Bassi Updates
𝖡𝖺𝗌𝗌𝗂 ( 𝖩𝖺𝗂𝗉𝗎𝗋 )📍
𝖭𝖾𝗐𝗌 | 𝖢𝗎𝗅𝗍𝗎𝗋𝖾 | 𝖥𝗈𝗈𝖽 | 𝖯𝗅𝖺𝖼𝖾𝗌 | 𝖯𝗁𝗈𝗍𝗈𝗀𝗋𝖺𝗉𝗁𝗒 🍁
𝖣𝗈𝗇’𝗍 𝖥𝗈𝗋𝗀𝖾𝗍 𝗍𝗈 𝖧𝗂𝗍 𝖳𝗁𝖺𝗍 𝖥𝗈𝗅𝗅𝗈𝗐 𝖡𝗎𝗍𝗍𝗈𝗇☺️
15/05/2026
बस्सी में नये प्रशासनिक अध्याय की शुरुआत
नवनियुक्त SDM दीपक सिंह खटाना जी ने किया पदभार ग्रहण 💐
Follow for more !
13/05/2026
बस्सी के आराध्य श्री बंशीधर जी महाराज के अपरा एकादशी के पावन दर्शन 😍🌸
Follow for more !
11/05/2026
बस्सी पुलिस ने जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर लूट और डकैती के मामले में फरार 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया
बस्सी जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर यात्रियों को लिफ्ट देने के बहाने अपहरण, लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के एक 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को बस्सी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और बस्सी थाने में दर्ज दो डकैती व लूट के मामलों में वांछित था। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजिता शर्मा के अनुसार मामले के खुलासे के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल के सुपरविजन तथा सहायक पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सुथार के निर्देशन में बस्सी थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।
पुलिस ने करीब 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, बीटीएस और सीडीआर विश्लेषण के आधार पर निगरानी रखकर गिरोह का सुराग लगाया
घटना के बाद बस्सी थाने में मामला दर्ज कर पुलिस टीम ने करीब 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, बीटीएस और सीडीआर विश्लेषण किया तथा लगातार निगरानी रखकर गिरोह का सुराग लगाया। पुलिस अब तक इस मामले में छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और वारदात में प्रयुक्त दो कारें भी जब्त की जा चुकी हैं। पुलिस ने बताया कि 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी तनूज गुर्जर पुत्र चिरंजीलाल गुर्जर निवासी ग्राम रामसर थाना तूंगा जिला जयपुर पूर्व को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ट्रांसपोर्ट नगर और पुरानी चुंगी आगरा रोड़ पर बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाते थे। इसके बाद उन्हें सुनसान इलाके में ले जाकर मारपीट कर नगदी, मोबाइल, चेन और अन्य सामान लूट लेते थे। आरोपी पीड़ितों से ऑनलाइन पेमेंट ऐप के पासवर्ड लेकर रकम गेमिंग अकाउंट में ट्रांसफर कर फरार हो जाते थे।
Follow for more !
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Bassi
Jaipur
303301