Govt. Polytechnic Jamui
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Govt. Polytechnic Jamui, College & University, Kalyanpur Road, Jamui Pin-, Jamui.
(Official Page Of ) Government Polytechnic Jamui, established by the Government of Bihar in 2016 under the Department of Science, Technology, and Technical Education.
05/09/2026
आज दिनांक 05-09-2026 को राजकीय पोलटेक्निक जमुई के परिसर मे संस्थान के सभी छात्र छात्राओं ने मिलकर भारत के पूर्व राष्ट्पति, महान शिक्षाबिद, महान विचारक भारत रत्न से सम्मानित डॉ सर्वपाल्ली राधाकृष्णन जी कि जयंती का आयोजन शिक्षक दिवस के रूप मे किया |
संस्थान के प्राचार्य डॉ बिवेका नन्द पाठक के द्वारा इस आयोजन कि शुरुआत के साथ ही अपने सम्बोधन मे डॉ सर्वपाल्ली जी के जीवन के कुछ बाते बताई| संस्थान के अन्य व्यखायातागण ने भी अपने अपने विचार से छात्राओं का मार्गदशन किया | प्राचार्य महोदय ने इस तरह के आयोजन के लिए संस्थान के बच्चों को धन्यवाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य कि मंगल कामना किये साथ - साथ अनुशासन का भी पाठ पठाया |
22/08/2026
आज दिनांक 20-08-2026 को राजकीय पॉलिटेक्निक जमुई के सभागार कक्ष मे ब्रह्मा कुमारी (एजुकेशन विंग )के द्वारा Mental Health awareness पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया | इसका उद्घाटन प्राचार्य डॉ बिवेका नन्द पाठक ने दीप प्रज्वलित कर किया। ब्रह्म कुमारी जमुई ग्रुप से आये BK संजय जी , BK जयश्री जी एबं BK प्रियंका जी के द्वारा Mental हेल्थ को हेल्दी बनाये रखने के बारे मे विस्तृत जानकारी बताई गयी | Mental illness कि symptom's एवं उपाय के बारे मे बहुत कि उपयोगी जानकारी बताये गए |
प्राचार्य ने अपने सम्बोधन मे कहा कि ऐसे सेमिनार से संस्थान के अध्यनरत छात्र -छात्राओं का मानसिक विकास मे सहायक होंगे | मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री रजनीकांत महतो जी के द्वारा किया गया |
इस अवसर पर श्री आशीष कुमार, श्री धर्मेंद्र कुमार, श्री रोहित कुमार,श्रीमती सुमन कुमारी साहा, सुश्री अंकिता, श्री नितीश कुमार, श्री विवेक कुमार, अमित कुमार एवं अन्य व्याख्यातागण के साथ ही संस्थान के प्रथम सेमेस्टर के सभी संकाय/शाखा के छात्र -छात्राओं उपस्थित रहे l सभी ने उत्साह पूर्वक कार्यक्रम का आनंद लिया।
18/08/2026
प्रेस-विज्ञाप्ति
देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक जमुई के परिसर में शनिवार को प्राचार्य डॉ० बिवेका नन्द पाठक के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर अन्य पदाधिकारीगण एवं संस्थान के सभी संकाय के छात्र -छात्राये उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विभागीय निर्देशानुसार मेधावी छात्र प्रोत्साहन पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया l संस्थान के विभिन्न संकाय के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के टॉप थ्री छात्र -छात्राओं को प्राचार्य एवं अन्य व्याख्याताओ ने मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित गया |
प्राचार्य ने कहा कि अनुशासन और लगन के बल पर विद्यार्थी संश्थान के साथ-साथ जिले एवं राज्य का नाम रोशन कर सकते हैँ l उन्होंने विदार्थी को निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया l
06/08/2026
राजकीय पोलिटेकनिक, जमुई के सभागार में संस्थान के प्रथम सेमेस्टर के विभिन्न शाखाओं के छात्र-छात्राओं के सत्रारम्भ का कार्यक्रम दो दिवसीय Orientation Programme के साथ आज दिनांक :05-08-2026 से प्रारम्भ हो गया। प्रोग्राम के प्रथम दिन सिविल इंजीनियरिंग,इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शाखा एबं दूसरे दिन मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग शाखा के छात्र -छात्राओं के लिए orientation प्रोग्राम निर्धारित समय से सम्पन हुआ l इस कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सराहनीय रही। प्राचार्य डॉ बिवेका नन्द पाठक के द्वारा छात्र - छात्राओं को अनुशासन एवं टाइम मैनेजमेंट के साथ अपने आपको आज के समय के अनुसार तैयार करने कि पाठ पढ़ाया गया l संस्थान के संबंधित पदाधिकारी के द्वारा संस्थान परिसर,लाइब्रेरी,छात्रावास,
