Astro4U
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Astro4U, Astrologist & Psychic, Lucknow.
You can find here all type of help of life problems by astrology,palmistry,face reading, vastu, Rashifal, sharemarket, Business, lovelife, Marriage, jyotish prediction, Motivation, Bhakti, Devotional, Religious, thoughts and story of world great persons
शादी शुदा महिलाओं को ये बाद ध्यान रखना चाहिए......
इच्छा पूर्ति हेतु नंदी के कान में क्या कहें ..... #शिव
शिव के दिव्य आभूषण और उनका महत्त्व..... #शिव
रात को सोते समय ये 5 संकेत मिलें तो.....
पाप करने वाले अगले जन्म में......
समय निकाल कर जरूर पढ़े 🙏
सावधान👉 भूकंप योग, तूफान, युद्ध का चरम #शनि #मंगल
स्त्रियों के शरीर पर तिल का महत्त्व.....
03/04/2026
🙏✍️ 2 अप्रैल 2026 से विस्फोटक योग 🙏✍️
✍️✍️मंगल+शनि+सूर्य की युति:-✍️✍️
23 फरवरी से मंगल राहु की युति से अंगार कारक योग बना हुआ था 2अप्रैल से मंगल राहु का साथ छोड़कर अब शनि के साथ युति करने जा रहे हैं वो भी वृहस्पति के मीन राशि में। 12 मई 2026 तक यह युति रहेगी
मंगल अग्नि तत्व है यह विस्फोट और युद्ध का कारक है।
शनि वायु तत्व शनि की हवा मंगल की आग को और भयंकर बनाने का कार्य करेगी।
वहीं 15 अप्रैल तक अग्नि तत्व सूर्य भी मंगल शनि के साथ रहेंगे
मीन राशि जल तत्व है चूँकि यह युति गुरु की जल प्रधान राशि में हो रही है, इसलिए यहाँ आग, पानी, तेल और हवा का एक दुर्लभ संयोग बनेगा।
6 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच स्थिति और भी संवेदनशील हो जाएगी। इस दौरान मंगल और शनि दोनों एक ही 'उत्तराभाद्रपद' नक्षत्र में गोचर करेंगे।
दो क्रूर और परस्पर शत्रु ग्रहों का एक ही राशि, एक ही नक्षत्र और एक ही डिग्री में होना वैश्विक शांति के लिए शुभ नहीं माना जाता। यह स्थिति आक्रामक घटनाओं में वृद्धि की ओर इशारा करती है।
उर्जा,साहस, निर्णय क्षमता में बदलाव आयेगा
मिथुन -कन्या-तुला राशि लग्न का धैर्य कम हो सकता है चिड़चिड़ापन बढ सकता है।
मीन राशी/लग्न के लोग धैर्य खो सकते हैं क्रोध बढ़ सकता है।
मेष राशि: संभलकर चलना होगा अनचाही यात्राएं थकान बढ़ा सकती हैं, इसलिए केवल तीर्थ यात्रा का ही मन बनाएं। सेहत और विवादों के मामले में यह समय थोड़ा कठिन है, खुद को शांत रखें।
वृषभ राशि: 11वें भाव (लाभ स्थान) में यह योग आपके लिए खुशियां ला सकता है आय के नए स्रोत खुलेंगे और धन की आवक बढ़ेगी, हालांकि खर्चों पर लगाम कसनी होगी। पिता और संतान की जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं।
मिथुन राशि: कार्यक्षेत्र में सावधानी
10वें भाव (कर्म स्थान) में ग्रहों की यह जंग नौकरी में अनचाहे तबादले या ऑफिस पॉलिटिक्स का शिकार बना सकती है। व्यापार में कोई भी बड़ा रिस्क न लें और निवेश से फिलहाल दूरी बनाए रखें।
कर्क राशि: पराक्रम से मिलेगी विजय
9वें भाव (भाग्य स्थान) में यह युति आपके लिए शुभ संकेत दे रही है। भाग्य का साथ मिलेगा और आपकी मेहनत रंग लाएगी। बस ध्यान रहे कि अधिकारियों और पिता के साथ संबंधों में कड़वाहट न आने दें।
