Pradeep Mathur

Pradeep Mathur

Share

Pradeep Mathur is a Politician & former 4 times MLA from the Mathura -Vrindavan U.P & Ex CLP Leader

10/05/2026
Photos from Pradeep Mathur's post 10/05/2026

फिल्मों में कई हीरो को CM बनते देखा है,
और Real life में कई लोगों को अंधभक्त बनते देखा है….

लेकिन पहली बार ऐसा लग रहा है कि एक पढ़ा-लिखा, ज़मीन से जुड़ा और जनता के मुद्दों पर बोलने वाला नेता देश की राजनीति बदल सकता है। 🫡

Rahul Gandhi और Vijay Thalapathy की सोच अगर साथ आई,
तो आने वाला दौर नफ़रत और जुमलों का नहीं…
बल्कि Development, Education, Jobs, Farmers और Youth Empowerment का होगा। 🇮🇳

अब जनता सिर्फ़ speeches नहीं, results चाहती है।
अब सिर्फ़ धर्म और नफ़रत की राजनीति नहीं चलेगी।
अब New India में सवाल भी होंगे और accountability भी। ✊

देश को PR नहीं, Progress चाहिए।
जुमले नहीं, रोजगार चाहिए।
नफ़रत नहीं, भाईचारा चाहिए।

10/05/2026

मेरी माँ ,स्वर्गीय श्रीमती कुसुम माथुर कों - मदर्स डे - पर उनके व्यक्तित्व पर कुछ यादगार टिप्पणीयाँ । - -मेरी माँ - को मदर्स डे पर सादर नमन , उनकी जब भी में याद करता हूँ तो मैं बहुत भावुक हो जाता हूँ । मेरी माँ मेरी गुरु थी मेरी पथ प्रदर्शक थी वोह १९५१- ५२ की एम ए - इंग्लिश थीं ।उन्होंने मुझे नर्सरी से लेकर ग्रेजुएशन तक पढ़ाया , एक्स्ट्रा क्युरिक्युलर एक्टिविटीज में बहुत भागीदारी कराई, मेरा एजुकेशनल करियर बहुत अच्छा रहा था उसमे मेरी माँ का बहुत बड़ा हाथ रहा था वोह मुझे बहुत इन्स्पायर करती थी जब जब मैंने विभिन कक्षाओं में टॉप किया तो बहुत खुश होती थीं पर जब किसी विषय में नंबर कम आते थे तो वो उदास हो जाती थी , मेरे पापा एक सरकारी अफसर थे उनकी ५२ वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई थी उन्होंने अपनी कच्ची गृहस्थी को बहुत अच्छी तरह संभाला था । जब में सी .ए और लॉ के एग्जाम की तैयारी करता था तो उनकी तैयारी हो जाती थी । एक बार मैने आई .ए. एस की तैयारी करी तो उनकी भी लगभग तैयारी हो गई वोह पूरी मदद करती थी , उस बार मैंने प्रीलिमनरी एग्जाम और मेन्स ( लिखित ) परीक्षा क्लियर करी थी । राजनीति में आने से पहेले एक ग़रीब ब्राह्मण महिला के पुत्र की एक्सीडेंट में मृत्यु होने पर उस परिवार के सेटलमेंट हेतु धन इकट्ठा करने के लिए भी बहुत उत्साह वर्धन किया था उसके बाद उनकी इकलौती पुत्री की शादी कराने मे भी सहयोग किया इस प्रकरण में हम लोगों को उत्तर प्रदेश के मा.राज्यपाल जी द्वारा सम्मानित किया गया तथा उत्तर प्रदेश सरकार ने बेस्ट सोशियल वर्कर ऑफ़ द स्टेट का अवार्ड दिया ।विधायक के चुनाव लड़ाने में भी वोह पूरा योगदान देती थी , मेरी माँ मेरे पी आर ओ का कार्य करती थी कोई कार्यकर्ता मुझ से नाराज़ हो जाता था तो उसको उसको बुला कर गिले शिकवे दूर कराती थीं उनको चाय पिलाती थी और मुझे डाँटती थी ।जब भी मथुरा वृंदावन के लिए मैं कोई विकास से संबंधित प्रोजेक्ट स्वीकृत कराने का प्रयास करता तो वोह अपने सुझाव देतीं थी ।सारे अखबारों को पढ़ना न्यूज़ मेरे पक्ष और विपक्ष की ,को कटवा कर फाइल बनवाती थी , हर टी वी चैनल को देखने , देश प्रदेश और लोकल न्यूज़ से मुझे अवगत कराती थीं । वोह बहुत अच्छा गाती थीं थी घर के कार्यक्रमों में बहुत अच्छे भजन गाती थी वोह हर त्यौहार बहुत ही रुचि पूर्वक मनाती थी । उन्होंने ग्रेजुएशन तक मुझे अपने हाथों के सिले कपड़े पहनाए । अपने तीनों और बेटों पर भी उनका फोकस रहता था । उन्होंने अपनी चारों बहुओं का बहुत अच्छा मार्ग दर्शन किया था एक अच्छी सास एक अच्छी दादी थी वोह, उन्होंने अपनी बहुओं और बेटों को अच्छे संस्कार, पूजा पाठ , मेहमान नवाज़ी सिखाई , विभिन्न प्रकार के पकवान व भोजन बनाने वोह एक्सपर्ट थी । उन्होंने अपनी सास द्वारा बताए गए सारे पारिवारिक रीतीरिवाज को स्वयं लिख कर अपनी चारों बहुओं को दीं । मैं अपनी माँ के बारे में जितना लिखूँ उतना कम है , वोह अपने आप में सम्पूर्ण गुणों की ख़ान थीं ।एसी थी मेरी माँ , आज मेरी माँ इस दुनिया में नहीं हैं मैं अपने जीवन में अपनी माँ को बहुत मिस करता हूँ उनकी रिक्तिता कभी भी पूरी नहीं हो पायेगी । मदर्स डे पर माँ को अश्रु पूर्वक भावांजलि ,श्रद्धांजलि, उनका आशीर्वाद मेरे और हमारे परिवार बना रहे - सादर - प्रदीप माथुर

