहा तो किसानों को इस बार भारी नुकसान हो सकता है
भागलपु पुल गिरने से आम पब्लिक किया कुछ बोले देखिए पूरी खबर
07/05/2026
विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई है। आम पब्लिक का कहना है कि पहले पुल सही था तो मात्र 10 रुपये में सफर हो जाता था, लेकिन अब नाव से आने-जाने में 100 रुपया तक खर्च करना पड़ रहे हैं।
रोजमर्रा के काम, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर करने वाले लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं।
“पुल टूटा है… लेकिन सबसे ज्यादा बोझ आम जनता की जेब पर पड़ा है।” #भागलपुर
07/05/2026
पूर्णिया में लगातार बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में पानी भर जाने से तैयार मक्का की फसल खराब होने लगी है। किसानों का कहना है कि मजदूर भी खेत में आने से कतराने लगे हैं और मनचाही मजदूरी मांग रहे हैं। ऐसे हालात में किसान खुद ही खेत में उतरकर किसी तरह फसल बचाने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि अगर समय रहते मक्का नहीं निकला, तो भुट्टों में ही पौधे उगने लगे हैं और महीनों की मेहनत बर्बाद हो सकती
कटिहार दियारा गंगा किनारे कहलगांव के किसान
06/05/2026
कटिहार के दियारा क्षेत्र (काढ़ागोला, कुरसेला, बरारी) मीठे तरबूज की खेती के लिए प्रसिद्ध हैं।
यहां की रेतीली उपजाऊ मिट्टी से उगे तरबूज झारखंड, नेपाल और पश्चिम बंगाल तक पहुंचते हैं।
06/05/2026
बिहार मौसम विभाग ने किया हाई अलर्ट 48 घंटे तक बारिश,भारी बारिश
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Address
Purnea