LS Films - Events

LS Films - Events

Share

If you want to be a part of Rajasthani film cinema, then like our page and connect with us. Contact us:-
Email- [email protected]

एल एस फिल्म्स राइटर डायरेक्टर लखविन्द्र सिंह का प्रोडक्शन हाउस है जो पिछले 15 वर्षों से राजस्थानी सिनेमा के लिये काम कर रहे है, माटी का लाल मीणा गुर्जर,भवरी,हुकुम,मेहर करो पापलाज माता,तांडव,माजो आ गायो,कजराली नख़राली,2025 में तांडव 2,थार कहानीय,और अन्य Rajasthan film house (LS FILMS)
Director and Writer - Lakhvinder j Singh
He has made many films, like:-
Mehar karo paplaj mata(2011),
Mati ka Lal

22/04/2026

राजस्थानी फ़िल्म सेमिनार अप्रैल 2026 2nd चैप्टर 26 अप्रैल को जयपुर में होने जा रहा है।जिसमे राजस्थानी सिनेमा के जाने माने निर्माता निर्देशक हिस्सा लेंगे, और राजस्थानी सिनेमा की समस्याओं पर विचार विमर्श किया जाएगा,

Photos from LS Films - Events's post 19/04/2026

राजस्थानी फ़िल्म सेमिनार अप्रैल 2026 2nd चैप्टर 26 अप्रैल को जयपुर में होने जा रहा है।जिसमे राजस्थानी सिनेमा के 50 से ज़्यादा निर्माता निर्देशक हिस्सा लेंगे

Photos from LS Films - Events's post 18/04/2026

Rajasthani Film Seminar 2026

Photos from LS Films - Events's post 17/04/2026

26 अप्रैल 2026 ✌ 2nd राजस्थानी सिनेमा सेमिनार के लिये 50 से ज़्यादा डायरेक्टर प्रोडूसर इन्वेस्टर और अन्य सिनेमा प्रेमी तैयार है। 2026 में ये एक सकारात्मक हवा चल पड़ी है। आज वक्त आ गया है कि राजस्थान के सभी निर्माता और निर्देशक अपने मतभेदों को भुलाकर संगठित हों, हम 'ग्रुप रिलीज़' और 'ऑडियंस बैंक' जैसे दो क्रांतिकारी संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहे हैं, ताकि हमारी फिल्में हर सिनेमाघर तक पहुँचें और दर्शकों से जुड़ सकें। अपनी संस्कृति,भाषा और सिनेमा के अस्तित्व को बचाने की इस लड़ाई में आप भी इस फिल्म इंडस्ट्री का अभिन्न हिस्सा बनें और राजस्थानी सिनेमा को उसकी वो खोई हुई पहचान वापस दिलाएं, जिसका वह हकदार है। आइए—पधारें अपने सिनेमा के लिए! 🙏✨

15/04/2026

01/04/2026

🎬 26 अप्रैल फ़िल्म सेमिनार 2026 : राजस्थानी सिनेमा के बढ़ते कदम
फिल्म निर्माण से जुड़ने के इच्छुक सभी उत्साही लोगों के लिए 26 अप्रैल 2nd 'फ़िल्म सेमिनार' का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ आपको पूरे राजस्थान से सिनेमा के दिग्गज निर्माता निर्देशकों, कलाकार और तकनीकी विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य राजस्थानी सिनेमा की समस्याओं का समाधान निकालना है। यह मंच आपको इंडस्ट्री के प्रोफेशनल्स के साथ नेटवर्किंग करने और अपने प्रोजेक्ट्स को पिच करने का बेहतरीन मौका प्रदान करेगा। पिछले सेमिनार में 2 मुख्य मुद्दों पर चर्चा हुई। ऑडियंस बैंक और ग्रुप रिलीज़ 8 फ़िल्में ग्रुप रिलीज़ के लिए तैयार हैं! राजस्थानी सिनेमा की हवा बदल रही है।

Photos from LS Films - Events's post 15/03/2026

राजस्थानी सिनेमा की सबसे बड़ी मुसीबत की जड़ फ़िल्मों का दर्शकों तक नहीं पहुँचना है।सब से पहले सब के साथ मिलकर इस मुसीबत को ही जड़ से ख़त्म कर देंगे 🙏 2026 की हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता फिल्म जगत के हर छोटे-बड़े स्तंभ (निर्माता, निर्देशक, तकनीशियन और कलाकार) को एक मंच पर लाना है। बिखराव ही हमारी कमजोरी है, और एकजुटता ही हमारी ताकत बनेगी।

11/03/2026

Filmi Fashion Show 2025

10/03/2026

FILM SAMINAR 2026 & EID MILAN
राजस्थानी सिनेमा को एक मजबूत बनाने और सभी निर्माता, निर्देशक, कलाकार और तकनीशियन को एकजुट होने का जरूरत हैं:

