MVP Chess Club
MVP Chess Club is an Affiliate Unit of All Bihar Chess Association & it works under the guidance of
29/09/2025
#पटना_समाहरणालय_की_मिंकी_सिन्हा_ एवं _ गया_ के_प्रकाश_भारद्वाज_को_पटना_ कलेक्टरेट_सातवीं_बालकेश्वर_प्रसाद_स्मृति_ओपन_शतरंज_का_खिताब
***********************************************
अकर्ष आनंद _अमम मोदी _हरमन सलुजा_कुशाग्र रवि_ शौर्य अर्जुन_ बने बालक कैटेगरी पुरष्कार के विजेता
***********************************************
परी श्री_ चेतना लक्ष्मी_ आनया_ आकृति प्रकाश_ ऐश्वर्या लक्ष्मी बने बालिका कैटेगरी पुरष्कार के विजेता
************************************************
अखिल बिहार शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त एम. वी. पी. चेस क्लब, पटना एवं पटना कलेक्ट्रेट के संयुक्त तत्वाधान में खेली जा रही सातवीं बालकेश्वर प्रसाद स्मृति ओपन चेस टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग का खिताब अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी प्रकाश भारद्वाज एवं महिला वर्ग का खिताब पटना समाहरनालय की मिंकी सिन्हा ने जीत लिया ।
प्रतियोगिता के निर्णायक मुकाबले में गया के प्रकाश भारद्वाज ( 5.5 अंक )ने मधेपुरा के विष्णु देव के साथ मुकाबला ड्रा कर खिताब अपने नाम किया जबकि महिला वर्ग में भी प्रिया रानी (4.5) और मिंकी सिन्हा (4.5अंक)के बीच मुकाबला भी ड्रा रहा । बेहतर ट्राई ब्रेक के आधार पर मिंकी सिन्हा को विजेता घोषित किया गया ।
बालक ओपन वर्ग में 5 अंकों के साथ रहे मधेपुरा के विष्णुदेव, पटना के मुहम्मद अली हमज़ा, पटना के जश्न रंजन, पटना के अमन श्रीवास्तव तथा पटना के प्रज्ञान्न नयन को टाई ब्रेक अंकों के आधार पर क्रमशः उपविजेता, तीसरा , चौथा , पाँचवा एवं छठें स्थान पर रहे ।
बालिका ओपन वर्ग में प्रिया रानी (4.5 अंक ) को टाई ब्रेक के आधार पर उपविजेता की ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा। 4 अंको के साथ रही पटना की पम्मी रानी, पाखी बागीशा, अदिति निष्ठा, ऋषिका सिन्हा को क्रमशः तीसरा,चौथा, पाँचवा एवं छठा स्थान प्राप्त हुआ ।
श्री समीर सौरभ (आईएएस), उप विकास आयुक्त ( DDC, Patna) के अध्यक्षता में आयोजित इस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन पटना जिला खेल पदाधिकारी श्री ओम प्रकाश ने द्वीप प्रज्वलित कर एवं शतरंज खेल कर किया l इस अवसर पर जिला कला संस्कृति पदाधिकारी कृति नैनम,, पटना ट्रेजरी के ए टी ओ शैलेश कुमार,, श्रीमती रीमा राज एवं अरुण कुमार सिंह ,,जितेंद्र कुमार ,,राज किशोर सिंहl एवं सतीश कुमार, डायरेक्टर अंजन दत्ता, स्वर्गीय बlलकेश्वर प्रसाद जी की पत्नी श्रीमती सावित्री सिंहl,, गीता कुमारी समेत अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे l
अंतिम चक्र की समाप्ति के उपरांत प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि श्री राजा बाबू , डिप्टी कमिश्नर ऑफ स्टेट ,, विशिष्ट अतिथि डॉ. गोपाल प्रसाद, उपाध्यक्ष , पटना जिला शतरंज संघ, श्री राजन कुमार, पटना समाहरनालय, ने विजेता खिलाड़ियो को ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। एम वी पी चेस क्लब के अध्यक्ष डॉ.अरविंद कुमार ,,
एवं क्लब के उपाध्यक्ष श्रीमती मिताली मित्रा ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान शॉल एवं स्मृति चिन्ह से किया । इस अवसर पर पटना कलेक्ट्रेट स्पोर्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषि राज कश्यप ,, सचिव नीरज पांडे,, कन्हैया कुमार, शुभाशीष बनर्जी, शिखा सोनिया पटना समाहरनालय के दर्जनों अधिकारी एवं वरीय पदाधिकारी गण उपस्थित रहे ।
मंच का संचालन वंशा सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन नेहा रानी के द्वारा किया गया ।
पुरुष वर्ग में मुख्य छः पुरस्कार इस प्रकार हैं:-
1. प्रकाश भारद्वाज, गया
2. विष्णुदेव, मधेपुरा
3. मोहम्मद अली हमजा, पटना
4. जश्न रंजन, पटना
5. अमन कुमार श्रीवास्तव, पटना
6. प्रज्ञा नयन, पटना
महिला वर्ग में मुख्य छः पुरस्कार किस प्रकार है:-
1. मिकी सिन्हा
2. प्रिया रानी
3. पम्मी रानी