सिंह राशि: सतर्कता ही बचाव है
8वें भाव में बन रहा यह योग बीमारी और कर्ज की समस्याएं खड़ी कर सकता है। कार्यस्थल पर वाद-विवाद से बचें, वरना स्थान परिवर्तन की नौबत आ सकती है। सेहत को प्राथमिकता दें।
कन्या राशि: रिश्तों की परीक्षा
7वें भाव (साझेदारी और दांपत्य) में यह युति तनाव बढ़ा सकती है। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ तालमेल बिठाने में समझदारी दिखाएं। नया निवेश करने के लिए यह समय सही नहीं है।
तुला राशि: संकटों से मिलेगी मुक्ति
6ठे भाव में यह योग आपके लिए बेहद शुभ है। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और कर्ज का बोझ भी कम होगा। करियर में तरक्की के द्वार खुलेंगे।
वृश्चिक राशि: भावनाओं पर रखें काबू
5वें भाव में ग्रहों की यह स्थिति धन लाभ और करियर में सफलता दिलाएगी। हालांकि, बच्चों को लेकर मन में थोड़ी चिंता रह सकती है। कोई भी फैसला भावुक होकर न लें, व्यावहारिक बनें। यह समय आपके लिए शुभ है।
धनु राशि: घरेलू मोर्चे पर शांति रखें
4थे भाव में पाप ग्रहों का बैठना सुख-शांति में खलल डाल सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं और घर में अग्नि से बचाव के इंतजाम रखें। साझेदारी के कामों में नुकसान की आशंका है।
मकर राशि: कर्म ही प्रधान है
3रे भाव में यह युति आपको नए व्यापारिक अवसर देगी। यदि फैक्ट्री या दुकान शुरू करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। भाग्य के भरोसे बैठने के बजाय अपनी मेहनत पर यकीन करें, सफलता कदम चूमेगी।
कुंभ राशि: शब्दों का चयन सोच-समझकर
2रे भाव (वाणी और धन) में यह गोचर आपकी बातों से विवाद पैदा कर सकता है। परिवार में विनम्र रहें। करियर के लिए समय अच्छा है और धन लाभ भी होगा, लेकिन हाथ से पैसा रेत की तरह फिसल सकता है।
मीन राशि: खुद का रखें ख्याल
आपकी अपनी राशि (प्रथम भाव) में यह युति उत्साह तो देगी, लेकिन इसे उन्माद न बनने दें। चोट-चपेट या झगड़े की संभावना है। जीवन के बड़े फैसले बहुत सोच-समझकर ही लें।
संभावित बड़ी वैश्विक घटनाएं
दो राष्ट्रों के बीच चल रहा तनाव युद्ध में बदल सकता है, विशेषकर समुद्री क्षेत्रों में संघर्ष की प्रबल संभावना है।
समाज में असुरक्षा का भाव पैदा होगा।
सरकार की नीतियों के विरुद्ध जनता में भारी आक्रोश देखने को मिलेगा, जिससे कई देशों में आंतरिक विद्रोह या उपद्रव जैसी स्थितियां बनेंगी।
आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बेकाबू हो सकती हैं, जिससे आम जनता की मुश्किलें बढ़ेंगी।
औद्योगिक क्षेत्र में भारी मंदी का खतरा मंडराएगा। इससे न केवल उद्योगों का विकास रुकेगा, बल्कि कर्मचारियों की नौकरियों पर भी संकट आ सकता है, जिससे आर्थिक ढांचा कमजोर होगा।
27/03/2026
🙏🕉️।।श्री गणेशाय नमः।।🕉️🙏
🌺♦️आज का हिन्दू पंचांग और राशिफल ♦️🌺
🌺दिनांक - २७ मार्च २०२६
🌺दिन - शुक्रवार
👉सूर्योदय: - ०६:२७
👉सूर्यास्त: - १८:३६
👉चन्द्रोदय: - १२:५२
👉चन्द्रास्त: -२७:२०
👉अयन - उत्तरायण
👉ऋतु: - बसन्त
👉शक सम्वत: - १९४८ (पराभव)
👉विक्रम सम्वत: - २०८३ (रौद्र)
