BJP Mathh Mandir
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from BJP Mathh Mandir, Political organisation, Patna.
30/11/2020
भाजपा मठ-मंदिर समिति
12/11/2020
सभी नव निर्वाचित NDA प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई। अब भाजपा और भी सशक्त होगा।
10/11/2020
मान्यवर
मठ-मंदिर के प्रदेश सयोंजक होने के नाते विगत माह में चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम को सुचारू रूप से क्रियान्वित करने के लिए जोन का विभाजन किया गया। सभी को वाहन की सुविधा के साथ सघन संपर्क अभियान चलाया गया एवं प्रत्याशी के साथ क्षेत्र के मठ मंदिर के संत-महंत एवं पुजारीयो के साथ बैठक का आयोजन किया गया। मंगलाचरण से वातावरण में शुद्धि एवं प्रत्याशी और सभी कार्यकर्ताओं में एक नवीन शक्ति का संचार हुआ।
हम सब ने सम्पूर्ण कार्यक्रम को चार चरण में विभाजित किया था।
●प्रथम चरण में म. प्रधानमंत्री जी का जन्मोत्सव मनाना जिसमे स्वच्छता, रक्तदान शिविर, फल वितरण, बच्चों में पुस्तक सामग्री वितरण एवं मंदिर परिसर का जीवनोद्धार किया गया। इस आयोजन के लिए म. नागेन्द्र जी का सभी कार्यकर्ता बंधुओ को वेबगोष्टी के माध्यम से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
●दूसरे चरण में सभी कार्यकर्ताओं ने मठ मंदिर में संत-महात्माओं से संपर्क कर भाजपा एवं घटक दलों के लिए आशीर्वाद मांग। समस्तीपुर और मोतिहारी के कार्यकर्ताओं ने सभी संतो को एक मंच पर लाने का भी काम किया।
●तीसरे चरण में "राज्य स्तरीय संत सम्मेलन" का आयोजन किया गया। 150 से ऊपर संत-महात्माओं को पाग और चादर दे कर सम्मान दिया गया। यह अपने आप में एक अनूठा प्रयास हुआ जिसमे राम मंदिर, धारा 370 की समाप्ति, हिंदुत्व एवं वेद जैसे विषयों पर चर्चा हुई। यह कार्यक्रम आदरणीय मंगल जी के आवास पर हुआ और उनका संदर्शिका भी प्राप्त हुआ।
●चौथे चरण में प्रत्याशी के साथ संत-महंत एवं पुजारियों का भी एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें प्रत्याशी को आशीर्वचन प्राप्त हुआ। यह कार्यक्रम मोतिहारी के प्रत्याशी के यहाँ सबसे पहले हुआ।
इन सभी कार्यक्रम के अलावा कार्यकर्ताओं ने जनता से भी अपना समपर्क बनाया और स्थानीय प्रत्याशी के लिए वोट मांगा। आदरणीय प्रदीप भईया जी महाराज का भी क्षेत्र प्रवास जारी रहा और आशीर्वचन समय समय पर सुनने को मिला।
पूजनीय जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम जी महाराज, हरिद्वार और पूजनीय कौशल जी महाराज, वृंदावन जैसे महान संत का भी हमे ऑडियो-वीडियो के माध्यम से वाणी सुनने को मिला जो हम सब के लिए एक पाथेय का काम किया।
इस सब के लिए सभी संत-महात्माओं का कोटि कोटि प्रणाम एवं हृदय से नमन। और सभी कार्यकर्ताओं को आभार। सभी प्रत्याशी को भी शुभकामनाएं एवं जीत की अग्रणीम बधाई।
शुभेच्छा
जय कृष्णा झा
प्रदेश सयोंजक मठ मंदिर
भाजपा, बिहार
https://m.facebook.com/bjpmathhmandir/?ref=bookmarks
06/11/2020
29/10/2020
*कला संस्कृति मंत्री ने संतों से माँगा आशीर्वाद कहा आपके आशीर्वाद से ही विजय संभव होगी*
https://www.ntcnewsmedia.com/?p=11503
@
कला संस्कृति मंत्री ने संतों से माँगा आशीर्वाद कहा आपके आशीर्वाद से ही विजय संभव होगी - NTC NEWS MEDIA मोतिहारी। जिला मठ मंदिर संत सम्मेलन नरसिंह बाबा मठ प्रांगण में आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता मठ के मुख्य पुजारी मुर.....
28/10/2020
मठ मंदिर द्वारा आयोजित कार्यक्रम
Krishna Rajgadhia
Pramod Kumar BJP
Jai Krishna Jha जय कृष्ण झा
BJP Motihari
27/10/2020
Pramod Kumar BJP
Bharatiya Janata Party (BJP)
BJP Bihar
27/10/2020
आज दिनांक 27 10 2020 को मोतिहारी जिला "मठ-मंदिर संत सम्मेलन" नरसिंह बाबा मठ प्रांगण में आयोजित हुआ
जिसकी अध्यक्षता मठ के मुख्य पुजारी मुरारी बाबा ने किया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंडित जय कृष्णा झा प्रदेश संयोजक, मठ-मंदिर समिति, भाजपा एवं विशिष्ट अतिथि वर्तमान विधायक एवं बिहार सरकार में मंत्री प्रमोद कुमार की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय प्रभारी श्री कृष्णा राजगढ़िया जी ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ मंगलाचरण पंडित श्री संजीव मिश्रा अमित कुमार पांडे आदि संतों के द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि पंडित जय कृष्णा झा ने कहा जीवन में किसी क्षेत्र की सफलता के लिए हर मनुष्य मठ-मंदिर में जाकर भगवान का दर्शन कर संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त करता है यहाँ से हमे आलौकिक ऊर्जा का संचार होता है। और उन्होंने कहा कि संतों का एक व्यापक संगठन बनाकर उनकी समस्या का निदान सामाजिक एवं प्रशासनिक स्तर पर करने का आह्वान किया। श्री प्रमोद कुमार मंत्री ने संतों से आशीर्वाद मांगा एवं कहा कि आपके आशीर्वाद से ही मेरी विजय संभव होगी। संतो ने पुष्प वृष्टि कर भाजपा की जीत हेतु आशीर्वाद दीया एवं जिला में 10 विधानसभा में जीत का परचम लहराने का आशीर्वाद भी दिया। श्री मुरारी बाबा जिला संयोजक के नेतृत्व में संतों की टोली पर्ची लेकर जनसंपर्क में निकलेंगे।
माननीय राधामोहन सिंह जी की तरफ से भी आर्शीवाद मांगा।
धन्यवाद ज्ञापन बेतिया जिला प्रभारी मुरली मनोहर जी ने किया।
Krishna Rajgadhia
Bharatiya Janata Party (BJP)
BJP Bihar
BJP Motihari
24/10/2020
इस शारदीय नवरात्र में माँ का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे।
सभी संत-महात्माओं को भी नमन।
https://www.facebook.com/bjpmathhmandir/
17/10/2020
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक प्रदेश के कोने-कोने में जाकर जनता का आशीर्वाद मांग रहे हैं।
यह बात अब बिल्कुल साफ हो चुकी है कि जनता का समर्थन और उत्साह एकतरफा तरीके से NDA की तरफ झुका है।
विजयी भव!
Category
Contact the organization
Website
Address
Patna
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when BJP Mathh Mandir posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.