Photos from Pradeep Mathur's post 07/05/2026

कल मथुरा महा नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में वृंदावन की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर एक विशाल धरना प्रदर्शन नगर निगम चौराहे पर आयोजित किया गया । शुरवाती दौर में ही कोतवाली पुलिस से धरने के स्थान को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई और अंतोगत्वा धरना उसी स्थान पर हुआ । इस मौके पर पूर्व सी एल पी लीडर प्रदीप माथुर ने कहा कि वृंदावन इस भा ज पा सरकार की गलत नीतियों के कारण ट्रैफिक जाम से कराह रहा है , प्रदेश स्तरीय नेताओ और अधिकारियों , मंडल व स्थानीय अधिकारियों व पुलिस व स्थानीय विधायक / मेयर द्वारा इस जाम से वृंदावन की जनता को मुक्ति नहीं दिला पा रहे है । डेढ़ लाख की आबादी वाली इस धार्मिक नगरी में ४-५ लाख बाहरी श्रद्धालु अपने वाहनो सहित इस नगरी में प्रवेश करते है और इसके चौथाई रात्रि को रुकते है ।अधिकतर श्रद्धालु मुख्य रूप से श्री बांके बिहारी मंदिर के लिए आते हैं यदि इस मंदिर की हाई पॉवर कमेटी सुबह व शाम २५०००- २५००० हज़ार लोगों के प्रतिदिन ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन करके दर्शन कराए तो समस्या का निदान हो सकता है , इसी तरहे प्रेम मंदिर के मैनेजमेंट से बात करके वहाँ लगे जाम का भी रास्तानिकाला जा सकता है । इस कार्य का जिम्मा किसी आई टी कंपनी व स्पेशल पुलिस फोर्स व मेला घोड़ा पुलिस को दिया जा सकता है । मा. मुख्य मंत्री का आगमन मथुरा - वृंदावन में इतनी बार होता है उनको इस विषय पर बैठक लेनी चाहिए पर उनके पास पोलिटिकल एजेंडा है कि ।।अब मथुरा की बारी है ।।, बंदरों ने वृंदावन में आतंक कर रखा है जनता का जीना मुहाल हो चुका है , चश्मा , मोबाइल पर्स ले जाना रोज़ का काम है बंदरों के मकानों पर कूदने व काटने के कारण तमाम लोगों की मृत्यु हो चुकी है । नगर निगम की बंदर पकड़ने की स्कीम फेल हो गई है , बंदर सफारी की इस सरकार की योजना कहाँ गई । यमुना मैया प्रदूषित हो रही है गंदे नाले सीधे यमुना नदी में गिर रहे , साधु संतों ने भी चुप्पी साध रखी है भा ज पा के प्रधान मंत्री , मुख्य मंत्री , जल संसाधन मंत्री , स्थानीय विधायकों ने यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के झूठे वायदे किए , आज भा ज पा की केंद्र ,उत्तराखंड , हरियाणा ,दिल्ली , उत्तर प्रदेश में सरकार हैं परंतु हथनी कुंड से स्वच्छ यमुना जल को नहीं छुड़वा रहे हैं , इन राज्यों से यमुना जी निकल कर आगे जाती है वहाँ भी गिरने वाले गंदे नालों को नहीं बंद किया जा रहा है ये लोग कैसे हिंदू और सनातनी है। यमुना नदी में पंजाब के १६ श्रद्धालुओं के डूब कर मृत्यु होना , एक बहुत बड़ी दुर्घटना है सरकार ने इस घटना की ज़िम्मेदारी किसी सरकारी अधिकारियों के ऊपर सुनिश्चित नहीं की और कोई भी दंडात्मक कार्यवाही नहीं हुई । मल्लाह समाज भी ऊहोपुहो की स्थिति में है ।वृंदावन में सफाई का ढंग से न होना नालों का ओवरफ्लो होना एक बदनुमा दाग है । व्यापारियों के हितों का ध्यान न रखना , बिजली में बहुत कटौती , युवाओं की बेरोजगारी , महिलाओं का उत्पीड़न , जनता से जुड़े सरकारी दफ्तरों में बढ़ता भ्रष्टाचार , भू माफियाओं का नगर निगम व सरकारी ज़मीनों का खुर्दबुर्द करना , नगर निगम व मथुरा- वृंदावन विकास प्राधिकरण में आम आदमी की पहुँच से बढ़ता सुविधा शुल्क व भ्रष्टाचार से वृन्दावन की जनता त्रस्त है , पुलिस की बर्बरता , निर्दोषों को झूठे केसों में फँसाने आदि कृत्यों से वृन्दावन की जनता बहुत परेशान है । प्रदीप माथुर ने कहा कि यदि उपरोक्त समस्याओं का निदान नहीं किया जाता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा । चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था के ख़िलाफ़ कांग्रेस पार्टी वृंदावन बंद का आह्वाहन भी कर सकती है । मुख्य वक्ताओं में महानगर अध्यक्ष श्री यतींद्र मुकद्दम ने बहुत आक्रामक भाषण उपरोक्त मुद्दों पर दिया , श्री सोहन सिंह सिसोदिया पूर्व जिला अध्यक्ष , महिला अध्यक्ष महा नगर श्रीमती सिम्मी बेगम , जिला अध्यक्ष शिखा चौधरी , महानगर उपाध्यक्ष श्रीमती गोस्वामी , श्री चंद्र मोहन मोहन शर्मा , श्री चंद्र मोहन जायसवाल वृंदावन मंडल शहर व देहात अध्यक्ष , श्री अनूप सिंह बाबू गढ़ , श्री रामबाबू सकराया , महानगर उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिसोदिया व श्री संजय शर्मा पिपरोनिया आदि ने अपने विचार प्रकट किए । धरने में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन व वृंदावन के नागरिक मौजूद रहे ।