👉मास - चैत्र
👉पक्ष - शुक्ल
👉तिथि - नवमी (१०:०६ से दशमी)
👉नक्षत्र - पुनर्वसु (१५:२४ से पुष्य)
👉योग - अतिगण्ड (२२:१० से सुकर्मा)
👉प्रथम करण - कौलव (१०:०६ तक)
👉द्वितीय करण - तैतिल (२१:२३ तक)
👉दिशाशूल - पश्चिम
🌺गोचर ग्रहा:
सूर्य - मीन
चंद्र - कर्क (०९:३५ से)
मंगल - कुम्भ (अस्त, पश्चिम , मार्गी)
बुध - कुम्भ (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु - मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र - मेष (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शनि - मीन (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु - कुम्भ
केतु - सिंह
🌺शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त - ११:५८ से १२:४७
अमृत काल - १३:०५ से १४:३८
सर्वार्थ सिद्धि योग - ०६:१३ से १५:२४
विजय मुहूर्त - १४:२६ से १५:१५
गोधूलि मुहूर्त - १८:३१ से १८:५४
🌺अशुभ काल
राहुकाल - १०:५० से १२:२२
राहुवास - दक्षिण-पूर्व
यमगण्ड - १५:२७ से १७:००
🌺🌺राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप व्यर्थ की बयानबाजी से बचें स्वभाव में भी राशि अनुसार अहम कुछ अधिक ही रहेगा गलती करके भी उद्दंडता दिखाना आज भारी पड़ सकता है। घर एवं बाहर कलह के प्रसंग बनेंगे। आज आप स्वयं तो बेपरवाह रहेंगे परन्तु घर के सदस्य एवं अन्य लोगो को परेशान करेंगे। कार्य क्षेत्र में भी आपकी गलती से आर्थिक नुकसान हो सकता है सहकर्मियों से आज बना कर रहे अन्यथा किसी बड़ी मुश्किल में फंसने की सम्भवना है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। सरकारी एवं अन्य उलझनों वाले कार्य आज टालना ही बेहतर है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा लेकिन आज आपके बनते कार्यो में कोई ना कोई टांग अवश्य अड़ाएगा इसे अनदेखा कर अपने कार्यो में लगे रहे अगर विरोध किया तो लाभ से वंचित रह जाएंगे। मित्रो खास कर प्रेम प्रसंगों के कारण आज अधिक खर्च होगा फिर भी सुख की प्राप्ति आशानुकूल नही होगी। धन लाभ थोड़े विलम्ब से लेकिन आवश्यकतानुसार हो जाएगा। सार्वजनिक कार्यो में दिखावे के लिए भाग लेंगे फिर भी सम्मान मिलेगा। सेहत में थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव रहने पर भी दैनिक कार्य प्रभावित नही होंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज का दिन कुछ विशेष नही रहेगा कल की ही भांति आज भी कारोबार अथवा अन्य धन संबंधित कार्य बाधा आने से अटके रहेंगे फिर भी आज खर्च लायक आमद जोड़ तोड़ करने से हो ही जाएगी। पारिवारिक अथवा अन्य कारणों से यात्रा करनी पड़ेगी आज धन खर्च के साथ आकस्मिक दुर्घटना अथवा चोटादि लग्ने का भी भय है सावधानी रखें। स्वभाव में स्वार्थ सिद्धि दिखेगी इस कारण अन्य लोग भी आज आपसे मतलब से ही बात करेंगे। धार्मिक कार्य मे अरुचि रहेगी फिर भी आज किये गए पूण्य कर्म शीघ्र फलदायी रहेंगे। घर का वातावरण अस्तव्यस्त रहेगा आज का दिन धैर्य से बिताएं।