NHRCCB JAMUI
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो
15/03/2025
15/03/2025
#बिहार_टीम #आंगनबाड़ी केंद्र नैयाडीह
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के बैनर तले दिनांक - 14.03.2025 को होली मिलन -सह- सम्मान समारोह का किया गया आयोजन, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो बिहार टीम के सक्रिय सदस्य, गणमान्य जन एवं पदाधिकारीगण समेत रंगों के त्योहार होली के सुअवसर पर जरूरतमंद लोगों के बीच गुलाल और रंगों का वितरण किया गया, साथ ही राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियत्रंण ब्यूरो के पदाधिकारियों के द्वारा ग्रामीण लोगों के बीच एक दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने का अपील भी किया l
मिथलेश कुमार प्रखंड महासचिव सोनो, सुनील यादव ब्लॉक मीडिया प्रभारी सोनो, अरविंद यादव प्रखंड अध्यक्ष सोनो, प्रकाश साह प्रखंड उपाध्यक्ष सोनो, सदानंद प्रसाद सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार, राजा सिंह, प्रदीप सिंह एक्टिव मेंबर एवं नन्दन सिंह असहाय लोगों का मसीहा एवं समाजसेवी मोहम्मद उस्मान अंसारी एवं नंदकिशोर यादव भी सक्रिय रूप से मौजूद रहे, असहाय लोगों का मसीहा एवं समाजसेवी मोहम्मद उस्मान अंसारी के द्वारा गंगा जमनी तहजीब का मिशाल पेश कर आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए लोगों से अपील की l
01/08/2024
NHRCCB JAMUI TEAM
19/01/2024
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध ब्यूरो में जुड़ने के लिए संपर्क करें.
05/08/2023
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो जिला-जमुई/बिहार टीम के द्वारा मणिपुर हिंसा को लेकर कैंडल मार्च गोविंद सिंह चौक से पैदल चलकर सोनो चौक मुख्य मार्ग होते हुए प्रखंड कार्यालय तक निकाला गया, फिर पुनः वापिस आकर आदर्श मध्य विद्यालय सोनो के कैंपस में कैंडल मार्च का समापन किया गया जिसमें मुख्य रूप से श्री सदानंद प्रसाद सिंह स्टेट प्रेसिडेंट यूथ विंग बिहार, प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष प्रकाश शाह, प्रखंड महासचिव मिथिलेश कुमार, प्रखंड सचिव अशोक कुमार, प्रखंड मीडिया ऑफिसर सुनील यादव सोनो, एक्टिव मेंबर बबलू सिंह, वॉलिंटियर नेपाली सिंह, सतेंद्र सिंह अन्य लोग मौजूद थे |
NATIONAL HUMAN RIGHTS AND CRIME CONTROL BUREAU
02/08/2023
06/06/2023
महावीर की धरती जमुई के लाल #वीरेन्द्र_यादव ने भाला फेंक प्रतियोगिता में इस बार राष्ट्रीय स्तर पर इतिहास रच डाला है.
खैरा प्रखंड अंतर्गत डूमरकोला गांव निवासी साधारण किसान परिवार के वीरेंद्र ने अंडर 16 में यह कामयाबी हासिल की है.
पाटलिपुत्र कांप्लेक्स कंकरबाग पटना में तीन से पांच जून तक प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। 89वीं सीनियर एवं जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में वीरेंद्र के जलवे से जमुईवासी एक बार फिर से गौरवान्वित हुए हैं.
अंडर 16 की प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर 62.35 मीटर भाला फेंकने का कीर्तिमान था,अब #वीरेन्द्र ने 64.85 मीटर भाला फेंककर नया कृतिमान लिख दिया है.
05/06/2023
आप सभी से सादर अपील है कि आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में अपने आसपास किसी भी उचित स्थान पर कम से कम एक वृक्ष अवश्य रोपित करें और पर्यावरण को स्वच्छ, संरक्षित एवं सुंदर रखने में अपना योगदान दें।
वृक्ष लगाओ, जीवन बचाओ।
🌲🪴🌳
31/05/2023
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो बिहार टीम के द्वारा जिला जमुई, प्रखंड - सोनो, ग्राम पंचायत राज नैयाडीह, ग्राम - खोटवा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मानवाधिकार जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के सभी बच्चों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, मानव अधिकार रक्षा, बाल विवाह, बाल श्रम, बंधुवा मजदूरी, महिला उत्पीड़न रोकथाम के बारे में विस्तार बताया गया, और बच्चों को मानवाधिकार के रक्षा करने हेतु जागरूक किया गया, जिसमें राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो बिहार टीम के प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग श्री सदानंद प्रसाद सिंह प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव सोनो, प्रखंड महासचिव मिथिलेश कुमार सोनो, प्रखंड मीडिया प्रभारी श्री सुनील यादव सोनो, प्रखंड उपाध्यक्ष श्री प्रकाश साह सोनो, प्रखंड सचिव अशोक कुमार सोनो, कार्यक्रम में शामिल थे।
HM Sir, Ma'am & Class Teachers भी कार्यक्रम में शामिल रहे।
NATIONAL HUMAN RIGHTS AND CRIME CONTROL BUREAU
Sandeep Kumar - Motivation
Sunil Yadav Sadanand P Singh
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Jamui