IPTA Rajasthan

IPTA Rajasthan

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from IPTA Rajasthan, Performing Arts, 73, piyush path, Jaipur.

22/08/2026

" 60 इप्टा दिवसीय अभिनय कार्यशाला"
🎭🎭🎭🎙️🎙️💐💐🎈🎈✌️✌️
स्व. रणबीर सिंह की पुण्य तिथि ( 23 अगस्त से ) पर " 60 दिवसीय इप्टा अभिनय कार्यशाला" का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।
नये युवा साथी जो अभिनय की बारीकियां सीखना चाहते है वो 23 अगस्त से 31 अगस्त तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। लिमिटेड सीट्स है
60 दिवसीय अभिनय कार्यशाला में दो नए नाटकों का मंचन होगा। इसके अलावा नए सदस्य दिसंबर तक जुड़ते है तो दो नए एकल प्रस्तुति, दो दिवसीय रंग - रणबीर नाट्य समारोह, इप्टा शॉर्ट प्ले फेस्टिवल, तथा इप्टा राष्ट्रीय नाट्य समारोह में भाग ले सकते है।
इसके अलावा कोई भी युवा साथी अपने विचार,कोई कविता, कोई लघु कहानी,कोई गीत, मिमिक्री, और अपनी बात बेझिझक कहना चाहते हैं तो हमारे नया कार्यक्रम " ओपन माइक🎙️🎭" के तहत निःशुल्क जुड़ सकता है। हम उस युवा साथी को फ्री में मंच प्रधान करेंगे।
रजिस्ट्रेशन की तिथि
23 से 31 अगस्त 2026
क्लास स्टार्ट 01 सितंबर से
समय 10.30 से 1 बजे दोपहर
स्थान- स्वामी कुमारानंद भवन, संगम टावर के पास, रोटरी क्लब, चर्च रोड,अजमेरी गेट जयपुर।
संपर्क - ड्रामा डायरेक्टर
संजय विद्रोही
9413341651

Photos from IPTA Rajasthan's post 15/08/2026

हर घर तिरंगा हर दिल में तिरंगा
प्यार और भाईचारे की बहे गंगा
🇮🇳 जय हिंद वंदे मातरम 🇮🇳

🇮🇳 इप्टा के सभी साथियों को स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं 🇮🇳
संजय विद्रोही
महासचिव
इंडियन पीपल्स थिएटर एसोसिएशन (इप्टा) राजस्थान

Photos from IPTA Rajasthan's post 07/07/2026

स्मृति लेख........❤️❤️❤️🙏🙏
सितारों से आगे जहां और भी है

❤️Happy birthday sir🙏

आज स्व रणबीर सर का जन्म दिन है। आज जयपुर रंगमंच में आपके न होने का महत्व पता चलता है। पिछले 35 सालों से आपको करीब से देखा, आपका रंगमंच के प्रति सुबह से शाम तक ओढ़ना और बिछौना सिर्फ़ रंगमंच ही होता था।
आज जयपुर रंगमंच की दीवारें खामोश है,रंगमंच की नूरानी के लिए हमेशा लड़ने वाला इंसान आप जैसा
इस शहर में कोई न होगा।आज भी रविन्द्र मंच और जवाहर कला केंद्र की खामोश दीवारें रणबीर सर को ढूंढती होगी।
रणबीर सिंह क्या नहीं थे। हर बात अपनी बेबाक से बोलते थे । कोई सा विषय ले लो,हर विषय की जानकारी हर समय उनके पास रहती थी। रंगमंच के चलते फिरते इनसाइक्लोपीडिया थे।दुनिया का किसी कोने की रंगमंच की जानकारी ले लो,वो हमेशा देंने को तैयार रहते थे। हमेशा युवाओं को प्रोत्साहन के लिए तत्पर रहते थे।पूरे हिंदुस्तान से रिसर्च स्टूडेंट्स की रंगमंच की जानकारी के लिए नए युवाओं और पुराने रंगकर्मियों की उनके घर पर जमावड़ा हमेशा रहता था।
आज के दौर में हिंसा और सांप्रदायिकता अहिष्णुनता के दौर में वे प्रकाश पुंज थें।
लिखने को तो बहुत है.....बस ..आज जयपुर रंगमंच और इप्टा परिवार में आपकी कमी हमेशा खलती है .….और इस शहर का दुर्भाग्य कहे कि हम व्यक्ति के जाने के बाद गुणानुवाद करने लगते हैं।
सर को जितना मैने करीब से देखा परखा,वो एक स्पष्ट वक्ता थे,और यही उनकी शख्शियत की खास पहचान थी और वही उन्हें भला बुरा भी बनाती थी।
कभी समझौतावादी नहीं रहे, चाहे रंगमंच पर हो या सत्ता की गलियारे में।
ऐसे बहुत सारे किस्से हैं। एक यायावर चिंतक नाट्यकर्मी की कमी और उनकी बातें इस शहर के रंगमंच को अब जरूर अखरता है। वक्त वक्त की बात है,ऐसा लगता वक्त बंद मुट्ठी से जल्दी फिसल गई।
आज भी सर के बहुत सारे लिखे हुए लेख, कई नाट्य रूपांतरण नाटक, कहानियां कई विषयों पर किताबें, कई सदियों तक पढ़ी जाएंगी और उनके नाटकों का मंचन देश के कोने कोने में खेले जाएंगे ..... और ऐसे ही हम और आने वाली पीढ़ियां आपको याद करते रहेगी।
लिखने को बहुत ढेर सारा है....सर लव यू मिस यू 🙏🙏🙏❤️❤️❤️
संजय विद्रोही
महासचिव
राजस्थान इप्टा

Category

Telephone

Address


73, Piyush Path
Jaipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when IPTA Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Jaipur.