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपकी रुचि धर्म-कर्म में अधिक रहेगी फिर भी कोई ना कोई व्यवधान आने से इसके लिए समय कम ही निकाल पाएंगे। आलसी प्रवृति के कारण कार्य क्षेत्र पर आलोचना होगी अधिकारी वर्ग आपकी गलती पकड़ने में लगे रहेंगे सतर्क रहें। आज आपका मन कार्य क्षेत्र पर कम मौज-शौक की ओर ज्यादा भटकेगा। काम वासना भी अधिक रहेगी। व्यर्थ के खर्च भी आज अधिक करेंगे। पारिवारिक वातावरण उथल-पुथल रहने पर भी दिनचर्या सामान्य रूप से चलती रहेगी। तीर्थ यात्रा के प्रसंग बनेंगे। सेहत आज ठीक ठाक ही रहेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको प्रतिकूल फल देने वाला है। आज भला करने पर भी बुराई ही मिलेगी गृहस्थ में भी वैर-विरोध अधिक रहने से मानसिक रूप से हताश रहेंगे। कार्य व्यवसाय में आकस्मिक हानि हो सकती है देख परख कर ही कोई कार्य हाथ मे लें। नए अनुबंध और उधारी के व्यवहार से बचें। नौकरी पेशा जातक एवं व्यापारी भी किसी सरकारी उलझन में फंस सकते है। आज लाभ कमाने के लिए स्वभाव में सरलता ही एकमात्र रास्ता है। भाई बंधुओ से कोई मामूली बात निकट भविष्य में गहरा सकती है स्वभाव में अधिक खुलापन आज ठीक नही। फिजूल खर्ची अधिक रहेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा लेकिन मन की चंचलता बने बनाये लाभ पर पानी भी फेर सकती है। दिन के आरंभ में कार्यो में सहज सफलता मिलने से अतिआत्मविश्वाश की भावना अन्य कार्यो को बिगाड़ सकती है विवेक से काम लें आज लाभ अवश्य होकर रहेगा। सौंदर्य प्रसाधन अथवा अन्य सुखोपभोग की वस्तुओं पर खर्च करेंगे। विपरीत लिंगीय के प्रति आज आकर्षण अधिक रहने से शीघ्र समर्पण कर देंगे। लघु यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा फिर भी चोट आदि से परेशानी हो कि सम्भवना है सतर्क रहें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भी आपके लिए शुभ बना रहेगा कुछ मामूली उलझनों को छोड़ दैनिक कार्य सामान्य गति से चलते रहेंगे। नौकरी धंधे से अपेक्षित लाभ कमाने के लिए आज किसी के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी लेकिन आपके उदासीन व्यवहार के कारण सहयोग प्राप्त करने में थोड़ा विलंब हो सकता है। व्यवसायी वर्ग दिन के आरंभ में परेशान रहेंगे लेकिन बाद में आर्थिक समस्या का समाधान होने से शांति मिलेगी। पारिवारिक सुख आज सामान्य रहेगा। कुछ समय के लिये शारीरिक स्फूर्ति खत्म जैसी लगेगी दवा लेने पर सामान्य हो सकती है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपकी दिनचर्या आडम्बर युक्त अधिक रहेगी। लेकिन आज किसी भी बात को बढ़ा चढ़ा कर पेश करना आपको ही मुश्किल में।डालेगा। सरकार संबंधित कागजी कार्य आज आसानी से पूर्ण हो सकेंगे लेकिन धन खर्च भी होगा। व्यवसाय में ले देकर काम चलाने की प्रवृति शुरू में हानि लेकिन बाद में लाभदायक सिद्ध होगी। आज किसी के मनमाने व्यवहार के कारण तीखी बहस भी हो सकती है जिसमे विजय आपकी ही होगी आपका सामाजिक व्यक्तित्त्व निखरेगा। परिवार के बीच मौन रहने से कई समस्याओं के समाधान स्वतः ही हो जायेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आरोग्य बना रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप किसी