20/04/2026

My Deepest Condolence on the Death of Senior Leader of Congress Party of U.P. Sh Arun Kr Singh Munna ji . It is irreparable loss to Party . He was ExMinister & Ex UPCC President . May his soul rest in peace.

16/04/2026

कल रात्रि सपत्नीक गिर्राज महाराज के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ।

Photos from Pradeep Mathur's post 14/04/2026

दिनांक १२ अप्रैल को महानगर कांग्रेस कमेटी मथुरा के तत्वाधान में सदर मंडल की समीक्षा बैठक हुई जिसमें कांग्रेस पार्टी को सदर मंडल में मजबूत करने पर बल दिया गया तथा आगामी विधानसभा चुनाव व सदर मंडल के अंतर्गत आने वाले नगर निगम के दो वार्डों में संभावित प्रत्याशियों को तलाशने व उनको नगर निगम के होने वाले चुनावों में तैयारी करने के तौर-तरीकों पर चर्चा हुई। सदर मंडल में विकास के कार्यों की वर्तमान जन प्रतिनिधियों द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की गई। पुराने व निष्क्रिय पड़े कार्यकर्ताओं को जाग्रत कराने की नीति पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्वर्गीय श्री अब्दुल सत्तार साहिब को भी याद किया गया व उनके कांग्रेस पार्टी के प्रति किए गए योगदान की भी सराहना की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री यतीन्द्र मुक़द्दम अध्यक्ष महा नगर कांग्रेस कमेटी ने की तथा मुख्य अतिथि पूर्व सी एल पी लीडर व पूर्व विधायक मथुरा-वृंदावन श्री प्रदीप माथुर रहे। श्री संजीव सक्सेना मंडल अध्यक्ष व सेवादल के महानगर अध्यक्ष श्री दीपक पाठक द्वारा बैठक को बहुत अच्छी तरह से आयोजित करने पर धन्यवाद दिया। पूर्व सभासद श्री दलजीत यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी श्री राम हेत पटेल, श्री हरेश जी, श्री अशोक शर्मा डॉन, श्री मुंशी जी, श्री असग़र, श्री सुनील सैनी मंचासीन रहें।तथा काफ़ी संख्या में कांग्रसी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

14/04/2026

भारतीय संविधान के शिल्पकार , समानता और न्याय के महान प्रवर्तक भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर जी की १३५ वीं जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएँ ।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Mathura?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


A-11, KRISHNA NAGAR MATHURA
Mathura
281004