Minority Rights Forum Bihar/Up
समान अधिकार, समान अवसर, बेहतर समाज, सशक्त भारत
11/08/2026
मुल्क के मशहूर शायर, अदब की दुनिया के बे-मिसाल फ़नकार मरहूम राहत इंदौरी साहब की बरसी पर उन्हें दिल की गहराइयों से ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश करते हैं।
आपकी पुरअसर आवाज़, आपकी बेबाक शायरी और आपके कहे हुए अशआर आज भी हमारे दिलों में उसी तरह ज़िंदा हैं और हमेशा ज़िंदा रहेंगे।
आप जिस्मानी तौर पर हमारे दरमियान नहीं हैं, मगर आपके अल्फ़ाज़ आज भी महफ़िलों में गूंजते हैं और आने वाली नस्लों तक आपकी याद को ज़िंदा रखेंगे।
आपकी शायरी को सलाम, आपकी फ़िक्र को सलाम और आपकी याद को सलाम। 🖤
🤲 अल्लाह तआला मरहूम को जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुक़ाम अता फ़रमाए।
Dr. Rahat Indori
09/08/2026
दरभंगा जिले के घनश्यामपुर की बेटी स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ को देश की पहली महिला लड़ाकू विमान पायलट बनने की गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। ✈️🇮🇳
भारतीय वायुसेना की स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने ग्वालियर स्थित TACDE से वायुसेना के प्रतिष्ठित एवं चुनौतीपूर्ण फाइटर कॉम्बैट लीडर कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
🌟 आपकी इस उपलब्धि से न केवल दरभंगा, बल्कि पूरा बिहार गौरवान्वित हुआ है। 🌟
आपकी सफलता आपके कठिन परिश्रम, अनुशासन, साहस और समर्पण का प्रतिफल है। आपकी यह उपलब्धि देश की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
💐 आपके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
देश और बिहार का नाम इसी तरह रोशन करती रहें। 🇮🇳❤️
जय हिंद! 🇮🇳
जय बिहार! 🙏
#भावनाकंठ
09/08/2026
पुलिस जिस इमाम को चारों तरफ़ से घेरकर खड़ी है, वह अतीक़ अहमद के बड़े बेटे उमर अहमद हैं, जो अपने छोटे भाई अबान अहमद की नमाज़-ए-जनाज़ा की इमामत कर रहे हैं।
एक भाई अपने छोटे भाई को आख़िरी विदाई दे रहा है…
यह मंज़र बेहद ग़मगीन और दिल को छू लेने वाला है। 💔
अल्लाह मरहूम अबान अहमद की मग़फ़िरत फ़रमाए, उनके दर्जात बुलंद फ़रमाए और तमाम अहले-ख़ाना को सब्र-ए-जमील अता फ़रमाए। आमीन। 🤲
06/08/2026
केशव मौर्य सिर्फ़ मदरसों पर हमला कर सकते हैं, क्योंकि उनकी कुर्सी दरअसल एक स्टूल है।
जिन्हें अंग्रेज़ों से मोहब्बत हो, उन्हें मदरसे कैसे पसंद आएँगे? मदरसे अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ साज़िशों और आज़ादी की जद्दोजहद के मरकज़ थे। उन्होंने बेशुमार मुजाहिदीन-ए-आज़ादी पैदा किए, जबकि सावरकर अंग्रेज़ों को माफ़ीनामे लिख रहे थे।
आज़ाद भारत का पहला दहशतगर्द गोडसे किसी मदरसे का तालीब-ए-इल्म नहीं था। लेकिन भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद मदरसे में पढ़े थे। मुंशी प्रेमचंद और राजा राम मोहन राय ने भी मदरसे में तालीम हासिल की थी।
दस्तूर का आर्टिकल 30 हर अक़ल्लियती बिरादरी को अपने तालीमी इदारे क़ायम करने और चलाने का हक़ देता है। ये बेहद शर्मनाक है कि एक दस्तूरी ओहदे पर बैठा शख़्स ऐसी ज़हरीली ज़बान इस्तेमाल करे।
मगर जब कुर्सियाँ कम हों, तो स्टूल वालों को अपनी सियासी अहमियत बनाए रखने के लिए ज़हर उगलना ही पड़ता है।
Category
Website
Address
Patna
Patna
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Minority Rights Forum Bihar/Up posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.