4. पाखी बागीशा
5. अदिति निष्ठा
6. रिशिका सिन्हा
कैटेगरी पुरस्कार
*************
बालक अंडर 7
1.शौर्य अर्जुन
2. शिवांश मेंसी
3. सोडांश रोनाल्डो
बालक अंडर 9
1. अकर्ष आनंद
2. सार्थक कृष्णा
3. अनिकेत सिवा
बालक अंडर 11
1.अमम मोदी
2. प्रियांशु शेखर
3. हर्ष भारती
बालक अंडर 13
1. हरमन सलूजा
2. अंस आर्यन
3. विष्णु ओमकेश
बालक अंडर 15
1. कुशाग्र रवि
2. रिश्तित सिन्हा
3. सुशान जायसवाल
बालिका अंडर 7
1. परी श्री
बालिका अंडर 9
1. चेतना लक्ष्मी
बालिका अंडर 11
1.आन्या
2. अस्सी अतीश
बालिका अंडर 13
1. आकृति प्रकाश
बालिका अंडर 15
1. ऐश्वर्य लक्ष्मी
उत्कृष्ट खिलाड़ी का खिताब सूरज कुमार तथा कहकशां प्रवीण के नाम रहा ।
अन्य सभी खिलाड़ियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया ।
इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया l
Ved Prakash
Hony. Secretary
MVP Chess Club
01/10/2023
's newspaper.... 🗞️
Balkeshwar Pd Memorial Open Chess Tournament 2023
30/09/2023
पाँचवी बालकेश्वर प्रसाद स्मृति शतरंज प्रतियोगिता शुरू
--------------------------------------------------------------
सभी वरीय खिलाड़ी जीते
-------------------------------------------------------------
अखिल बिहार शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त एमवीपी चेस क्लब , पटना के तत्वावधान में प्रखंड सह अंचल कार्यालय पटना सदर, कुम्हरार पटना में आज से पाँचवी बालकेश्वर प्रसाद स्मृति तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन वरीय कोषागार पदाधिकारी, पटना कोषागार,बिहार सरकार के श्री अरुण कुमार ने दीप प्रज्वलित व शतरंज खेलकर किया। मुख्य अतिथि अरुण कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शतरंज खेलने वाले खिलाड़ियों का मानसिक रुप से स्वस्थ्य होने के साथ-साथ सभी कार्यों में दक्ष होते हैं। शतरंज को विद्यालय से लेकर महाविद्यालय स्तर पर प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। बच्चों के सर्वांगीण विकास में शतरंज खेल की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। उदघाटन समारोह की अध्यक्षता एम वी पी चैस क्लब के अध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार ने किया। विशिष्ठ अतिथि ऑल बिहार शतरंज संघ के वरीय उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार थे। जबकि सम्मानित अतिथिगन श्री शैलेश कुमार असिस्टेंट ट्रेजर ऑफिसर, श्रीमती रीमा राज असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर, श्री चंद्र मोहन सिन्हा, श्रीमती सावित्री सिन्हा,उपाध्यक्ष मिताली मित्रा, श्रीमती मिन्की सिन्हा, श्रीमती पम्मी रानी मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत एमवीपी चेस क्लब के सचिव वेदप्रकाश एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रतियोगिता के निर्णायक शुभम पांडे ने किया ।
पाँचवी बालकेश्वर प्रसाद स्मृति ओपन शतरंज प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के महत्वपूर्ण मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय रायश राम ने नवनीत को, प्रकाश भारद्वाज ने निकेश कुमार को, निलय दयाल ने आदर्श धानुका को,आकर्ष आनंद ने रौशन कुमार को, सूर्य प्रकाश ने दिव्यांश वैभव को , आद्विक ने रचित को पराजित किया जबकि महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त मिन्की सिन्हा ने किरण कुमारी को,पम्मी रानी ने निप्पू कुमारी को, मनीषा त्रिवेदी ने निर्मल कुमारी प्रिया रानी ने निशा कुमारी को, नूतन आदित्य ने आश्था राठौड़ को पराजित किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से कुल 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया ।
21/09/2023
पाँचवीं_ बालकेश्वर_ प्रसाद_ स्मृति _ ओपन_शतरंज_ प्रतियोगिता_ 30_ सिंतबर_से ।
