Skip to content
FindGlocal
Digital Mathura

Digital Mathura

Office No 5A43 Cloud9 Vaishali Ghaziabad, Mathura

Visit for Mathura Updates

PM किसान की किस्त अटकी है? जानें 3 जरूरी सरकारी योजनाएँ#kisan #pmkisan #kcc #viral #viralvideo 23/10/2026

Kisanon ke liye sarkar ki yojanayen

PM किसान की किस्त अटकी है? जानें 3 जरूरी सरकारी योजनाएँ#kisan #pmkisan #kcc #viral #viralvideo किसान भाइयों, क्या आप PM किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा य...

21/10/2026

मथुरा की राजनीति: जाति से ऊपर जनसमर्थन की पहचान

मथुरा की राजनीति हमेशा से ही अपने अलग अंदाज और सामाजिक समीकरणों के लिए जानी जाती रही है। यहाँ कई ऐसे नेता हुए हैं, जिन्हें जाति और धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर लोगों का प्यार और समर्थन मिला है। इनमें श्याम सुंदर शर्मा जी, चौधरी लक्ष्मीनारायण जी, श्रीकांत शर्मा जी सहित कई अन्य नेताओं के नाम लिए जा सकते हैं। इन नेताओं को अलग-अलग समाजों के लोगों ने अपना समर्थन दिया है, जो उनकी राजनीतिक स्वीकार्यता और जनाधार को दर्शाता है।

लेकिन आज जिस तरह राजनीति में जाति-पाति की चर्चाएँ और सामाजिक विभाजन की कोशिशें बढ़ रही हैं, वे एक सभ्य और समरस समाज के लिए बेहद चिंताजनक हैं। संभव है कि जातीय समीकरणों को हवा देकर कुछ नेता चुनावी लाभ हासिल कर लें, लेकिन इसका दीर्घकालिक नुकसान पूरे समाज को उठाना पड़ेगा। यदि आज हम समाज में नफरत और भेदभाव के बीज बोएँगे, तो आने वाली पीढ़ियों को इसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

मथुरा की राजनीति में सामाजिक स्वीकार्यता के कुछ उदाहरण देखिए।

चौधरी लक्ष्मीनारायण जी के करीबी माने जाने वाले जयंती लाला वैश्य समाज से आते हैं, वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ब्राह्मण समाज से हैं और उन्हें भी मंत्री जी का करीबी माना जाता है। यह इस बात की ओर संकेत करता है कि राजनीतिक संबंध और विश्वास केवल जाति तक सीमित नहीं होते।

इसी तरह श्याम सुंदर शर्मा जी का राजनीतिक रिकॉर्ड भी व्यापक सामाजिक समर्थन की ओर इशारा करता है। नौहझील और मांट क्षेत्र में अब तक बने ब्लॉक प्रमुखों में जाट समाज के लोगों की प्रमुखता रही है, वहीं उनके नजदीकी लोगों में भी जाट समाज के अनेक लोग शामिल रहे हैं। श्याम सुंदर शर्मा जी का आठ बार विधायक चुना जाना भी उनके व्यापक जनसमर्थन और विभिन्न बिरादरियों में उनकी स्वीकार्यता के संदर्भ में देखा जा सकता है। आखिरकार, किसी नेता को लंबे समय तक चुनावी सफलता दिलाने में केवल एक जाति नहीं, बल्कि अनेक सामाजिक वर्गों का समर्थन अहम भूमिका निभाता है।

आज मथुरा की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अंतर समझने की जरूरत है। श्याम सुंदर शर्मा जी और चौधरी लक्ष्मीनारायण जी जैसे नेताओं के बारे में यह कहा जा सकता है कि उनका अपना एक ऐसा जनाधार रहा है, जो पार्टी की सीमाओं से आगे जाकर भी उनके साथ खड़ा दिखाई देता है। वहीं, अन्य नेताओं के लिए पार्टी का संगठन और चुनावी समीकरण अपेक्षाकृत अधिक निर्णायक हो सकते हैं।

राजनीति में विचारधारा, पार्टी और जातीय समीकरणों का अपना स्थान है, लेकिन इन सबसे ऊपर समाज की एकता और आपसी भाईचारा होना चाहिए।

