shabdh_

shabdh_

Share

जो इश्क़ में अधूरा था , वो शब्द में पूरा ?

18/02/2023

08/01/2023

Rising INDORE...❤️

आसमान में पतंग सा लहलहाता इंदौर
रात में जुगनू सा जगमगाता इंदौर
है स्वागत में बाहें पसारे
हर पल को उत्सव सा मनाता इंदौर ..

- PANKAJ SHARMA

19/11/2022

25/05/2022
08/03/2022

Happy womens day

01/03/2022

Mahadev 💫

14/01/2022

मैं पतंग सा उडूँगा
तुम हाथ नहीं धागा होना
कट जाने पर
दोंनो कुछ देर टहलेंगे
नीले खुले आसमान में ...

01/08/2021

अब भी साथ बचपन लिए घूमता हूँ
वहीं चार पुराने यार लिए घूमता हूँ ,

रोता हूँ तो बस इन्हीं के कंधों पर
और ख़ुशी में इन्हीं के संग झूमता हूँ ,

हर मुश्किल में खड़े होते आगे मुझसे
साथ इनके जैसे आसमान चूमता हूँ ,

कोई एक दिन मुक़र्रर नहीं है हमारा
हर शाम महफ़िल के बहाने ढूँढता हूँ ।।

- Pankaj Sharma

07/07/2021

जाते जाते एक सदी ले गया तू ,
लोगो के चेहरे हँसी ले गया तू ।

- पंकज शर्मा

18/06/2021

एक बाल्टी बादल

तेज़ धूप में काम करते जब
सूरज निचोड़ लेगा तुम्हारे
माथे का पसीना
तब
सूरज को आँख दिखा
भाप बन उड़ जाना तुम ,

और
मैं उड़ेल दूँगा तुम पर
एक बाल्टी बादल

तब सूरज को परे हटा
बारिश सी बन बरस जाना तुम ...।

- Pankaj Sharma

Want your establishment to be the top-listed Arts & Entertainment in Indore?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Art

Website

Address


Indore