Upaz
Agri-fintech startup delivering agriculture and financial services to farmers across Bihar and UP
17/06/2024
किसान भाइयों और बहनों
ईद-उल-अधा की हार्दिक शुभकामनाएँ! यह त्यौहार आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए। आपकी मेहनत और समर्पण के लिए हम आपके आभारी हैं। इस पवित्र अवसर पर, हम आपके और आपके परिवार के सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
ईद मुबारक!
#उपज
05/06/2024
विश्व पर्यावरण दिवस की सभी किसान भाईयों और बहनों को शुभकामाएं
23/05/2024
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं 🌸
भगवान बुद्ध की शिक्षाएं हमें करुणा, ज्ञान और शांति की ओर प्रेरित करती हैं । आईए इस पवित्र दिन पर, हम अपने जीवन और हमारे समुदायों में सामंजस्य और समृद्धि लाने का प्रयास करें।
#बुद्धपूर्णिमा #शांति #ज्ञान #करुणा #उपज
18/05/2024
उपज किसानों और उपज कंपनी के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते हैं हमारे फील्ड ऑफिसर्स । हाल ही में सोशल मीडिया टीम से बातचीत के दौरान सन 2022 से ही उपज कंपनी में कार्यरत मधुप कुमार ने बताया कि उन्हें अपने काम के द्वारा अवसर मिलता है किसानों से सीधे जुड़ने का ।
अक्सर उन्हें किसान समूह की मीटिंग्स लेते , खेतों में विजिट कर फसलों तथा अन्य गतिविधियों का जायजा लेते देखा जा सकता है ।
साथ ही मधुप कुमार हमारे सारे उत्पादों की जानकारी भी किसानों तक लगातार पहुंचाने का काम भी बखूबी करते हैं ।
लगभग एक साल पहले ही विवाहित हुए मधुप कुमार ने अपनी पारिवारिक जानकारी साझा करते हुए बतलाया कि उनकी पत्नी सोनी जोकि स्वयं एक ग्रैजुएट हैं हर प्रकार से उनको सपोर्ट करते हुए उनके जीवन को और बेहतर बनाने में उनकी सहायता करती हैं।
मधुप कुमार ने बिहार यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिकस होनर्स की डिग्री हासिल की है और उपज से पहले भारत फाइनेंस कंपनी, दरभंगा में कार्य कर चुके हैं । परिवार के दस एकड़ के खेत ,साथ ही लीची के 10 एकड़ और आम के पांच एकड़ के बाग इन्हें स्वयं किसान होने का गौरव प्रदान करते हैं । साथ ही क्रिकेट और साउथ इंडियन मूवीज देखना इनके खाली समय में पसंदीदा काम है ।
मेहनत से कभी न घबराने वाले मधुप जी हमें बतलाया कि अपने संघर्ष के दिनों में उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ की नाइट ड्यूटी भी की है। परेशानियां किसके जीवन में नहीं आती ,गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना भी मधुप ने धीरज से किया और बंगलुरू में इलाज करवाने के बाद आज स्वस्थ हैं ।
उपज आज अपने इन कर्मठ फील्ड ऑफिसर्स के द्वारा सीधे पहुंच पाता है किसानों तक और उन्हें मुहैया करवाता है उच्च गुणवत्ता के खाद बीज बिना किसी अग्रिम पेमेंट के । साथ की किसानों की सारी खेती किसानी की समस्याओं का हल उपज कंपनी द्वारा जल्द से जल्द किया जाता है ।
आज बिहार के हजारों किसान उपज के सेवाओं का लाभ ले आर्थिक उन्नति का अपना सपना पूरा कर पाने में सक्षम हैं ।
Farmers first
15/05/2024
Congratulations Ranjit and Manish! 👏
Your hard work and dedication at Upaz are truly commendable. Keep up the excellent work and continue to inspire us all!
15/05/2024
बीज की गुणवत्ता कृषि सफलता का मूल है, जो उपज, फसल स्वास्थ्य और समग्र उत्पादकता को प्रभावित करती है। आप कृषि में बीज की गुणवत्ता को कितना महत्वपूर्ण मानते हैं?