प्रयोगशाला एवं कर्मशाला, परीक्षा, acadmic, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट, स्कालरशिप एबं Antiragging के विषय मे विस्तृत जानकारी दी गयी l छात्र छात्राओं को Orientation Programme कार्यक्रम की जानकारी के साथ-साथ अनुशासन एवं मानव मूल्यों का भी पाठ पठाया गया।कार्यक्रम में संस्थान के विभिन्न शाखाओं के विभागाध्यक्ष, व्याख्यातागण एवं सभी कर्मचारी उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम में डॉ नीरज कुमार सिंह, सुभाष चन्द्र भूषण,श्री नीरज कुमार, श्री आशीष कुमार श्रीमती सुमन कुमारी साहा व्याख्याता (असैनिक), श्री अभिशेक गुप्ता, श्री जितेश रंजन,श्री विवेक कुमार,व्याख्याता (यांत्रिकी),, श्री धर्मेन्द्र कुमार, श्री मुकेश कुमार व्याख्याता (इलेक्ट्रॉनिक्स),श्री राहुल कुमार,श्री रोहित कुमार, श्री राज कुमार, व्याख्याता (विधुत), श्री पंचम कुमार, व्याख्याता (यांत्रिकी), डॉ अमित कुमार प्रोग्रामर ने भी अपना वक्तव्य दिया। श्री रजनीकांत महतो, व्याख्याता – (रसायन) के द्वारा मंच संचालन एवं श्री आशीष कुमार के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
02/08/2026
प्रेस विज्ञप्ति
"नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान संकल्प"
आज दिनांक 02-08-2026 को राजकीय पॉलिटेक्निक जमुई के सभागार मे संस्थान के प्राचार्य डॉ बिवेका नन्द पाठक कि अध्यछता मे भारत सरकार एवं राज्य सरकार के संयुक्त तत्वावधान में *"नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान संकल्प"* का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सुनिश्चित करते हुए देश को नशा मुक्त बनाना है।
देश के आदरणीय प्रधानमंत्री जी का सम्बोधन भी वर्चुअल मोड मे संश्थान के प्राचार्य, ब्याख्यातागण, कर्मचारी एबं छात्र-छात्राओं ने सुना l
संस्थान के प्राचार्य डॉ पाठक ने अपने सम्बोधन मे कहा कि देश के 15 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को नशे की लत से बचाना और जागरूक करना है। संश्थान के प्राचार्य,सभी ब्याख्यातागण एबं सभी कर्मचारी ने एक साथ संकल्प लिया कि "मैं और मेरा परिवार नशा नहीं करेंगे और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।"
अन्य व्यखातागण ने भी कहा कि _"विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब हमारा युवा शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ होगा। नशा हमारे युवाओं की ऊर्जा और देश की प्रगति दोनों को खोखला कर रहा है। यह अभियान युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाएगा।"_
10/07/2026
आज दिनांक 10-07-2026 को राजकीय पॉलिटेक्निक जमुई के प्रभारी प्राचार्य के रूप डॉ विवेकानंद पाठक ने योगदान दिए l इस अवसर पर पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ नीरज कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ एवं हरित पौधा देकर नये प्राचार्य को सम्मानित कियेl डॉ पाठक ने कहा कि संस्थान के सुचारु रूप से चलाने के लिए जो भी संभव होगा मै करूँगा l साथ ही उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकार के साथ साथ अपने कर्त्तव्य को भी करना है l इस अवसर पर संस्थान के सभी व्याख्यातागण एवं संस्थान सभी कर्मियों से शिष्टाचार भेंट किये l
30/05/2026
राजकीय पोलिटेकनिक, जमुई के सभागार में राजकीय पोलिटेकनिक जमुई के 3rd एबं 5th सेमेस्टर के विभिन्न शाखाओं के छात्र-छात्राओं के Orientation/Induction कार्यक्रम के साथ दिनांक - 29-05-2026 से सत्र आरंभ हो गया एवं आज दिनांक 30-05-2026 को इस दो दिवसीय ओरिएंटेशन/इंडक्शन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कार्यक्रम में नये सेमेस्टर में होने वाले विभिन्न शैक्षिक क्रिया-कलापों पर प्रकाश डाला गया एवं ग्रीष्मावकाश में होने वाले इंटर्नशिप प्रोग्राम को और प्रभावी बनाने के तरीके पर जोर दिया गया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं के उचित मार्गदर्शन हेतु अलग-अलग बिंदुओं जैसे-Mentor-Mentee interaction, Physical Activity, Creative Arts, Universal Human Values, Literary activities, Proficiency Modules, Lectures by Eminent People, Visits to Local Area, Familiarization to Dept./Branch, Add on Courses & Innovations आदि पर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर कार्यवाहक प्राचार्य-सह-विभागाध्यक्ष (इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग) श्री धर्मेंद्र कुमार द्वारा अनुशासन एवं मानव मूल्यों पर पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में सभी संकाय के विभागाध्यक्ष, व्याख्यातागण एवं संस्थानीय कर्मी उपस्थित रहे।
20/04/2026
