Lokdal

Lokdal

Share

This is Official page of Lok Dal. Lok Dal (People's Party), a political party in India structured by Late Ch. He has also been the M.L.C. in U.P.

Charan Singh (Former Prime Minister of India). Sunil Singh, a dynamic youth leader, is the National President of Party belongs to a patriotic family. He is an Engineering graduate and has done Masters in Business Management. State Assembly. He claims to be carrying on the political legacy of Charan Singh. The party's official electoral symbol is a “Khet Jotata hua Kisan”( A farmer ploughing the field). Lok Dal Party, formed in the year 1980 is a galaxy of very prominent political leaders of our country, say, Hemwati Nandan, Devi Lal, Mulayam Singh Yadav, Nitish Kumar, Karpuri Thakur, Sharad Pawar, Rajendra Singh, Ram Vilas Paswan, Jorge Farnandes, Viju Patnayak, Beni Prasad Verma, Quazi Rashid Masood and many more.

Right Wing Goons Embedded Inside Delhi Police? | Protesters Assaulted On Camera - As Police Watch 10/10/2026

किसान भाइयों और आम जनता जागो! दिल्ली चलो ट्रैक्टरों के साथ — Gen-G बच्चों को BJP के गुंडों से बचाओ!
भाईयों, आंखें खोलो।
10 अक्टूबर को दिल्ली की सड़कों पर जो दृश्य देखे, वो सिर्फ लाठियां नहीं थीं। वो तुम्हारे बेटे-बेटियों की चीखें थीं। सिविल ड्रेस में घुसे BJP के गुंडे — इतिहास-शीटर, बजरंग दल और हिंदू रक्षा दल के लोग — खुलेआम Gen-G लड़कियों को घसीट रहे थे, मार रहे थे, उनके कपड़े फाड़ रहे थे। कैमरा चल रहा था। पूरी दुनिया देख रही थी। और दिल्ली पुलिस खड़ी होकर मुस्कुरा रही थी।
वही बच्चे जो सिर्फ इतना पूछ रहे थे कि उनका वोट क्यों काटा जा रहा है, उन्हें मारकर चुप कराया गया।
सोचो…�आज वो तुम्हारे बच्चे हैं।�कल तुम्हारी बेटी होगी।�परसों तुम्हारा पूरा परिवार।
और सबसे बड़ा घाव ये है कि सिर्फ मार-पीट नहीं हो रही।
SIR के नाम पर जो नाम काटे जा रहे हैं, उसके बाद तुम्हें कुछ नहीं बचेगा।�सब्सिडी बंद।�राशन कार्ड रद्द।�आधार बेकार।�ड्राइविंग लाइसेंस नहीं।�पासपोर्ट नहीं।
और जिनका नाम वोटर लिस्ट से गायब हो जाएगा, उन्हें बांग्लादेशी बाहरी कहकर तुम्हारे अपने देश में ही तुम्हें विदेशी बना दिया जाएगा।
ये डर नहीं है भाई। ये योजना है।
2020-21 में तुमने ट्रैक्टरों से दिल्ली को हिला दिया था। उस वक्त भी सरकार ने सोचा था कि किसान थक जाएंगे। लेकिन तुम नहीं थके।
अब फिर से वही वक्त आ गया है।
ट्रैक्टर निकालो।�परिवार निकालो।�पड़ोसी को जगाओ।�दिल्ली चलो।
अपने बच्चों को इन सिविल ड्रेस वाले गुंडों से बचाओ।�अपना वोट बचाओ।�अपनी नागरिकता बचाओ।�अपना भविष्य बचाओ।
जो सरकार अपने ही बच्चों को गुंडों से पिटवा रही है और वोट काटकर उन्हें बाहरी बना रही है, उसके सामने अब चुप रहना अपराध है।
अब नहीं तो कभी नहीं।
ट्रैक्टर निकालो, दिल्ली चलो!�Gen-G बच्चों को बचाओ!�अपना वोट और नागरिकता बचाओ!

शेयर करो। आंसू नहीं, ताकत दिखाओ। बच्चों का हाथ पकड़ो और दिल्ली चलो।

Right Wing Goons Embedded Inside Delhi Police? | Protesters Assaulted On Camera - As Police Watch Forget about CJP & CEC - Delhi police's crackdown on protesters aga...

10/10/2026

सत्ता का ज़ोर, संघर्ष का शोर!

वोट चोरी प्रकरण और भाजपा सरकार को कथित लाभ पहुँचाने वाली चुनाव आयोग की पक्षपातपूर्ण कार्रवाइयों के खिलाफ लोकदल की माँग — निष्पक्ष जाँच, जवाबदेही और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का तत्काल इस्तीफ़ा!

