Janpath News
Media Regional, National & International e-news
कल बिहटा पहुंचेंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह! पटना स्नातक चुनाव को लेकर 8 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस, डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में करेंगे अपील
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। जनसुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज कुमार सिंह के समर्थन में मोकामा विधायक अनंत सिंह 8 अक्टूबर को बिहटा पहुंचेंगे।
बिहटा के अनिकेत होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ वे मतदाताओं से डॉ. अनुज कुमार को प्रथम वरीयता का मत देने की अपील करेंगे।
अनंत सिंह के बिहटा दौरे को लेकर नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रिंकू जायसवाल ने क्या कहा, देखिए पूरी खबर।
जनपथ न्यूज़ से जुड़े रहें।
पटना पुलिस की बड़ी कारवाई!
नेउरा थाना क्षेत्र में आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में लगे दो अपराधी देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार!
नेउरा थाना पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने टिकैतपुर हनुमान मंदिर के पास किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो अपराधियों को धर दबोचा है।
पुलिस को देखकर दोनों बाइक सवार भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सतर्क पुलिस ने खदेड़ कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 1 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस, 2 खोखा, 1 मोटरसाइकिल, 2 मोबाइल फोन पुलिस ने किया बरामद।
बिहटा में The Vvaan का जबरदस्त क्रेज! 🎬🔥 महिलाओं से हाउसफुल हुआ Connplex Cinema, वनदेवी के जयकारे से गूंजा सिनेमा हॉल!
टेंपो भर-भरकर दूर-दराज गांवों से पहुंचीं महिलाएं!
बिहटा के Connplex Cinema में The Vvaan – Force of the Forest को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। फिल्म देखने पहुंची महिलाओं ने सिनेमा हॉल में प्रवेश से पहले वनदेवी माता का जयकारा लगाया। वहीं छठ पूजा के गीत और बिहार की लोक-संस्कृति से जुड़े दृश्य देखकर दर्शक भावुक नजर आए। 🙏🎬
आखिर महिलाओं को क्यों पसंद आ रही है The Vvaan?
देखिए ग्राउंड से ये खास तस्वीरें और दर्शकों की राय।
शाहपुर में पुलिस को देखते ही भागा युवक! फेंक दी देशी पिस्टल, अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार!
शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप! सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक भागने लगा और देशी पिस्टल फेंक दी। पुलिस ने पीछा कर युवक को पकड़ लिया और हथियार बरामद कर गिरफ्तार किया।
3 डिसमिल जमीन के लिए बिहटा अंचल लर्यालय पहुंचीं महिलाएं, बोलीं- “जमीन होती तो सरकार से जमीन क्यों मांगते?”
बिहटा अंचल कार्यालय में 3 डिसमिल जमीन के लिए बड़ी संख्या में भूमिहीन महिलाएं पहुंचीं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि कई पंचायतों में न तो घर-घर आवेदन की सूचना दी गई और न ही कैंप लगाया गया। अब ऑनलाइन आवेदन में जरूरी प्रमाणपत्र की शर्त ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है।
महिलाओं की मांग—कुछ दिनों के लिए फिर से ऑफलाइन कैंप लगाया जाए।
ट्रक पलटा तो मच गई शराब की लूट! बोतलें उठाने टूट पड़ी भीड़, महिलाएं भी पीछे नहीं! अररिया का VIDEO वायरल! 🚨
बिहटा में प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल: अपात्रों की मौज, गरीबों का हक छीन रहे बिचौलिए और अधिकारी! जनप्रतिनिधियों ने लगाए गंभीर आरोप!
पटना के बिहटा प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। सिकंदरपुर पंचायत के उपप्रमुख और कटेश्वर पंचायत के प्रतिनिधि ने आवास सहायक और BDO पर धांधली के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जरूरतमंदों के बजाय बिचौलियों के चहेतों के नाम जोड़े जा रहे हैं।
👇 आपकी इस पर क्या राय है? क्या आधिकारिक जाँच होनी चाहिए ? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।
होटल में विदेशी महिला, चल रहा था देह व्यापार का कथित धंधा!
दानापुर के होटलों में देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़! विदेशी महिला समेत 3 रेस्क्यू, 2 मैनेजर गिरफ्तार! होटल संचालको में मचा हड़कंप!
बिहटा के बाबा बटेश्वर नाथ में जितिया की धूम! हजारों माताओं ने रखा निर्जला व्रत, संतान की लंबी उम्र की कामना।
बिहटा के बाबा बटेश्वर नाथ मंदिर में जितिया पर्व की भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। हजारों व्रती महिलाओं ने संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना के साथ 24 घंटे का निर्जला व्रत रखा और बाबा को जल अर्पित कर जितिया की कथा सुनी।
आस्था, परंपरा और मातृत्व की इस तस्वीर ने हर किसी का ध्यान खींचा।
03/10/2026
बिहटा थाना अंतर्गत कन्हौली बाजार में फायरिंग मामले का पुलिस ने किया खुलासा! शूटर समेत 2 गिरफ्तार। दो देशी कट्टा, 6 कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद!
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Gardanibagh
Patna
800001
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Janpath News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.