Rahasy

Rahasy

Share

news

26/08/2026

बिहार सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए 'पुलिस दीदी' (अभया ब्रिगेड) को 4,700 स्कूटर और मोटरसाइकिलें सौंपी हैं।मुख्य बातेंसुरक्षा बल: इन 4,700 वाहनों का उपयोग स्कूल, कॉलेज, बाजार और सड़कों के आसपास महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए किया जाएगा।लोकार्पण: इस पहल की शुरुआत दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार पटना के ज्ञान भवन से की गई।अन्य योजनाएं: इस अवसर पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, बालिका पीएचडी फेलोशिप (₹10,000 प्रति माह), और स्टार्टअप सहायता की घोषणा भी की गई है।

26/08/2026

देखते देखते गंगा में समा गए...

26/08/2026

DM से छात्र नेता दिलीप की वार्ता

26/08/2026

बगहा। नेपाल में त्रिशूली नदी का बांध टूटने के बाद गंडक नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इसे लेकर प्रशासन और जल संसाधन विभाग के अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं।
गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए वाल्मीकिनगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने अधिकारियों को तटबंधों की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया गया । जिला प्रशासन ने नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर चले जाने की अपील की है।
प्रशासन का कहना है कि जलस्तर में वृद्धि होने पर तटबंधों पर दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे नदी और तटबंध के आसपास जाने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
फिलहाल प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
बाइट सुरेंद्र प्रसाद विधायक वाल्मीकिनगर

13/08/2026

०पटना

*लोहानीपुर में 20 लाख की भीषण चोरी, 4 लाख कैश और 16 लाख के गहने लेकर फरार हुए चोर*

पटना: कदमकुआं थाना क्षेत्र के लोहानीपुर में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से करीब 4 लाख रुपये नकद और 16 लाख रुपये मूल्य के गहने लेकर फरार हो गए। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, घर की महिला बच्चे को स्कूल से लाने के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान चोरों ने घर में प्रवेश किया और अलमारी समेत अन्य सामान को खंगालकर नकदी और गहने लेकर फरार हो गए।

महिला के घर लौटने के बाद चोरी की घटना का पता चला। इसके बाद मामले की सूचना कदमकुआं थाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी है।

13/08/2026

पटना

15 अगस्त को पटना में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य वाहनों का परिचालन रहेगा बंद ।

पटना के गांधी मैदान में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेगा।

डाकबंगला चौराहा से गांधी मैदान तक फ्रेजर रोड पर सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

न्यू डाकबंगला रोड से एसपी वर्मा रोड में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
कोतवाली टी से पुलिस लाइन तक बुद्ध मार्ग पर आम यातायात बंद रहेगा।

छज्जूबाग से टीएन बनर्जी रोड की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

बुद्ध मार्ग में छज्जूबाग मोड़ से एसडीओ आवास की ओर भी सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

जेपी गंगा पथ से गांधी मैदान आने वाले वाहनों के लिए भी विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू होगी।

डाकबंगला चौराहा से जेपी गोलंबर तक फ्रेजर रोड राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं उनके कारकेड के लिए आरक्षित रहेगा।

गांधी मैदान के आसपास मालवाहक एवं व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर भी रोक रहेगी।

एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहनों को प्रतिबंध से छूट रहेगी।
समारोह को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश

मुख्यमंत्री द्वारा सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। आमंत्रित अतिथियों को सुबह 8:30 बजे तक अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

प्रेस/मीडिया के लिए पीला कार्ड निर्धारित किया गया है।

बाइट: ट्रैफिक डीएसपी अनिल कुमार

13/08/2026

*भरत तिवारी के परिजनों को नौकरी-मुआवजा मामले में PK का बड़ा बयान, बोले- जिन लोगों ने गोली चलाई उनपर कार्रवाई हो, एक बांकीपुर की हार से भरत तिवारी के परिजनों के साथ न्याय की शुरुआत नहीं हुई है, एंकाउंटर की बात बंद हो गई, सम्राट चौधरी में हिम्मत है तो बोलकर दिखाएं कि जाति देखकर गोली मारिए*

*भरत तिवारी के साथ अन्य लोगों का एंकाउंटर किया है उनके भी परिजनों, बंटी यादव के भी परिजनों को नौकरी-मुआवजा दें, एक परिवार को दे रहे हैं तो ये सिर्फ राजनीति, इस सरकार के बनने के बाद जितने लोगों के एंकाउंटर के नाम पर हत्या हुई है उन सबके साथ न्याय हो: प्रशांत किशोर*