इन माँगों को लेकर लोकदल का संघर्ष जारी रहेगा। लोकदल, इंडिया गठबंधन का हिस्सा होने के नाते, इंडिया ब्लॉक के साथ मिलकर लोकतंत्र, निष्पक्ष चुनाव और मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष लगातार जारी रखेगा।

10/10/2026

🔥 तानाशाह डर गया! जैन जी के एक प्रोटेस्ट से पूरा दिल्ली छावनी बना दिया — 57 मेट्रो बंद, सड़कें सील, इंटरनेट काटा, ट्रेनें रोकीं, BSF-ITBP-पुलिस की पूरी फोर्स उतार दी! 🔥
आज दिल्ली में जो नजारा देखने को मिला, वो साफ बताता है कि अमित शाह और नरेंद्र मोदी कितने डरे हुए हैं। जैन जी के एक शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट के आगे पूरे देश की राजधानी को छावनी बना दिया गया। 57 मेट्रो स्टेशन बंद, सड़कें बंद, इंटरनेट बंद, बाहर से आने वाली ट्रेनें बंद — और पूरी फोर्स मैदान में उतार दी गई।
ये लड़ाई सिर्फ ज्ञानेश कुमार को हटाने की नहीं थी। मोदी जिस तरह ज्ञानेश कुमार को बचा रहे हैं, वो साफ कर रहा है कि दोनों एक हैं। जिस तरह की अवैध सरकार ज्ञानेश कुमार ने बनवाई, उसी कुर्सी को बचाने के लिए आज ये सब हो रहा है।
आज 10 अक्टूबर से ये आंदोलन शुरू हो चुका है।�कल 9 अक्टूबर को जंतर मंतर जाकर गिरफ्तारी दी गई थी। आज 2000 से ज्यादा लोगों को अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक तरीके से डिटेन किया गया — ये इमरजेंसी की याद दिला रहा है। लेकिन ये खत्म नहीं हो रहा, ये तो शुरुआत है।
कल भी लोग आएंगे, परसों भी आएंगे। और जल्दी ही किसान दिल्ली की सड़कों पर आने वाला है। जैन जी किसान का बेटा है — उसे रोकना आसान नहीं। जब देश का किसान दिल्ली आएगा, तो ये लड़ाई सिर्फ ज्ञानेश कुमार से नहीं, सीधे नरेंद्र मोदी से आर-पार की होगी।
मोदी जी, अमित शाह जी — तैयार हो जाइए।�जनता अब असली गुनेहगार पहचान चुकी है। उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। किसान और आम आदमी मिलकर इस अवैध सरकार को हटाने का काम करेंगे।
ये लड़ाई अब शुरू हो चुकी है।�Abhi Nahi To Kabhi Nahi!

10/10/2026

सिंहासन की सुरक्षा में पूरा तंत्र तैनात है, लेकिन जनता की आवाज़ से इतना डर क्यों?

दिल्ली में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन की घोषणा के बाद जिस तरह की घेराबंदी देखने को मिली, उसने लोकतंत्र की मूल भावना पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सत्ता का सिंहासन जनता से बड़ा नहीं हो सकता।

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह के नेतृत्व में किसानों, नौजवानों और आम जनता के अधिकारों की आवाज़ बुलंद होती रहेगी।

सिंहासन पर पहरा हो सकता है, जनतंत्र पर नहीं!

#चौधरीसुनीलसिंह #लोकतंत्र #जनताकीआवाज़ #सत्याग्रह

Photos from Lokdal's post 10/10/2026

लोकदल के वरिष्ठ नेता, समाजवादी आंदोलन के प्रमुख स्तंभ एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की चौथी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि।

किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह जी के नेतृत्व में राजनीति करने वाले लोकदल के वरिष्ठ नेता एवं वर्ष 1985 में लोकदल के टिकट पर जसवंतनगर से निर्वाचित विधायक श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी ने किसानों, मजदूरों, नौजवानों और पिछड़े-वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया।

वर्ष 1977 से लोकदल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री चौधरी राजेन्द्र सिंह जी के साथ उनकी गहरी मित्रता और राजनीतिक साझेदारी रही। दोनों नेताओं ने चौधरी चरण सिंह जी के नेतृत्व में किसान राजनीति और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

राजनीतिक परिस्थितियों में रास्ते भले ही अलग हुए, लेकिन लोकदल के साथ उनका ऐतिहासिक जुड़ाव और जनसंघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा।

लोकदल परिवार अपने पूर्व वरिष्ठ नेता नेताजी मुलायम सिंह यादव जी को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

🙏🌹 शत-शत नमन!

लोकदल
सुनील सिंह
राष्ट्रीय अध्यक्ष

#नेताजी #चौधरीचरणसिंह #श्रद्धांजलि

09/10/2026

संघर्ष जारी है, संकल्प अडिग है!

ये लोकतंत्र है या तानाशाही?

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह जी एवं लोकदल कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा दोपहर 1:30 बजे से रात 9:42 बजे तक अभी भी द्वारका सेक्टर-23 थाने में बिना कारण बताए हिरासत में रखे जाने का लोकदल कड़ा विरोध करता है।

शांतिपूर्ण सत्याग्रह की आवाज़ को दबाना लोकतंत्र पर प्रहार है!