प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक19-04-2026( रविवार )को राजकीय पोलिटेकनिक, जमुई में दो दिवसीय अभिभावक शिक्षक गोष्ठी का समापन हुआ। इस गोष्ठी का आयोजन संस्थान के सभागृह में किया गया जिसमें विभिन्न शाखाओं के छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक और संबंधित विभागों के शिक्षक उपस्थित हुए।
गोष्ठी के प्रथम दिन दिनांक18-04-2026(शनिवार) को इलेक्टोनिकस, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग शाखाओं के लिए बैठक आयोजित की गई, जबकि दूसरे दिन दिनांक 19-04-2026 (रविवार )को इलेक्टिकल और सिविल इंजीनियरिंग शाखाओं की बैठक संपन्न हुई।
प्राचार्य डॉ नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में इस अवसर पर कुल 229 अभिभावकों ने भाग लिया । प्राचार्य एवं व्याख्याता गन के द्वारा संस्थान में चल रही सरकार की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं का विस्तार पूर्वक चर्चा की गई ।
बैठक के दौरान छात्रों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, उपस्थिति, हॉस्टल संबंधी समस्याएं और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अभिभावकों को छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी दी गई और उनकी राय तथा सुझाव भी लिए गए।
बैठक के अंत में अभिभावकों से फीडबैक फॉर्म भरवाकर उनकी प्रतिक्रिया और सुझाव प्राप्त किए गए, ताकि संस्थान भविष्य में और भी बेहतर शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित कर सके।
02/04/2026
आज दिनांक 20-03-2026 को राजकीय पॉलिटेक्निक जमुई के सभागार कक्ष मे संस्थान के प्राचार्य डॉ नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व मे ब्रह्मा कुमारी (एजुकेशन विंग )के द्वारा Mental Health पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया | ब्रह्म कुमारी ग्रुप के BK जयश्री जी एबं BK प्रियंका जी के द्वारा Mental हेल्थ को healthy रखने के बारे मे विस्तृत जानकारी दिया गया | Mental illness कि symptom's एवं उपाय के बारे मे बहुत कि उपयोगी जानकारी बताये गए |
प्राचार्य ने अपने सम्बोधन मे कहा कि ऐसे सेमिनार से संस्थान के छात्र -छात्राओं का मानसिक विकास होंगे | सेमिनार मे मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री रजनीकांत महतो जी के द्वारा किया गया |
सेमिनार मे श्री आशीष कुमार, श्री धर्मेंद्र कुमार, श्री रोहित कुमार,श्रीमती सुमन कुमारी साहा,सुश्री मोनिका, सुश्री अंकिता, श्री नितीश कुमार, श्री गौरव किशोर, श्री विवेक कुमार, डॉ अमित कुमार एवं अन्य व्याख्याता गण मौजुद रहे| इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी संकाय/शाखा के छात्र -छात्राओं उपस्थित रहे |
07/03/2026
आज दिनांक 7.3.2026 को राजकीय पॉलिटेक्निक जमुई के द्वारा संस्थान के सभी पूर्ववर्ती सत्र के पास आउट छात्र -छात्राओं का एल्युमीनि मीट-2026 समारोह संस्थान के प्राचार्य डॉ नीरज कुमार सिंह कि अध्यच्छता मे आयोजित किया गया l संस्थान के सभागार में आज 11:00 बजे से सत्र 2016 -19 se 2022-25तक के लगभग 80 कि संख्या मे छात्र - छात्राओं उपस्थित हुए l इसके अलावे बहुत सारे छात्र -छात्रयों ऑनलाइन मोड मे भी इस मीटिंग मे ज्वाइन हुएl
सभी छात्रों ने अपने अपने अनुभव को साझा किया l इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे जिला के महिला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ उदय नारायण घोष एबं के के ऍम कॉलेज के सिनियर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रणविजय कुमार सिंह(मनोविज्ञान विभाग )उपस्थित रहे l मुख्य अतिथि महोदय ने सम्बोधित करते हुआ कहा कि इस तरह के आयोजन होने से अध्यनरत सत्र के छात्रों एबं संस्थान को बहुत गर्व महसूस होता है l संस्थान के प्राचार्य डॉ सिंह ने अपने सम्बोधन मे कहा कि अब प्रत्येक वर्ष एल्युमीनि मीट का आयोजन किया जायगा और अपने सभी passout बैच के छात्रों का डाटा भी संस्थान मे संधारित किया जायेंगे l इस अवसर पर संस्थान के सभी ब्याख्याता, शिक्षकेटर कर्मचारी एबं संस्थान के सभी छात्र -छात्राओं उस्थित रहे l
Category
Contact the university
Telephone
Website
Address
Kalyanpur Road, Jamui Pin-
Jamui
811307
Opening Hours
| Monday | 10:30am - 5pm |
| Tuesday | 10:30am - 5pm |
| Wednesday | 10:30am - 5pm |
| Thursday | 10:30am - 5pm |
| Friday | 10:30am - 5pm |
| Saturday | 10:30am - 5pm |
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Govt. Polytechnic Jamui posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.