11/08/2026

राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव जारी

राजधानी पटना के सटे रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर ज्योतिष बाबा रोड में अपराधियों ने युवक को मारी गोली

सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक अपराधी तीन की सख्या में अपाची बाइक पर सवार होकर आए अपराधियो ने दिया घटना को अंजाम ।

आस पास के लोगो मे दहसत का माहौल

घायल युवक को आनन फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया

घायल युवक की पहचान शुभम यादव के रूप में हुई है ।

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके वारदात पर पहुची और जांच में जुटी ।

आस पास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में पुलिस जुटी

मंगलवार की देर रात इधर पटना एसएसपी कर्तिकेय शर्मा ने सभी अनुमंडल एव सभी पटना जिले के थानेदार के साथ कर रहे थे क्राइम मीटिंग ,

इधर राजधानी पटना में अपराधियों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को एक बार फिर दे दी बड़ी चुनौती अपराधी फरार ।

06/08/2026

राजधानी में तेज रफ्तार का कहर जारी ।

पटना के अटल पथ पर हुआ बड़ा हादसा ।

सड़क हादसे में दुबई जाने निकले 5 लोग गंभीर रूप से हुए घायल

घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए भेज ।

घायल सभी यात्री सीवान जिले के रहने वाले

पटना के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर दुबई के लिए फ्लाइट पकड़ने निकले थे दिल्ली

अटल पथ पर टेम्पो का स्टेपनी बदलने के क्रम में हुआ है हादसा

स्विफ्ट डिजायर कार ने पीछे से टेम्पो में मारी ठोकर

डायल 112 की मदद से घायलों को भेजा गया अस्पताल ।

क्षतिग्रस्त टेम्पो और स्विफ्ट डिजायर कार को पुलिस ने लिया अपने कब्जे में

Photos from Rahasy's post 06/08/2026

पटना IGMS में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने आर.आई.ओ. मॉड्यूलर ओ.टी. कॉम्प्लेक्स, सी.सी.एम. आई.सी.यू., सी.सी.टी.वी. कमांड सेंटर एवं नवीन डायलिसिस यूनिट का किया उद्घाटन*

अत्याधुनिक चिकित्सा अवसंरचना से बिहार में गंभीर एवं जटिल रोगों के उपचार को मिलेगी नई मजबूती : स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत*

पटना:-बिहार में गुणवत्तापूर्ण एवं अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने गुरुवार को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस), शेखपुरा, पटना में क्षेत्रीय चक्षु संस्थान (आर.आई.ओ.) के मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर कॉम्प्लेक्स, क्रिटिकल केयर मेडिसिन (सी.सी.एम.) आई.सी.यू., सी.सी.टी.वी. कंट्रोल रूम एवं कमांड सेंटर, सी.टी.वी. रिकवरी एवं वेटिंग रूम तथा नवीन डायलिसिस यूनिट सहित कई अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक एवं दीघा विधायक डॉ. संजीव चौरसिया तथा स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री कुमार रवि सहित आईजीआईएमएस के वरिष्ठ चिकित्सक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य बिहार के लोगों को अपने ही राज्य में विश्वस्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। आधुनिक चिकित्सा अवसंरचना, अत्याधुनिक उपकरणों तथा विशेषज्ञ उपचार सुविधाओं के विस्तार से गंभीर एवं जटिल बीमारियों के इलाज में नई क्षमता विकसित होगी तथा मरीजों को राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता लगातार कम होगी।

उन्होंने कहा कि आईजीआईएमएस राज्य का प्रमुख सुपर स्पेशियलिटी संस्थान है। यहां विकसित की गई नई सुविधाएं न केवल बिहार बल्कि पड़ोसी राज्यों से आने वाले मरीजों के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगी। आधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, अत्याधुनिक आई.सी.यू., डायलिसिस सेवाओं के विस्तार तथा उन्नत निगरानी व्यवस्था से संस्थान की उपचार क्षमता और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