*******************************************
अखिल बिहार शतरंज संघ द्वारा मान्यता प्राप्त एम. वी. पी. चेस क्लब, पटना के तत्वावधान में आगामी 30 सिंतबर से 02 अक्टूबर तक पाँचवीं बालकेश्वर प्रसाद स्मृति ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन प्रखंड कार्यालय, कुम्हरार, पटना में होगा। इस प्रतियोगिता में शिर्ष छः स्थान पाने वाले पुरुष एवं महिला को मुख्य पुरस्कार ( मुख्य ट्रॉफी ) से सम्मानित किया जायेगा जबकि विभिन्न आयु वर्ग ( U - 6, U - 8, U - 10, U - 12, U - 14 ) के शिर्ष तीन बालक एवं बालिका को विशेष पुरस्कार ( विशेष ट्रॉफी ) से सम्मानित किया जायेगा । इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य सभी प्रतिभागियों को एक स्मृति चिन्ह ( मोमेंटो ) एवं सर्टिफिकेट दिया जाएगा ।
इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की प्रवेश की संख्या सीमित रखी गई है । प्रवेश प्रक्रिया में एम. वी. पी. चेस क्लब के विद्यार्थियों को प्रथम प्राथमिकता दी जायेगी । प्रवेश की अंतिम तिथि 25-09-2023 है ।
इस प्रतियोगिता में प्रवेश हेतु अन्य इच्छुक खिलाड़ी जल्द से जल्द आयोजन सचिव वेद प्रकाश, मो० :- 8210418109 पर सम्पर्क कर सकते है ।
31/01/2023
# Ankita Raj won National School U- 7 Girls Chess Championship. 🏆
# Heartiest Congratulations 💐🎊🎉& Best wishes for upcoming Asian Championship.. 👍🥇🥇
08/12/2022
4th BALKESHWAR PRASAD MEMORIAL OPEN CHESS TOURNAMENT 2022 IN TODAY'S NEWSPAPERS ,,, 🗞🗞
07/12/2022
# 4th Balkeshwar Prasad Memorial Open Tournament in today's newspapers 🗞
06/12/2022
# Glimpses of Day 2 of 4th Balkeshwar Prasad Memorial Open Chess Tournament 2022.
06/12/2022
# 4th BALKESHWAR PRASAD MEMORIAL OPEN CHESS TOURNAMENT in Today's Newspapers....🗞🏆.
05/12/2022
बालकेश्वर प्रसाद स्मृति शतरंज प्रतियोगिता शुरू
--------------------------------------------------------------
सभी वरीय खिलाड़ी जीते
-------------------------------------------------------------
एमवीपी चेस क्लब एवं बिहार विद्यापीठ (डीआरपीएसपीएम),पटना के संयुक्त तत्वावधान में देशरत्न राजेंद्र प्रसाद सभागार,बिहार विद्यापीठ,सदाकत आश्रम,पटना में आज से प्रारंभ हुए चतुर्थ बालकेश्वर प्रसाद स्मृति ओपन शतरंज प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के महत्वपूर्ण मुकाबले में पीयूष राज ने कौटिल्य बालाजी को,विशुद्ध निश्चल ने किशन कुमार को,विष्णुदेव ने किशलय कश्यप को,आकर्ष जयनंदन ने मुकेश कुमार को, कार्तिकेय नंदन ने निलय दयाल को,पार्थ ने आरुष को पराजित किया जबकि महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त मिन्की सिन्हा ने नीतू कुमारी को,पम्मी रानी ने नूतन कुमारी को,प्रिया रानी ने प्रिंसी सुनीता को,रिंकू कुमारी ने अंजली कुमारी को पराजित किया।
इससे पूर्व तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने दीप प्रज्वलित व शतरंज खेलकर किया। मुख्य अतिथि समीर कुमार महासेठ ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शतरंज खेलने वाले खिलाड़ियों का मानसिक रुप से स्वस्थ्य होने के साथ-साथ सभी कार्यों में दक्ष होते हैं। शतरंज को विद्यालय से लेकर महाविद्यालय स्तर पर प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। बच्चों के सर्वांगीण विकास में शतरंज खेल की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। उदघाटन समारोह की अध्यक्षता बिहार विद्यापीठ के अध्यक्ष विजय प्रकाश ने किया। विशिष्ठ अतिथि ऑल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेन्द्र कुमार थे। जबकि सम्मानित अतिथि बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर, निदेशक डॉ.मृदुला प्रकाश,प्राचार्या डॉ.पूनम वर्मा,सचिव डॉ.राणा अवधेश कुमार,वित्तमंत्री विवेक रंजन,सावित्री सिन्हा,डॉ.अरविंद कुमार थे। अतिथियों का स्वागत एमवीपी चेस क्लब के सचिव वेदप्रकाश एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रतियोगिता के संयोजक मिताली मित्रा ने किया ।
30/11/2022
# 4th Balkeshwar Prasad Memorial Open Chess Tournament 2022.. 🏆🏅
# Newspapers Coverage🗞
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Trinity Kids World , E/104 P. C. Colony , Near Malahi Pakri Chowk, Kankar Bagh
Patna
800020
Opening Hours
| 9:30am - 12:30pm |