#बीज_गुणवत्ता #कृषि_उत्पादकता #कृषि #उपज ृषि ्वास्थ्य
06/05/2024
क्या आप जानते हैं कि किसान होने के कई फायदे होते हैं ,जैसे की:
1. आत्मनिर्भरता: किसान स्वयं अपनी खेती और उत्पादन के साथ अपनी आत्मनिर्भरता का अनुभव करते हैं।
2. आर्थिक स्थिरता: खेती से किसान अच्छी आय कमा सकते हैं और अपने परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।
3. खुशहाल जीवन: खेती करने से किसान एक साथ अपने परिवार के साथ खुशहाल और संतुष्ट जीवन बिता सकते हैं।
4. प्राकृतिक संरक्षण: खेती विविधता को बढ़ावा देती है और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करती है।
5. राष्ट्रीय विकास में योगदान: खेती राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और आर्थिक विकास में सहायक होती है।
इन फायदों के साथ, किसान अपनी मेहनत और तपस्या से हमारे देश को आहार प्रदान करते हैं और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
यही अनुभव साझा किया हमारी सोशल मीडिया टीम से उपज किसान ब्रह्मदेव राय जी ने जोकि हमारी अजनकोट साइट से हैं । लगभग 10 एकड़ खेत में गेंहू ,मक्का ,दलहन ,आलू ,विभिन्न प्रकार की सब्जियां उगाने का अनुभव अपने आप में किसी उपलब्धि से कम नहीं ।
50 वर्षीय ब्रह्मदेव राय जी पारिवारिक और व्यक्ति कारणों के चलते कक्षा 8 तक ही शिक्षा प्राप्त कर पाए । पत्नि गायत्री देवी के सहयोग से इनका गृहस्थी आज खुशहाल है ।
उपज फील्ड ऑफिसर मधुप कुमार जी के मार्गदर्शन में ब्रह्मदेव राय अपनी खेती की सारी समस्याओं का हल आज आसानी से प्राप्त कर लेते हैं ।
किसानों को न तो अब खेती के लिए पूंजी की समस्या से जूझना पड़ता है न ही उत्तम बीज,खाद आदि के लिए भटकने की कोई आवश्यकता है । उपज फील्ड ऑफिसर सीधे किसानों को उनके द्वारा ऑर्डर किए गए उत्पादों को उनके गांव तक डिस्ट्रीब्यूट करवा देते हैं । यह भी उल्लेखनीय है की सभी किसानों को समूह से जोड़ा जाता है और सारी प्रक्रिया ई-साइन से पूर्ण की जाती है । सारे वित्तीय लेन देन में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाती है ।
हम गर्व करते हैं कि उपज उन्नत कृषि उन्नत कृषक के लिए प्रतिबद्ध है ।
फार्मर फर्स्ट ।
#किसान #खेती #योगदान #उपज #कृषि #कृषक
02/05/2024
On this Labour Day, let's salute the unwavering dedication and hard work of our farmers who toil tirelessly to feed the nation.
Your labour is the foundation of our sustenance and prosperity.
Thank you for your invaluable contribution to society!
🌾👩🌾👨🌾
29/04/2024
आज परिचय करवाते हैं हमारी अजनाकोट साइट के एक किसान भाई से , तिवारी उपज किसान समूह से 48 वर्षीय संजय कुमार तिवारी ।
हमारी सोशल मीडिया टीम से बड़े ही उत्साह से बातचीत करते हुए संजय जी ने बताया की वह अपने गांव से काफी प्रेम करते हैं और उसकी साफ सुथरी हवा में रहना पसंद करते हैं बनिस्पत ऊंची ऊंची कांक्रीट से बनी इमारतों के जंगल में ।
इन्होंने बी. ए. तक शिक्षा भी प्राप्त की है जिसका इस्तेमाल अपनी कृषि को उत्तम बनाने में करते हैं । पत्नि अर्चना जो की शिक्षिका हैं अपने तीन बच्चों को अच्छी परवरिश देती हैं और अपने पति संजय जी का हर संघर्ष में साथ देती हैं ।
संजय कुमार अपने लगभग ५ एकड़ के खेत में गेंहू,मक्का आदि की फसल लेते हैं ,और एक फसल से लगभग 50 हजार तक की आय एक सीजन में हो जाती है । खेती के साथ ही यह पशुपालन भी करते हैं और आम ,लीची के इनके बागीचे भी हैं।
