Slum Foundation

Slum Foundation

Share

An organisation (NGO) that is working continuously to uplift the life of the people living in slums. #slumfoundation

20/10/2025

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं,
दीपोत्सव का त्यौहार आप सबको शुभ हो
बधाई व शुभकामनाएं सहित🌸

पंडित सुनील भराला
अध्यक्ष, स्लम फाउंडेशन
व पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
व संस्थापक, राष्ट्रीय परशुराम परिषद

तथा

राजेश्वर डे
महामंत्री, स्लम फाउंडेशन

Photos from Slum Foundation's post 17/09/2025

आज 17 सितंबर 2025 को भारत के लोकप्रिय व यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर "झुग्गी झोपड़ी जीवन उत्थान मिशन" (स्लम फाउंडेशन) के अध्यक्ष पंडित सुनील भराला जी के निर्देशानुसार, फाउंडेशन ने मोदी जी के जन्मदिन को पावली खास क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ी में निवास करने वाले झुग्गी वासियों के मध्य जाकर मनाया ।

इस अवसर पर उन्हें फल वितरित किए गए।
संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री श्री राजेश्वर डे ने इस दौरान झुग्गी वासियों को केंद्र व प्रदेश सरकार की लोक हितकारी योजनाओं का विवरण दिया और किस प्रकार वह उनका लाभ उठा सकते हैं इस बारे में उनको जानकारी दी।
स्लम फाउंडेशन वर्ष भर झुग्गी निवासियों के मध्य जाकर उनकी समस्याओं के निवारण और उनकी आवाज को सही मंच तक पहुंचाने का कार्य करता है ताकि उनका जीवन थोड़ा सरल हो सके और उनके जीवन में उत्थान आ सके ।

फाउंडेशन के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, मेरठ के प्रभारी श्री राजकुमार कौशिक सहित श्री पंकज अग्रवाल, श्री अनुज सक्सेना, श्री सिद्धार्थ शंकर आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Noida?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


Noida
201301