Chandra Raj Singhvi

Chandra Raj Singhvi

Share

ExMember of National Executive BJP
Ex Secy AICCI
NCSUI-El.President

Ex- Cab.Minister
EX V.P -BJP

five decades of political journey
having served several political parties,associated with leaders and held government positions...

12/06/2026

आज "विश्व बाल श्रम निषेध दिवस" पर बच्चों को श्रम एवं जिम्मेदारियों से मुक्त करवाने हेतु संकल्प होकर, शिक्षा द्वारा उनके स्वर्णिम भविष्य के निर्माण में सहयोग प्रदान करे।

10/06/2026

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा जी ने सदैव सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनका स्पष्ट कथन है कि यदि भ्रष्टाचार से जुड़े किसी भी मामले में उनका नाम आता है, तो वे स्वयं जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफ़ा देने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

राजस्थान की जनता उनके संघर्ष, सादगी और निष्कलंक सार्वजनिक जीवन से भली-भांति परिचित है। उन पर लगाए जा रहे निराधार और राजनीतिक प्रेरित आरोपों पर जनता विश्वास नहीं करती। डॉ. किरोड़ी लाल मीणा जी की छवि एक ऐसे जननेता की है जिन्होंने हमेशा जनता के हितों के लिए आवाज़ उठाई है।

“उड़ती रहै अकास, रजी न लागै राजिया” — यह कहावत उनके व्यक्तित्व पर सटीक बैठती है। सत्य और ईमानदारी की राह पर चलने वाले व्यक्तित्व पर झूठे आरोपों का कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

Photos from Chandra Raj Singhvi's post 09/06/2026

राजस्थान के बेटे, बारां जिले के कुंजेड़ ग्राम निवासी एवं भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन अनिमेष पाटनी जी को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान प्रदर्शित अदम्य साहस, उत्कृष्ट नेतृत्व एवं राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण के लिए 'वीर चक्र' से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!

यह सम्मान आपकी वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति का गौरवपूर्ण प्रमाण है। आपकी यह उपलब्धि समूचे राजस्थान के लिए गर्व का विषय है। माँ भारती की रक्षा हेतु आपकी कर्तव्यनिष्ठा युवाओं को देशसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी।

07/06/2026

स्वच्छ भोजन, स्वस्थ जीवन और सुरक्षित भविष्य का आधार है।

आइए खाद्य सुरक्षा के महत्व को समझें और गुणवत्तापूर्ण भोजन को अपनी प्राथमिकता बनाएं।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Photos from Chandra Raj Singhvi's post 07/06/2026

U-18 एशिया हॉकी कप में भारत का जलवा!

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को U-18 एशिया कप 2026 का खिताब जीतने तथा भारतीय महिला U-18 हॉकी टीम को कांस्य पदक हासिल करने पर हार्दिक बधाई।

आप सभी खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट टीमवर्क, समर्पण और खेल कौशल का परिचय देकर भारत को गौरवान्वित किया है।

01/06/2026

श्री अजय कुमार जी को राजस्थान प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आपके संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता और समर्पित नेतृत्व से निश्चित रूप से राजस्थान में संगठन को नई ऊर्जा, मजबूती और विस्तार मिलेगा। आपके सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं।

Modi को नोबेल मिले, प्रस्ताव करें Donald Trump ? PM Narendra Modi Nobel prize Donald Trump news 30/05/2026

https://youtube.com/watch?v=lnyAr5dlH-Q&si=Bs8kraJQK6_mL10e

Modi को नोबेल मिले, प्रस्ताव करें Donald Trump ? PM Narendra Modi Nobel prize Donald Trump news मोदी को नोबेल मिले, प्रस्ताव करें डोनाल्ड ट्रंप ? PM Narendra Modi ...

Beniwal की अभद्रता पर चाणक्य ने दिया तगड़ा जवाब ? Hanuman Beniwal Bhajanlal sharma Rajasthan news 30/05/2026

राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी की स्वच्छ छवि, सादगी और शांतिपूर्ण कार्यशैली उन्हें देश के अग्रणी जननेताओं में स्थापित करती है।

विपक्ष द्वारा उनकी शालीनता और सज्जनता का नाजायज़ फायदा उठाकर निराधार आरोप लगाना न केवल अनुचित है, बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं के भी विपरीत है।

Beniwal की अभद्रता पर चाणक्य ने दिया तगड़ा जवाब ? Hanuman Beniwal Bhajanlal sharma Rajasthan news Hanuman Beniwal Bhajanlal sharma Rajasthan latest news | Rajasthan Latest NewsRajasthan politics has once again entered a phase of sharp confrontation after ...

27/05/2026

मातृत्व, त्याग और संघर्ष की प्रतिमूर्ति माता रमाबाई आंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के संघर्षपूर्ण जीवन में हर परिस्थिति में उनका संबल बनकर खड़ी रहने वाली रमाबाई जी का त्याग और धैर्य भारतीय समाज के लिए प्रेरणादायी है। सामाजिक न्याय और समता के महान संकल्प में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Jaipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Ganpati Enclave
Jaipur
302006