2026 की हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता फिल्म जगत के हर छोटे-बड़े स्तंभ (निर्माता, निर्देशक, तकनीशियन और कलाकार) को एक मंच पर लाना है। बिखराव ही हमारी कमजोरी है, और एकजुटता ही हमारी ताकत बनेगी।
2. फिल्म बनाना आधा काम है, उसे दर्शकों तक पहुँचाना असली चुनौती है। सभी प्रोडक्शन हाउस मिलकर एक साझा 'ऑडियंस बैंक' बनाएंगे। इसके तहत हम नए दर्शकों को राजस्थानी सिनेमा से जोड़ेंगे और उनका एक डेटाबेस तैयार करेंगे जो हर फिल्म की मार्केटिंग में काम आएगा।
3. सिनेमा की समस्याओं और निवेश पर चर्चा के लिए हर महीने एक इवेंट आयोजित किया जाएगा। इन इवेंट्स में न केवल फिल्म जगत के लोग, बल्कि बाहरी इन्वेस्टर्स (Investors) को भी आमंत्रित किया जाएगा ताकि इंडस्ट्री में नई पूंजी का संचार हो सके।4. इन आयोजनों और इंडस्ट्री के प्रचार-प्रसार को निरंतर चलाने के लिए एक 'कॉर्पस फंड' बनाया जाएगा:5. इन इवेंट्स का मुख्य उद्देश्य आने वाली राजस्थानी फिल्मों को प्रमोट करना और उनके लिए एडवांस ऑडियंस तैयार करना होगा। यदि किसी सदस्य को फिल्म निर्माण या रिलीज (डिस्ट्रीब्यूशन) में तकनीकी या व्यावहारिक समस्या आ रही है, तो पूरी इंडस्ट्री मिलकर उसका समाधान करेगी।
6. राजस्थानी सिनेमा को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमें 'फ्री पास' और 'फ्री टिकट' की मानसिकता को जड़ से खत्म करना होगा। जब हम खुद अपनी कला का मूल्य समझेंगे, तभी दुनिया हमें सम्मान देगी।
7. हमारी इंडस्ट्री की समस्याओं को हमें खुद पहचानना होगा और मिल-जुलकर उनका समाधान निकालना होगा।आप सब भी आपनी आपनी राय बताए ताकि हम सब मिल कर इस सभी परेशानियों को जड़ से ख़त्म कर सके

02/03/2026

32 राजस्थानी फ़िल्में " happy holi "🎉⚡🎉
2026 में राजस्थानी सिनेमा का वक्त बदलने वाला है।सिनेमा से प्यार करने वाले सभी लोगो का फिल्मी होली में स्वागत है. एक साथ इतने प्रोडक्शन हाउस,निर्माता,निर्देशक,टेक्निशन,और कलाकारो से मिलने का सुनहरा अवसर।चूक मत जाना।whatsapp - 9928395165

01/03/2026

30 राजस्थानी फ़िल्मों का एक साथ आना… ये सिर्फ एक संख्या नहीं, ये शुरुवात है राजस्थानी सिनेमा के सुनहरे दौर की
अब वक्त बदल रहा है।
अब कोई एक फ़िल्म अकेली नहीं चलेगी… अब हर फ़िल्म के साथ 30 फ़िल्मों की ताकत होगी।
30 प्रोडक्शन हाउस मिलकर हर फ़िल्म को आगे बड़ायेगे
हमने बहुत वक्त अलग-अलग चलकर देखा…
अब साथ चलने का समय है। क्योंकि जब हाथ और दिल मिलते हैं, तभी —इतिहास बनता है।
अब ये सफर प्रतिस्पर्धा का नहीं, अपनापन और विश्वास का है।
साथ मिलकर वो दौर वापस लाएं… जिसे राजस्थानी सिनेमा का सुनहरा दौर कहा जाता था। 9928395165,9799364852

28/02/2026

24 राजस्थानी फ़िल्मों का एक साथ आना कोई साधारण बात नहीं है—ये एक आंदोलन की शुरुआत है।

फिल्मी होली 2026 सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि राजस्थानी सिनेमा के नए दौर का आगाज़ है। अब वक्त बदल चुका है—अब किसी एक फ़िल्म का नहीं, बल्कि सभी 24 फ़िल्मों का प्रमोशन एक साथ होगा।

24 प्रोडक्शन हाउस मिलकर इन 24 फ़िल्मों को आगे बढ़ाएंगे। ये सिर्फ सहयोग नहीं, ये एकजुटता की ताकत है।
क्योंकि सच साफ है—अगर हमें राजस्थानी सिनेमा को आगे ले जाना है, तो अकेले नहीं, साथ चलना होगा।

एक-दूसरे का साथ और हाथ—यही बनेगा हमारी इंडस्ट्री की असली पहचान।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Jaipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


LS FILMS
Jaipur
302015

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm