ABVP Awadh

ABVP Awadh

Share

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् अवध प्रान्त का अधिकारिक पेज

Photos from ABVP Awadh's post 14/05/2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं सविष्कार गोंडा के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय औद्योगिक संस्थान (आईटीआई) गोंडा में “युवाओं में कौशल विकास के माध्यम से राष्ट्र निर्माण” विषयक पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमे प्रांत प्रवासी के रुप मे सविष्कार अवध प्रांत के संयोजक श्री अंकुर अवस्थी उपस्थित रहे।

Photos from ABVP Awadh's post 14/05/2026

NEET UG 2026 पेपर लीक प्रकरण के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत के लखनऊ महानगर द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार गेट संख्या–3 पर अभाविप अवध प्रांत के प्रांत मंत्री श्री अर्पण कुशवाहा के नेतृत्व में NTA के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।

अभाविप ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई, निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच एवं छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की।

14/05/2026

अभाविप अवध प्रांत के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग द्वारा छात्रवृत्ति के विषय को लेकर हो रही समस्याओं के संदर्भ में आज उत्तर प्रदेश समाज कल्याण मंत्री श्री असीम अरुण से मिलकर छात्रों को जल्द से जल्द छात्रवृत्ति उपलब्ध कराए जाने के विषय में सार्थक चर्चा की।

13/05/2026

NEET aspirants deserve justice!
Against the repeated failures of NTA, ABVP Awadh Prant will raise the voice of students.

Join the protest and stand for a fair and transparent examination system.

12/05/2026

प्रेस विज्ञप्ति :-
दिनांक 12 मई 2026

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक प्रकरण में शिक्षा माफिया के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की भी उच्चस्तरीय केंद्रीय एजेंसी करें जांचः अभाविप

12/05/2026

प्रेस विज्ञप्ति :
https://abvp.org/Press/An_impartial_investigation_by_central_agencies_into_alleged_irregularities_paper_leak_incident_sur

नीट-यूजी 2026 परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं पेपर लीक प्रकरण की केंद्रीय एजेंसियों द्वारा हो निष्पक्ष जांच: अभाविप

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नीट-यूजी 2026 परीक्षा से जुड़ी सामने आ रही कथित अनियमितताओं, पेपर लीक एवं परीक्षा की गोपनीयता एवं विश्वसनीयता को लेकर उठ रहे गंभीर प्रश्नों पर गहन चिंता व्यक्त करती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, एनटीए एवं जांच एजेंसियों द्वारा सामने लाई जा रही जानकारी ने देशभर के लाखों विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के मन में परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को लेकर गहरी चिंता उत्पन्न की है।

अभाविप का स्पष्ट मत है कि प्रवेश परीक्षाओं की सुचिता एवं विश्वसनीयता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। यदि परीक्षा से पूर्व प्रश्नपत्र अथवा उससे जुड़े प्रश्न कुछ लोगों तक पहुंचे हैं, तो यह केवल परीक्षा प्रणाली पर आघात नहीं बल्कि वर्षभर मेहनत करने वाले लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय है।

अभाविप केंद्र सरकार से मांग करती है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच केंद्रीय एजेंसियों से करवाई जाए तथा इसमें संलिप्त पाए जाने वाले दोषियों, परीक्षा-माफियाओं एवं किसी भी स्तर पर सहयोग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही जांच पूर्ण होने तक राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) पूरे प्रकरण में पारदर्शिता बनाए रखते हुए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के समक्ष तथ्य स्पष्ट करे।

अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा,“देश के लाखों विद्यार्थी वर्षों की मेहनत और संघर्ष के बाद नीट जैसी परीक्षाओं में सम्मिलित होते हैं। ऐसी स्थिति में किसी भी प्रकार की अनियमितता उनके मनोबल एवं भविष्य पर गंभीर प्रभाव डालती है। इसलिए आवश्यक है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो तथा दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा न जाए। अभाविप लगातार यह मांग करती रही है कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में तकनीकी सुरक्षा, प्रश्नपत्र गोपनीयता, परीक्षा केंद्रों की निगरानी एवं जवाबदेही की व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। अभाविप सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को यह आश्वस्त करती है कि विद्यार्थियों के हित, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था एवं न्याय सुनिश्चित करने हेतु विद्यार्थी परिषद निरंतर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।”

Photos from ABVP Awadh's post 11/05/2026

सेवार्थ विद्यार्थी द्वारा सीतापुर जिले की महोली नगर इकाई के "इपिक ग्लोबल स्कूल" में "स्क्रीन टाइम टू सेवा टाइम" विषयक "संगोष्ठी" का आयोजन किया गया।
जिसमें प्रांत प्रवासी के रूप में प्रांत सहमंत्री श्री शिवम मिश्रा उपस्थित रहे।

11/05/2026

📢 ANNOUNCEMENT 📢

🎓 *One-Day Workshop on Indian Research Methodology* 🎓

Shodh Awadh, in collaboration with Rashtra Dharm, warmly invites Research scholars, Faculties,Students and Academicians to a workshop on “Indian Research Methodology” at University of Lucknow.

📍 AP Sen Hall, University of Lucknow
🗓️ 16 May 2026
🕝 02:30 PM onwards

🔗 Registration: https://forms.gle/k3EAqwMEckwZYkD29

📜 Certificates will be provided to all participants.

Photos from ABVP Awadh's post 11/05/2026

In collaboration with Civiora '26, the Forum for Aspirants organized a three-day skill development workshop at the Department of Social Work, University of Lucknow. The workshop encompassed a diverse range of skills, including coding for beginners, CV building, and research paper writing, alongside awareness sessions on PCOD and PCOS, and comprehensive first aid training.

09/05/2026

मां भारती की आन, बान और स्वाभिमान के प्रतीक, अदम्य साहस एवं राष्ट्रभक्ति के प्रेरणास्रोत 'वीर शिरोमणि' महाराणा प्रताप जी की जयंती पर कोटिशः नमन।

स्वदेश, स्वधर्म और मातृभूमि की रक्षा हेतु उनका त्याग, संघर्ष और पराक्रम प्रत्येक युवा के लिए प्रेरणा का अमर स्रोत है। राष्ट्र गौरव एवं आत्मसम्मान के लिए समर्पित उनका जीवन सदैव भारतवासियों को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

Photos from ABVP Awadh's post 07/05/2026

विकासार्थ विद्यार्थी अयोध्या महानगर द्वारा "साकेत महाविद्यालय" में "सकोरा" अभियान का शुभारंभ अभाविप पू.उ.प्र. क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री घनश्याम शाही, प्रांत सहमंत्री श्री शिवम मिश्रा, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दानपति तिवारी की प्रमुख उपस्थिति में किया गया।

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


5, Naveen Market, Qaiserbagh, BN Road, Qaiserbagh
Lucknow
226001