कार्य को लेकर कुछ ज्यादा ही मानसिक बोझ लेंगे जिससे सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। सर अथवा शरीर के अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रह सकती है। कार्य क्षेत्र पर सामान्य से कम व्यवसाय रहेगा फिर भी बुद्धिबल से कठिन परिस्थिति में भी हार नही मानेंगे धन की आमद आज अकस्मात होने वाली है। सरकारी कार्य आज करने से शीघ्र सफल हो सकते है। घर मे किसी की जिद के कारण माहौल कुछ समय के लिये थोड़ा अस्त व्यस्त बनेगा। बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज की परिस्थिति आपके लिए अनुकूल बनी रहेगी आज आलस्य ना करें समय का लाभ उठाएं धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। व्यवसाय से अगर चाहे तो मनचाहा लाभ अर्जित किया जा सकता है इसके लिए दृढ़ संकल्प शक्ति की आवश्यकता है। धन लाभ आज हर परिस्थिति में होकर ही रहेगा।
शारीरिक रूप से कुछ सुस्ती रहेगी नसों में दुर्बलता रहने से कमजोरी अनुभव करेंगे। पारिवारिक स्थिति में आर्थिक उलझने कम होने से कुछ सुधार आएगा। घर बाहर के लोगो से सम्मान मिलेगा नए संबंध बनेंगे। धर्म मे निष्ठा बढ़ेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप धन लाभ के साथ ही घरेलू सुख के साधनों में भी वृद्धि कर सकेंगे। भोजन अथवा अन्य खाद्य सामग्री पर खर्च भी करना होगा। मितव्ययता से चलने पर भी कुछ अनावश्यक खर्च परेशान कर सकते है। व्यापार में आज आशा से थोड़ी कम बिक्री रहेगी फिर भी दैनिक खर्च आसानी से निकल जाएंगे। गृहस्थ की जिम्मेदारी में कमी आने से महिलाये राहत में रहेंगी। आज मामूली बात पर क्रोध आएगा इससे बचने का प्रयास करें वार्ना किसी के अपशब्द सुनने पड़ेंगे। मध्यान बाद संताने शुभ समाचार देंगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन विवेकी व्यवहार अपनाएंगे जिससे व्यर्थ के झगड़ो से बचे रहेंगे। कार्य व्यवसाय में आज कुछ विशेष सफलता नही मिलेगी फिर भी जितना मिले उसी में संतोष का परिचय देंगे। लेकिन परिवार में आज किसी सदस्य की इच्छा पूर्ति ना होने पर वातावरण खराब हो सकता है। नए कार्य की योजना बना रहे है तो अभी रुके वार्ना धन संबंधित उलझनों में फंस सकते है। नौकरी पेशा जातक काम मे ऊबन अनुभव करेंगे। मनोरंजन के अवसर नही मिलने से निराशा बढ़ेगी। संध्या का समय दिन की तुलना में मानसिक रूप से शांति दिलाएगा। सेहत लगभग ठीक ही रहेगी।
।। शुभम् भवतु।।
26/03/2026
🙏🕉️।।श्री गणेशाय नमः।।🕉️🙏
🏵️🔥आज का हिन्दू पंचांग और राशिफल🔥🏵️
🏵️दिनांक - २६ मार्च २०२६
🏵️दिन - बृहस्पतिवार
👉सूर्योदय: - ०६:२८
👉सूर्यास्त: - १८:३७
👉चन्द्रोदय: - ११:४४
👉चन्द्रास्त: -२६:३५
👉अयन - उत्तरायण
👉ऋतु: - बसन्त
👉शक सम्वत: - १९४८ (पराभव)
👉विक्रम सम्वत: - २०८३ (रौद्र)
👉मास - चैत्र
👉पक्ष - शुक्ल
👉तिथि - अष्टमी (११:४८ से नवमी)
👉नक्षत्र - आर्द्रा (१६:१९ से पुनर्वसु)
👉योग - शोभन (२४:३२ से अतिगण्ड)
👉प्रथम करण - बव (११:४८ तक)
👉द्वितीय करण - बालव (२२:५५ तक)
👉दिशाशूल - दक्षिण
🏵️गोचर ग्रहा:
सूर्य - मीन
चंद्र - मिथुन
मंगल - कुम्भ (अस्त, पश्चिम , मार्गी)