न झुकेंगे, न रुकेंगे, न अन्याय सहेंगे!

#लोकतंत्र #सत्याग्रह #संघर्ष_जारी_है

Delhi के Jantar Mantar पर CJP को Protest की इजाज़त नहीं, 57 Metro Station बंद- Sharad Sharma Report 09/10/2026

🔥 पुलिस रोक नहीं सकती, वोटचोर सरकार डरा नहीं सकती — कल जंतर-मंतर पर किसान और युवा एक साथ खड़े होंगे। आखिर कब तक घरों में सोओगे? देश संकट में है। अब नहीं तो कभी नहीं।
दिल्ली पुलिस ने इजाज़त नामंजूर कर दी। 57 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए। बैरिकेड लगा दिए। निषेधाज्ञा चिपका दी। सोच यही थी कि किसान बैठ जाएगा, युवा रुक जाएगा, और विपक्ष सोता रहेगा।
गलत सोच है। पुलिस रोक नहीं सकती। वोटचोर सरकार डरा नहीं सकती।
आखिर कब तक घरों में सोओगे? वोट की चोरी का आरोप सड़क पर है। ज्ञानेश कुमार जवाब नहीं दे रहे। राजधानी की मेट्रो बंद है। जंतर-मंतर पर ताला है। यह सामान्य दिन नहीं है। देश संकट में है। अब नहीं तो कभी नहीं।
अंग्रेज वर्दी बदलकर लौट आए हैं। तब गोरी हुकूमत थी, अब वोटचोर काले अंग्रेज हैं। तब नमक पर टैक्स था, अब वोट पर कब्जा है। तब जेल थी, अब बैरिकेड और मेट्रो बंदी है। आजादी की दूसरी लड़ाई सड़क पर खड़ी है। जो इस वक्त घर में सोएगा, इतिहास उसे याद नहीं रखेगा।
लोकदल का सीधा आह्वान है।
किसान भाई — फसल का दाम और वोट की गिनती एक ही तंत्र के हाथ में नहीं रह सकती। खेत से उठो। दिल्ली पहुँचो।
युवा साथियों — पेपर लीक पर तुमने मंत्री का इस्तीफा कराया था। अब वोट की चोरी पर चुप मत रहो। बैरिकेड तुम्हारी उम्र से पुराने हैं। तुम्हारी भीड़ उनसे बड़ी है।
विपक्ष के साथियों — बयान से आजादी नहीं मिलती। जंतर-मंतर पर खड़े होने से मिलती है।
हाथ में पत्थर नहीं। हाथ में सवाल। मुँह पर नकाब नहीं। मुँह पर नारा। जंतर-मंतर पर शांति से, झंडे के साथ, बिना डरे।
नारा एक है: ज्ञानेश कुमार, इस्तीफा दो। वोट हमारी, हिसाब तुम्हारा। वोटचोर काले अंग्रेज, दिल्ली छोड़ो। पुलिस रोक नहीं सकती। वोटचोर सरकार डरा नहीं सकती।
अब नहीं तो कभी नहीं।
— सुनील सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोकदल

Delhi के Jantar Mantar पर CJP को Protest की इजाज़त नहीं, 57 Metro Station बंद- Sharad Sharma Report शनिवार 10 अक्टूबर को होने वाले जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के लिए द...

09/10/2026

सत्याग्रह जारी है… संघर्ष जारी रहेगा!

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह जी दिल्ली पुलिस की हिरासत में!

आज दिनांक 9 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1:30 बजे से दिल्ली पुलिस द्वारा लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह जी को थाना द्वारका सेक्टर-23, नई दिल्ली में हिरासत में रखा गया है।

लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए उठने वाली आवाज़ को हिरासत में लेकर दबाया नहीं जा सकता।

लोकदल इस कार्रवाई का कड़ा विरोध करता है और चौधरी सुनील सिंह जी की तत्काल रिहाई की मांग करता है।

न झुके हैं, न झुकेंगे!
सत्य और लोकतंत्र के लिए हमारा सत्याग्रह जारी रहेगा!

— लोकदल, केंद्रीय कार्यालय

#सत्याग्रह #लोकदल #लोकतंत्र

09/10/2026

“दम है कितना दमन में तेरे, देख लिया है, देख लेंगे!
जगह है कितनी जेल में तेरी, देख लिया है, देख लेंगे!”

लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प!

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हूण एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप हुड्डा का देश के नौजवानों, किसानों और समस्त देशवासियों के नाम संदेश।

कल, 10 अक्टूबर 2026 | जंतर-मंतर, नई दिल्ली

चुनावी पारदर्शिता, मतदाता अधिकारों और लोकतांत्रिक जवाबदेही की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन।

जय जवान! जय किसान! जय लोकतंत्र!

#लोकदल

Telephone

Address


8 Mall Avenue
Lucknow
226001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lokdal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Lucknow.