नेता आते-जाते रहेंगे, चुनाव होते रहेंगे, लेकिन समाज हमेशा रहेगा।

इसलिए जरूरत ऐसी राजनीति की है, जो जातियों को बाँटने के बजाय सभी 36 बिरादरियों को साथ लेकर चले। क्योंकि चुनाव जीतना किसी नेता की सफलता हो सकती है, लेकिन समाज को जोड़कर रखना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है।

05/10/2026

मथुरा जिले में राजनीतिक हलचल तेज

जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश में चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज होती जा रही हैं। अभी तक मांट विधानसभा सीट को लेकर यह भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि यह सीट BJP या RLD में से किसके खाते में जाएगी। वहीं, संभावित प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर सीट को लेकर दावे करते नजर आ रहे हैं।
इसी बीच मथुरा के राजनीतिक चाणक्य कहे जाने वाले श्याम सुंदर शर्मा जी ने कांग्रेस का दामन थामकर अपने राजनीतिक कदम से विरोधियों के कई समीकरणों को नए सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया है।
श्याम सुंदर शर्मा जी के समर्थकों का कहना है कि उनकी जीत सुनिश्चित है, चाहे वे किसी भी दल से चुनाव लड़ें। वहीं, BJP समर्थक एक बार फिर राजेश चौधरी जी की जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं।
अब इन दावों और राजनीतिक समीकरणों के बीच अंतिम तस्वीर क्या बनती है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि ऊंट किस करवट बैठता है।
लेकिन इन सभी राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच एक बात जरूर चिंता का विषय बनकर सामने आ रही है—सोशल मीडिया पर राजनीतिक पोस्टों के कमेंट्स में भाषा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। समर्थकों के बीच जिस तरह की व्यक्तिगत और आपत्तिजनक टिप्पणियां देखने को मिल रही हैं, उससे राजनीतिक मतभेद व्यक्तिगत संबंधों को भी प्रभावित कर सकते हैं।
राजनीति में विचारों का विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा की मर्यादा और आपसी सम्मान बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है। नेता भले ही राजनीतिक रूप से एक-दूसरे के विरोधी हों, लेकिन वे एक साथ बैठकर संवाद कर सकते हैं। सवाल यह है कि क्या उनके समर्थक भी राजनीतिक मतभेदों को व्यक्तिगत कटुता में बदलने से रोक पाएंगे?

मांट की राजनीति में आने वाले दिनों में कई नए समीकरण बनते और बदलते दिखाई दे सकते हैं।

क्या 2027 मांट विधानसभा चुनाव में पं. श्याम सुंदर शर्मा की बंशी बाजेगी? - Netahub 01/03/2026

नेताहब वेबसाइट पर किया गया हर वोट पूरी तरह गोपनीय (Private) रहता है।
किसी भी व्यक्ति को यह जानकारी नहीं होती कि किसने किसे वोट दिया है।
इस प्लेटफ़ॉर्म पर केवल रजिस्टर्ड सदस्य ही मतदान कर सकते हैं, जिससे डेटा की प्रमाणिकता और विश्वसनीयता और भी मजबूत हो जाती है।
आप अपनी प्राइवेसी को सुरक्षित रखते हुए निःसंकोच वोट करें।
मतदान का परिणाम आप कभी भी वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

क्या 2027 मांट विधानसभा चुनाव में पं. श्याम सुंदर शर्मा की बंशी बाजेगी? - Netahub Netahub.com is the online digital platform which brings the powers of public opinion and insights to organizations of all sizes. We help politicians and brands create surveys to discover the pulse of the nation.

UGC के सवाल से भागे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, वीडियो वायरल #UGC 15/02/2026

बहुत ही शानदार जवाब दिया माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने। जो पूछा गया उसी पर जबाब… वाह माननीय जी आपका जवाब नहीं

UGC के सवाल से भागे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, वीडियो वायरल #UGC UGC के सवाल पर भागे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, वीडियो वायरल #यूजीसी

बिहार में टेक्सटाइल पार्क कब बनेगा? सवाल सुनते ही केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह चलते बने 15/02/2026

https://navbharattimes.indiatimes.com/state/bihar/patna/textile-park-when-will-be-built-in-bihar-union-textiles-minister-giriraj-singh-walked-away/articleshow/128372129.cms

बिहार में टेक्सटाइल पार्क कब बनेगा? सवाल सुनते ही केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह चलते बने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से मुखातिब केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह से जब बिहार में टेक्सटाइल पार्क के निर्माण...

