Complete Network Newss

Complete Network Newss

Share

The CNNews offers all the latest news from across the world in Hindi on your smartphone.

Read news about your city and state, get latest India updates in Hindi from Delhi, UP, Bihar, MP, Punjab, Mumbai, etc.

18/09/2026

लखनऊ में आज कार पर लटकी हुई जिस लड़की की Video वायरल हुई, वो यही है।

ये पुरानी Video है, जिसमें कह रही है कि ये मेरा बॉयफ्रेंड है। अब मुझे छोड़ना चाहता है। मैंने इससे 1–2 महीने का वक्त लिया है। मैं खुद ही छोड़ दूंगी।

मामला बॉयफ्रेंड/गर्लफ्रेंड का था। बॉयफ्रेंड शाहनवाज की लाइफ में अब दूसरी लड़की आ गई है। उसी को लेकर आज सारा विवाद हुआ।

फिलहाल आज वाली घटना के बाद शाहनवाज पर अटेम्प्ट टू मर्डर की रिपोर्ट दर्ज हुई है। अरेस्ट है,

16/09/2026

लखनऊ! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास विवाद के दौरान युवती को कार से टक्कर मारने का आरोप। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार बताया जा रहा है। हिट एंड रन का सिलसिला जारी?

लखनऊ में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। कार सवार ने युवती को टक्कर मार दी, जिससे वह बोनट पर लटक गई। लड़की चिल्लाती रही, लेकिन आरोपी ने कार नहीं रोकी। 20-25 मीटर आगे जाकर उसने स्पीड बढ़ा दी। युवती सड़क पर गिर गई और आरोपी उसे कुचलते हुए भाग गया।

घटना बुधवार को गोमती नगर विस्तार में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास हुई। इसका वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, युवती बाल-बाल बच गई। उसे हल्की चोट आई है और अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घायल युवती की पहचान अनामिका और आरोपी की शाहनवाज के रूप में हुई है। दोनों लखनऊ के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

अनामिका को शाहनवाज की गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, उसने शाहनवाज को नई गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया था। इसको लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। शाहनवाज कार लेकर भागने लगा तो अनामिका उसे रोकने के लिए कार के सामने खड़ी हो गई। इसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी शाहनवाज का अनामिका के साथ एक साल से अफेयर था। बुधवार को वह वर्ना कार से एक लड़की के साथ चाय पीने आया था। इसकी जानकारी अनामिका को हुई तो वह भी वहां पहुंच गई। दूसरी लड़की के साथ शाहनवाज को देखकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई।

इसी दौरान अनामिका को पता चला कि आरोपी का नाम यश नहीं, शाहनवाज है। वह और नाराज हो गई और चिल्लाने लगी। मामला बढ़ता देख आरोपी के साथ आई लड़की वहां से चली गई। इसके बाद शाहनवाज कार में बैठकर भागने लगा। अनामिका उसे रोकने के लिए कार के आगे खड़ी हो गई। आरोपी ने कार आगे बढ़ा दी और उसे टक्कर मारते हुए निकल गया।

16/09/2026

लखनऊ में हिट एंड रन केस के मामले में पुलिस ने आरोपी शहनवाज को अरेस्ट किया है। शहनवाज पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शहनवाज की कार भी बरामद कर ली है। आरोप है कि जनेश्वर मिश्र पार्क के पास युवती पर कार चढ़ाने की कोशिश की गई थी।

16/09/2026

महिला पर बाज द्वारा हुए खतरनाक हमले से पूरे इलाके में दहशत का मोहाल

15/09/2026

पति से संबंध बनाने से इनकार करने के लिए बहाने देती थी कि मुझे टीबी हो गया है!

फिर पति ने होटल में प्रेमी के साथ संबंध बनाते हुए पकड़ लिया और कहा भाड़ में जा .......

11/09/2026

मुंबई, महाराष्ट्र | गुजरात में 72वें नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड्स समारोह के आयोजन को लेकर हुए विवाद पर एक्टर परेश रावल कहते हैं, "क्या गुजरात बांग्लादेश या पाकिस्तान में है? यह भी हमारे ही देश का हिस्सा है। यह कार्यक्रम गुजरात में क्यों नहीं होना चाहिए? गुजरात में भी कार्यक्रम होने चाहिए... मेरा कहना है कि ऐसे कार्यक्रम हर राज्य में होने चाहिए। इसमें कुछ भी गलत नहीं है..."

11/09/2026

एयरलिफ्ट के बाद हिंडन एयरपोर्ट से Noida के Fortis Hospital तक 20 किलोमीटर का सफर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर महज 16 मिनट में पूरा किया गया। 9 सितंबर को डॉक्टरों ने सफल हार्ट ट्रांसप्लांट किया।

चंडीगढ़ में ब्रेन डेड घोषित आर्मी ऑफिसर की अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए परिजनों ने उनका दिल दान किया, जिससे 50 वर्षीय मरीज को नया जीवन मिला।

09/09/2026

महासमुंद (छत्तीसगढ़)

महासमुंद मे खैर लकड़ी के अवैध कारोबार और फर्जी NOC के मामले की जांच में महासमुंद पुलिस ने आरोपी मनीष अग्रवाल के मकान में दबिश देकर 81 लाख रुपये नकद बरामद किए है.

05/09/2026

ये बुलंदशहर में बाहुबली पूर्व विधायक गुड्डू पंडित हैं. अपनी तीसरी पत्नी और कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा के साथ मारपीट कर रहे हैं.

गुड्डू पंडित, पत्नी का बाल खींचकर जमीन पर घसीट रहे हैं. पत्नी झाड़ू झाड़ू मार रही है.

पत्नी अर्चना पांडा ने थाने में अपने पति पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. अर्चना ने बताया कि गुरुवार को वह अपने बेटे समर पंडित के साथ घर में मौजूद थीं. इतने में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित अचानक उनके घर पहुंचे और जोर-जोर से दरवाजा पीटते हुए चिल्लाने लगे

जैसे ही अर्चना ने दरवाजा खोला, गुड्डू पंडित ने उन्हें जोरदार धक्का दे दिया, जिससे वह फर्श पर जा गिरीं. इसके बाद गुड्डू पंडित ने उनके बाल पकड़कर घसीटा और मारपीट की

03/09/2026

"नई खबर आ गई.. डालीबाग में अफ़जाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी की कोठी से लाखों के जेवर गायब.. कोठी गैंगस्टर एक्ट के तहत सील करके नगर आयुक्त की निगरानी में दी गई थी.."

फरहत अंसारी की लखनऊ के डालीबाग स्थित कोठी की सील आज कोर्ट के आदेश पर खोली गई थी.. नगर निगम के अधिकारियों ने सील हटाकर उन्हें चाबियां सौंपी.. अफ़जाल अंसारी और उनके परिवार के लोग भीतर गए तो देखा अलमारियों और दराजों के लॉक टूटे हुए थे.. अफ़जाल अंसारी का कहना है कि अलमारियों में बेटी की शादी के लिए कीमती जेवर रखे थे.. लाखों रुपए की कीमत का अन्य सामान था.. जेवर और सारा कीमती सामान गायब है..
4 साल पहले जब गाज़ीपुर प्रशासन ने फरहत अंसारी की कोठी सील की थी, उसके कुछ दोनों बाद ही वहां चोरी की घटना हुई थी.. उस दौरान भी पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया.. कोठी की निगरानी और सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए.. नतीजा, चोर सारा कीमती सामान उड़ा ले गए..

Telephone

Address


15 A Paramount Apartment New Berry Road
Lucknow
226001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Complete Network Newss posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Lucknow.