बुध - कुम्भ (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु - मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र - मेष (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शनि - मीन (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु -कुम्भ
केतु - सिंह
🏵️शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त - ११:५८ से १२:४७
अमृत काल - ०६:५० से ०८:२१
सर्वार्थ सिद्धि योग - १६:१९ से ३०:१३
रवि योग - १६:१९ से ३०:१३
विजय मुहूर्त - १४:२६ से १५:१५
गोधूलि मुहूर्त - १८:३० से १८:५४
🏵️अशुभ काल
राहुकाल - १३:५५ से १५:२७
राहुवास - दक्षिण
यमगण्ड - ०६:१४ से ०७:४६
🏵️🏵️राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन अकस्मात लाभ की प्राप्ती कराएगा लेकिन ध्यान रखें लापरवाही से कार्य करने पर आज जो विचार में नही रहेगा वह घटना घट सकती है। मध्यान तक का समय मानसिक रूप से शांति प्रदान करेगा। आध्यात्मिक आयोजनों में सम्मिलित होंगे धर्म कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी लेकिन अन्य व्यस्तता के चलते चाह कर भी अधिक समय नही दे सकेंगे महिलाए आज धर्म के रंग में रंगी रहेंगी सेहत संबंधित शिकायत रहने के बाद भी सामर्थ्य से अधिक कार्य करने पर बाद में स्थिति गंभीर होने की संभावना है। कार्य व्यवसाय से अचानक धन मिलने पर प्रसन्न रहेंगे। सरकारी कार्य मे आज ढील ना दे वर्ना लंबे समय तक पूर्ण नही कर सकेंगे।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन पूर्वार्ध में अस्त व्यस्त रहेगा लेकिन आज आपके सभी कार्य सही दिशा में आगे बढ़ेंगे मध्यान तक व्यक्तिगत अथवा अन्य कारणों से व्यवसायिक कार्यो में विलंब होगा। लेकिन धीरे धीरे गाड़ी पटरी पर आने लगेगी व्यवसाय में थोड़ी तेजी मंदी लगी रहेगी कुछ समय के लिये मानसिक बेचैनी बनेगी लेकिन संध्या तक धन की आमद संतोष जनक हो जाएगी। नए कार्यो में निवेश करना आज शुभ रहेगा। उधारी अथवा अन्य लेन देन के कारण किसी से गरमा गरमी होने की संभावना है। गृहस्थ में आज अन्य दिनों की अपेक्षा शांति रहेगी तालमेल की कमी रहने के बाद भी स्थिति सामान्य रहेगी। शरीर मे कुछ कमी अनुभव करेंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आशानुकूल रहने से दिन भर प्रसन्न रहेंगे आज आपकी दिनचार्य व्यवस्थित नही रहेगी फिर भी सौभाग्य वृद्धि के योग बनने से सभी तरह से खुशहाली मिलेगी। काम-धंधा दिन के आरंभ से मध्यान तक इसके बाद संध्या से रात्रि तक प्रगति पर रहेगा। आज आपके द्वारा गलती से किया कार्य भी कुछ ना कुछ लाभ ही देकर जाएगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतिस्पर्धा में किसी से आंतरिक मतभेद होने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन आनदमय रहेगा सभी सदस्य एक दूसरे को आदर देंगे भाई बंधु से थोड़ी नोंकझोंक हो सकती है परन्तु स्थिति गंभीर नही होगी। थकान को छोड़ सेहत ठीक रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन बनते कार्यो में विघ्न खड़े करेगा। दिन का पहला भाग शांति से व्यतीत करेंगे लेकिन इसके बाद किसी ना किसी उलझन में फंसते ही रहेंगे जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे वह किसी ना किसी अभाव के कारण आरम्भ नही हो सकेगा। कार्य व्यवसाय में भी आज अकस्मात हानि के योग बन रहे है धन संबंधित मामले निवेश अथवा उधार के कार्य को आज निरस्त ही रखे।