उद्घाटन के उपरांत स्वास्थ्य मंत्री ने नवनिर्मित चिकित्सा इकाइयों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों में उपलब्ध अत्याधुनिक उपकरणों एवं उपचार सुविधाओं की जानकारी ली तथा चिकित्सकों एवं अधिकारियों से इनके संचालन एवं मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से भी संवाद कर उपचार व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के क्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने बाल हृदय रोग एवं समय से पूर्व जन्मे शिशुओं में होने वाली रेटिनोपैथी ऑफ प्रीमैच्योरिटी (ROP) के प्रभावी उपचार एवं रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नवजात एवं बच्चों के गंभीर रोगों के समयबद्ध उपचार के लिए समर्पित व्यवस्था विकसित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने संस्थान के अधिकारियों एवं चिकित्सकों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। अस्पताल में स्वच्छता, दवा एवं जांच की पर्याप्त उपलब्धता, चिकित्सकीय सेवाओं की गुणवत्ता तथा मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने संस्थान परिसर स्थित हर्बल गार्डन में आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं औषधीय पौधों के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया।

उद्घाटित प्रमुख स्वास्थ्य सुविधाएं

1. क्षेत्रीय चक्षु संस्थान (आर.आई.ओ.) मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर कॉम्प्लेक्स
लगभग ₹10.25 करोड़ की लागत से निर्मित इस परियोजना में छह अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर स्थापित किए गए हैं। इनमें विट्रियो-रेटिना के दो, कॉर्निया एवं मोतियाबिंद के दो तथा ग्लूकोमा, ऑकुलोप्लास्टी एवं संक्रमित नेत्रों के उपचार हेतु दो ऑपरेशन थिएटर शामिल हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार के 60:40 वित्तीय सहयोग से विकसित यह कॉम्प्लेक्स एनएबीएच मानकों के अनुरूप बनाया गया है तथा प्रत्येक ऑपरेशन थिएटर में लगभग एक-एक करोड़ रुपये की लागत वाले अत्याधुनिक माइक्रोस्कोप लगाए गए हैं। इससे नेत्र शल्य चिकित्सा की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा मरीजों को राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी।

2. सी.सी.टी.वी. कंट्रोल रूम एवं कमांड सेंटर
लगभग ₹8.25 करोड़ की लागत से स्थापित इस आधुनिक कमांड सेंटर के माध्यम से पूरे आईजीआईएमएस परिसर की चौबीसों घंटे निगरानी की जाएगी। इससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होगी तथा अस्पताल प्रशासन की पारदर्शिता एवं दक्षता में वृद्धि होगी।

3. क्रिटिकल केयर मेडिसिन (सी.सी.एम.) – 20 बेड आई.सी.यू.
लगभग ₹6.55 करोड़ की लागत से विकसित यह अत्याधुनिक क्लोज्ड आई.सी.यू. गंभीर रूप से बीमार मेडिकल एवं सर्जिकल मरीजों के उपचार के लिए समर्पित है। यहां गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी एवं केंद्रीय तंत्रिका तंत्र (सीएनएस) से संबंधित गंभीर रोगियों के उपचार के साथ-साथ प्रोन वेंटिलेशन, हाई फ्रिक्वेंसी ऑसिलेटरी वेंटिलेशन (HFOV) एवं कंटीन्यूअस रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी (CRRT) जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

4. नवीन डायलिसिस यूनिट
नेफ्रोलॉजी विभाग में 16 नई डायलिसिस मशीनों के साथ सेवाओं का विस्तार किया गया है। इस परियोजना पर लगभग ₹8.05 करोड़ की लागत आई है। नई मशीनों के संचालन से मरीजों की प्रतीक्षा अवधि में कमी आएगी तथा हेपेटाइटिस संक्रमित मरीजों के लिए अलग डायलिसिस सुविधा भी उपलब्ध होगी। अब तक इस इकाई में तीन हजार से अधिक डायलिसिस सत्र सफलतापूर्वक संपन्न किए जा चुके हैं।

5. हर्बल गार्डन
संस्थान परिसर में विकसित हर्बल गार्डन मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वच्छ एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ औषधीय पौधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आईजीआईएमएस शासी निकाय के अध्यक्ष के रूप में स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने की। संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) बिन्दे कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्थान में विकसित नई अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से गंभीर एवं जटिल रोगों के उपचार की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन सुविधाओं के माध्यम से बिहार एवं आसपास के राज्यों के मरीजों को अधिक सुरक्षित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।।

Category

Telephone

Address


PATNA
Patna

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rahasy posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Patna.