इनके फील्ड ऑफिसर मधुप कुमार समय समय पर फील्ड विजिट कर इनका मार्गदर्शन करते रहते हैं । साथ ही सभी किसान भाई अपने समूह में भी आपस में चर्चा कर उन्नत कृषि की ओर अग्रसर हैं । उपज़ एक ऐसा समुदाय है जो किसानों को जोड़ता है और उन्हें एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने का मौका देता है।
संजय जी का व्यक्तित्व और अनुशासन की भावना उन्हें सफलता की और अग्रसर करती है।
उपज़ के साथ जुड़कर अपनी कृषि यात्रा को और अधिक सुगम बनाएं। उपज़ आपको विशेषज्ञ सलाह, उच्चतम गुणवत्ता वाले बीज और उर्वरक आदि की पहुंच प्रदान करेगा, वो भी बिना किसी अग्रिम भुगतान के । आप हमारे पैकेज का भुगतान आसान किस्तों में कर सकते हैं ।
Happy Farming
28/04/2024
खाद ,बीज़ आदि को क्रय करने की समस्या से निज़ात और साथ ही इनकी उचित कीमत आसान किस्तों में जमा कराने की सुविधा । समय समय पर उपज कंपनी के फील्ड ऑफीसर्स किसान भाईयों को खेती से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान करते हैं । साथ ही प्रशिक्षण और क्वालिटी खाद बीज़ की उपलब्धता से आप करें अच्छी उपज प्राप्त ।
आपको यह जानकर प्रसन्नता होगी की उपज कंपनी से समय पर मिले उर्वरक ,बीज़ , आवश्यक सलाह से अब तक हज़ारों कृषक परिवार को अपनी पैदावार बढ़ाने में काफी मदद मिली है तथा किसी भी प्रकार से वित्तिय परेशानी से निज़ात ।
आज ही जुड़ें उपज से ।
#उपज #खेती #खेतीबाड़ी #पशुपालन #कृषि #आय #खुशी
17/04/2024
राम नवमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! 🙏 भगवान राम के जन्मोत्सव पर आपके घर में खुशियाँ, शांति और समृद्धि का आगमन हो। 🌺 #रामनवमी #जयश्रीराम
14/04/2024
सिटी ऑफ जॉय में मशहूर लेखक डोमनिक लापियर ने लिखा , एक गरीब किसान अक्सर एक कर्ज को उतारने के लिए दूसरा कर्ज लेता और दूसरे को उतारने तीसरा और अंत में अपनी जमीन गवां देता । और फिर वह किसान कभी अकेला तो कभी परिवार समेत रुख करता कलकत्ता जैसे महानगरों का जहां वह अमूमन रिक्शा खींचने या मजदूरी जैसे काम करने को ,अमानवीय परस्थितियों में रहने को मजबूर हो जाते अपनी आखिरी सांस तक ।
परन्तु आज कम से कम बिहार में परस्थियाँ बदल चुकी हैं , उपज के माध्यम से किसानों को उत्तम कृषि इनपुट, उत्तम खाद ,अव्वल दर्जे के बीज इत्यादि गांव में ही उपलब्ध करवा दिया जाते हैं ,नाम मात्र की सब्सक्रिप्शन फीस लेकर ।
अब वह साहूकारों के चंगुल से आजाद है ।
इसकी एक मिसाल है तस्वीर में दिखाई पड़ते यह खुशहाल किसान जो हमारे फील्ड ऑफिसर रंजीत कुमार के साथ हैं ।
रंजीत कुमार ने हमारी सोशल मीडिया टीम से यह गर्व से साझा किया की यह सबसे सफल किसानों में से एक हैं । गांव मोरसंदी में लगभग 2 एकड़ खेत में मक्का ,गेहूं ,आलू आदि की सफल फसल ले वर्ष में दो से ढाई लाख रुपया तक की आमदनी कर लेते हैं । यह अपने किसान समूह में अच्छा योगदान भी प्रदान करते हैं ।
लगभग 171 उपज किसान समूहों से आज हजारों किसान लाभान्वित हो रहे हैं । जहां उनकी समुचित पहचान के लिए आधार आधारित डिजिटल हस्ताक्षर से पहचान उपरांत ही एनरोल किया जाता है । डिजिटल तकनीकों के माध्यम से किसानों को सही समय पर सही मात्रा में कृषि इनपुट्स का वितरण किया जाता है ,साथ ही सारी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाती है ।
आज ही जुड़ें उपज से और शामिल हो जाएं उस सफर में जहां अपनी कृषि से आप एक स्वाभिमान भरा जीवन व्यतीत कर सकें ।
#उपज #कृषि #किसान #खेती #बीज #एग्रीकल्चर
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the establishment
Telephone
Website
Address
Noida