धन लाभ अधिक परिश्रम के बाद अल्प मात्रा में होगा। घर मे भी किसी से नुकसान होने की संभावना है सतर्क रहकर कार्य करें। सेहत में भी कुछ ना कुछ कमी लगी रहेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन सार्वजिनक कार्यो आपका महत्त्वपूर्ण योगदान स्वयं के साथ परिजनों का भी मान बढ़ाएगा किसी अपरिचित से कहासुनी भी हो सकती है धैर्य से काम लें। मध्यान तक घरेलू अथवा अन्य कार्यो में व्यस्त रहेंगे जिससे व्यवसायिक कार्यो में फेरबदल करना पड़ेगा। अधीनस्थों के प्रति नरमी रखें आज इनके सहयोग से ही धन लाभ की प्राप्ति होगी लेकिन ज्यादा जिम्मेदारी वाले कार्य भी ना सौपे अन्यथा नुकसान भी हो सकता है। धन लाभ आवश्यकतानुसार होगा ज्यादा पाने के चक्कर मे हाथ आये लाभ से भी वंचित ना रह जाये इसका ध्यान रखें। हर में कार्य अधिक रहने के कारण महिलाए बेचैन रहेंगी आरोग्य में कमी आयेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी भाग्य का साथ भी मिलने से सोची हुई योजनाए निर्विघ्न पूर्ण कर सकेंगे। दिन के आरंभ में घर मे पूजा पाठ के कारण भाग-दौड़ करनी पड़ेगी लेकिन इसका आध्यत्मिक लाभ भी किसी ना किसी रूप में अवश्य मिलेगा। मन के आज शांत रहने से किसी भी कार्य को बेहतर रूप से कर सकेंगे कार्य व्यवसाय में विलंब के बाद भी धन लाभ के अवसर मिलते रहेंगे धन लाभ थोड़े थोड़े अंतराल पर होते रहने से संतुष्ट रहेंगे। महिलाए सेहत का विशेष ध्यान रखें कमजोरी अथवा अन्य शारीरिक समस्या बनेगी। धार्मिक यात्रा एवं कार्यो में खर्च होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन शुभफलदायक रहेगा। दिन के पूर्वार्ध और अंत मे शुभ कर्म के लिये प्रेरित होंगे घर मे मांगलिक आयोजन होने से नई ऊर्जा का संचार होगा। कार्य व्यवसाय से भी आज निराश नही होना पड़ेगा परिश्रम के अनुसार लाभ अवश्य मिल जाएगा। धन संबंधित उलझन भी आज थोड़ी कम रहने से राहत मिलेगी। व्यवसायी वर्ग नए कार्य आरंभ करेंगे भविष्य में इससे उन्नति होगी। नौकरी वाले लोग आज काम पर ज्यादा ध्यान नही देंगे। महिलाए आज कम समय मे अधिक पाने की लालसा रखेंगी लेकिन सफलता नही मिलेगी। परिजनों से संबंध सामान्य रहेंगे। शारीरिक कमजोरी अनुभव होगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन प्रतिकूल रहेगा खराब सेहत आज प्रत्येक कार्य मे बाधक बनेगी फिर भी जबरदस्ती कार्य करेंगे जिससे कम समय मे अधिक थकान बनेगी। घर का वातावरण भक्तिमय रहेगा पूजापाठ आदि में सम्मिलित होने के अवसर सुलभ होंगे परन्तु मानसिक रूप से आज किसी भी कार्य मे उत्साह नही रहेगा। कार्य क्षेत्र पर भी व्यवहारिकता मात्र रहेगी मजबूरी में किये गए कार्य फलित नही होंगे सीमित साधन से काम निकालना पड़ेगा। व्यवसायी वर्ग आज व्यवसाय से काफी उम्मीद लगाए रहेंगे लेकिन आशा