19/12/2025

मथुरा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए संभावित नाम कौन-कौन से हो सकते हैं?
कृपया कमेंट करके अपनी राय साझा करें।

क्या सुनील शर्मा के कार्यकाल में यूपी ने आईटी और टेक में उल्लेखनीय प्रगति की है? - Netahub 29/10/2025

क्या आप यह मानते हैं कि श्री सुनील शर्मा (मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, उत्तर प्रदेश) के कार्यकाल में राज्य ने आईटी और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है?

क्या सुनील शर्मा के कार्यकाल में यूपी ने आईटी और टेक में उल्लेखनीय प्रगति की है? - Netahub Netahub.com is the online digital platform which brings the powers of public opinion and insights to organizations of all sizes. We help politicians and brands create surveys to discover the pulse of the nation.

क्या लक्ष्मी नारायण चौधरी के कार्यकाल में यूपी में गन्ना का विकास बढ़ा है? - Netahub 29/10/2025

उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक राज्य है, और गन्ना किसानों की हालत सीधे राज्य की अर्थव्यवस्था से जुड़ी है। श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, बतौर गन्ना विकास मंत्री, लंबे समय से इस क्षेत्र में सुधारों और किसानों के हितों के लिए काम करने का दावा करते रहे हैं।

क्या लक्ष्मी नारायण चौधरी के कार्यकाल में यूपी में गन्ना का विकास बढ़ा है? - Netahub Netahub.com is the online digital platform which brings the powers of public opinion and insights to organizations of all sizes. We help politicians and brands create surveys to discover the pulse of the nation.

क्या 2027 मांट विधानसभा चुनाव में पं. श्याम सुंदर शर्मा की बंशी बाजेगी? - Netahub 29/10/2025

मांट विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2027 के चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चाएँ जोरों पर हैं। पं. श्याम सुंदर शर्मा, जो कई बार विधायक रह चुके हैं और एक जमीनी नेता के रूप में पहचाने जाते हैं, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार बदलते राजनीतिक समीकरण और नए चेहरों की मौजूदगी ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।

अब देखना यह है कि क्या श्याम सुंदर शर्मा एक बार फिर वापसी कर पाएंगे?
👉 कृपया वोट करके अपनी राय अवश्य दें।

क्या 2027 मांट विधानसभा चुनाव में पं. श्याम सुंदर शर्मा की बंशी बाजेगी? - Netahub Netahub.com is the online digital platform which brings the powers of public opinion and insights to organizations of all sizes. We help politicians and brands create surveys to discover the pulse of the nation.

Other Mathura travel agencies

Show All
  • Vrindavan Dham

    Vrindavan Dham

    25 Biharipuira, Mathura 281121

    Please support growing 10k followers.

  • Suraj brijwasi

    Suraj brijwasi

    Mathura

    #jai mahakaal #jai bholenath ��

  • Sanatan Yatra company

    Sanatan Yatra company

    Vrindavan, Mathura 281121

    SANATAN YATRA COMPANY IS TRAVEL COMPANY... 4 DHAM, 84 KOS BRAJ YATRA AND MORE.....

  • Braj Vrindavan Tourism

    Braj Vrindavan Tourism

    Chaitanya Vihar, Vrindavan, Mathura 281121

    Vrindavan is a holy town in Uttar Pradesh, northern India. The Hindu deity Krishna is said to have spent his childhood here. It’s home to temples, many dedicated to Krishna and his...

  • Travander.in

    Travander.in

    Vrindavan, Mathura 281121

    A Community of Indian Pro-Travellers & A platform to fulfil travel desires

  • Fauji Tour and Travels

    Fauji Tour and Travels

    Shree Ji Guest House, Dholipyau, Mathura 281001

    Fauji Tour and Travels in Mathura is the leading Tour and Travel service provider located at Balajipuram, Mathura offering a broad spectrum of services that include Taxi booking, r...

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Digital Mathura posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Mathura.