निराशा में बदलेगी। घर मे कुछ ना कुछ परेशानी में डालने वाले प्रसंग लगे रहेंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका मानसिक संतुलन स्थिर नही रहेगा असमंजस की स्थिति के कारण पल पल में निर्णय बदलेंगे इससे कार्य विलंब के साथ अन्य लोगो को परेशानी होगी फिर भी स्वार्थी पूर्ति के कारण आज आपसे कोई शिकायत नही करेगा। मन आज अनैतिक कार्यो में जल्दी आकर्षित होगा स्वभाव में भी उदण्डता रहेगी बिना कलह किये किसी कार्य को नही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी मन मर्जी व्यवहार के कारण जिस लाभ के अधिकारी है उसमें कमी आएगी। धन की आमद आज पूर्व नियोजित रहेगी थोड़ी बहुत अतिरिक्त आय भी बना लेंगे लेकिन खर्च के आगे आज कमाई कम ही लगेगी। मौसमी बीमारियों एवं संयम की कमी के कारण सेहत बिगड़ सकती है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन धन-धान्य में वृद्धि करने वाला रहेगा। दिन का आरंभिक भाग घरेलू व्यस्तता के कारण व्यावसायिक कार्यो से लाभ नही उठा सकेंगे। लेकिन मध्यान बाद से स्थिती पूर्ण रूप से आपकी पकड़ में रहेगी बाजार में तेजी रहने से लाभ के अवसर मिलते रहेंगे प्रतिस्पर्धा भी आज कुछ अधिक रहेगी लेकिन आपके व्यवसाय पर इसका ज्यादा असर नही पड़ेगा धन लाभ आज निश्चित ही आशाजनक रहेगा। नौकरी वाले लोग आज काम की जगह इधर उधर की बातों पर ज्यादा ध्यान देंगे अधिकारी वर्ग से कहा सुनी हो सकती है। घर मे सुख के साधनों की वृद्धि होगी खर्च भी करना पड़ेगा। स्वास्थ्य संबंधित थोड़ी बहुत समस्या लगी रहेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप अपनी कमियों को छुपाने का प्रयास करेंगे। लोगो के आगे अपनी बुद्धि चातुर्य का प्रदर्शन करेंगे बाहर से व्यवहारिकता लेकिन अंदर से ईर्ष्या और अहम की भावना रहेगी। परिजन को छोड़ अन्य सभी लोग आपकी मनगढंत बातो के झांसे में आसानी से आ जाएंगे लेकिन पोल खुलने के बाद लोगो का आपके ऊपर से विश्वास कम होगा। कार्य व्यवसाय में सोची हुई योजना स्वयं अथवा सहकर्मी की गलती से अनियंत्रित रहेगी। धन लाभ के अवसर मिलेंगे परन्तु सभी अवसरों का लाभ नही उठा सकेंगे फिर भी काम चलाऊ हो ही जायेगा। परिजनों के आगे ज्यादा अक्लमंदी ना दिखाये बेज्जती हो सकती है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिये विपरीत फलदायक रहेगा। परिवार के सदस्य आपसे अधिक सहयोग की अपेक्षा रखेंगे लेकिन टालमटोल करने पर घर का वातावरण खराब होगा। कार्य क्षेत्र पर लाभ की उम्मीद लगाए रहेंगे परन्तु आज मानसिक रूप से अशान्त रहने के कारण वहां से भी सकारात्मक परिणाम नही मिल सकेंगे फिर भी धन संबंधित उलझन अकस्मात लाभ होने से कुछ हद तक शांत रहेंगी। घरेलू खर्च के साथ अन्य खर्च आने से बजट प्रभावित होगा। घर मे आज मनमानी व्यवहार से बचें अन्यथा मनोकामना पूर्ति होने की जगह अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। सेहत मानसिक क्लेश के कारण शिथिल रहेगी।
।। शुभम् भवतु।।
#राशिफल
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the practice
Telephone
Website
Address
Lucknow