Indore Development Authority

Indore Development Authority

Share

Indore Development Authority - इंदौर विकास प्राधिकरण

Photos from Indore Development Authority's post 07/09/2026

॥ योजना क्रमांक 166 के 26 भूखंडों हेतु ऑनलाइन निविदा आमंत्रित ॥

योजना क्रमांक 166 में पी.एस.पी. उपयोग के 26 भूखंडों को भू-स्वामी अधिकार पर व्ययन हेतु "टेंडर सह ऑक्शन" के माध्यम से ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया 04 सितंबर 2026 से प्रारंभ की गई है। निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2026 शाम 6:00 बजे निर्धारित है। तकनीकी निविदा 28 सितंबर 2026 को प्रातः 11:30 बजे खोली जाएगी तथा प्रारंभिक निविदा 08 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:30 बजे खोली जाएगी। पात्र निविदादाताओं हेतु ई-नीलामी प्रक्रिया 13 से 16 अक्टूबर 2026 तक दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

इच्छुक आवेदक निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन प्रक्रिया https://mptenders.gov.in/⁠ पोर्टल पर देख सकते हैं।

05/09/2026

॥ शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ॥

भारत के द्वितीय राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद एवं दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।

#शिक्षकदिवस

Photos from Indore Development Authority's post 03/09/2026

॥ प्राधिकरण की योजना क्रमांक 94 सेक्टर-H के EWS प्रकोष्ठों का लॉटरी द्वारा आवंटन॥

आज दिनांक 3 सितंबर 2026 को प्राधिकरण की योजना क्रमांक 94 सेक्टर-H के EWS प्रकोष्ठों के आवंटन हेतु कंप्यूटर के माध्यम से लॉटरी प्रक्रिया संपन्न की गई। लॉटरी के माध्यम से 20 आवेदकों में से 16 हितग्राहियों को EWS फ्लैट्स का आवंटन किया गया। फ्लैट्स प्राप्त करने वाले सभी हितग्राहियों को इंदौर विकास प्राधिकरण की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

02/09/2026

॥दिनांक : 02 सितंबर 2026 ॥

02/09/2026

॥दिनांक : 02 सितंबर 2026 ॥

Photos from Indore Development Authority's post 01/09/2026

॥ संभागायुक्त सह अध्यक्ष श्री भास्कर लाक्षाकार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई प्राधिकारी संचालक मण्डल की बैठक ॥

आज इंदौर विकास प्राधिकरण संचालक मंडल की बैठक श्री भास्कर लाक्षाकार, संभागायुक्त सह अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, श्री क्षितिज सिंघल, आयुक्त नगर पालिक निगम सहित सभी बोर्ड सदस्य उपस्थित रहे। मुख्य कार्यपालिक अधिकारी एवं सचिव डॉ. परिक्षित झाड़े द्वारा एजेंडा के प्रमुख बिन्दु बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किए गए।

बैठक में शहर के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। पूर्वी रिंग रोड स्थित रेडिसन चौराहा एवं रोबोट चौराहा पर फ्लायओवर निर्माण तथा एम.आर.-09 मार्ग के निर्माण हेतु कुल ₹177.33 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं योजना क्रमांक 151-169-बी में एयरसिटी विकास एवं 1.5 किमी लंबे मार्ग के निर्माण हेतु ₹52.61 करोड़ तथा योजना क्रमांक 172 के विकास कार्य हेतु ₹240.93 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही योजना क्रमांक 54 की लगभग 3.83 हेक्टेयर भूमि के समग्र विकास हेतु ₹15 करोड़ की स्वीकृति दी गई। विभिन्न योजनाओं में भूखंडों के व्ययन हेतु दर निर्धारण सहित अहिल्योत्सव वर्ष 2026 के आयोजन एवं गणेश विसर्जन चल समारोह की झांकियों के लिए सहयोग राशि प्रदान करने का निर्णय भी लिया गया।

Photos from Indore Development Authority's post 01/09/2026

जनसुनवाई | 01 सितंबर 2026

आज आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों द्वारा विभिन्न विषयों से संबंधित कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें संपदा शाखा से 16 एवं तकनीकी शाखा से 2 आवेदन प्राप्त हुए। संबंधित अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही की गई, जबकि शेष आवेदनों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के लिए संबंधित शाखाओं को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया।

Photos from Indore Development Authority's post 01/09/2026

॥ योजना 136 के भूखंड CMR-4 पर निर्माणाधीन बहुमंजिला भवन ॥

प्राधिकारी की योजना क्रमांक-136 में आवासीय सह-वाणिज्यिक भू-उपयोग के भूखंड CMR-4 पर भव्य बहुमंजिला भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

उच्च स्तरीय जीवन शैली को समर्पित इस बहुमंजिला भवन के निर्माण कार्य के अंतर्गत खुदाई एवं फाउंडेशन का कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है, साथ ही लोअर बेसमेंट रूफ स्लैब (प्रथम स्लैब) का कार्य 72 प्रतिशत तथा अपर बेसमेंट रूफ स्लैब (द्वितीय स्लैब) का कार्य 45 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है।

31/08/2026

योजना क्र. 97 भाग-4 के अंतर्गत शैक्षणिक (स्कूल) उपयोग हेतु भूखंड को लीज पट्टे पर देने के लिए ऑनलाइन निविदा-सह-आक्शन आमंत्रित की जा रही है।

भूखंड का क्षेत्रफल 3873.44 वर्गमीटर, आरक्षित श्रेणी सामान्य, न्यूनतम दर ₹35,500 प्रति वर्गमीटर, प्रथम वर्ष की लीज ₹53 प्रति वर्गमीटर, आगामी वर्षों की लीज ₹20 प्रति वर्गमीटर तथा EMD ₹68,75,356/- निर्धारित है। इच्छुक आवेदक MP Tenders Portal (www.mptenders.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि: 21 सितंबर 2026, शाम 6:00 बजे
ई-नीलामी: 12 अक्टूबर 2026, प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक।

31/08/2026

योजना क्र. 141 में आवासीय एवं वाणिज्यिक भूखंड के भू-स्वामित्व आवंटन हेतु ऑनलाइन ई-टेंडर सह नीलामी आमंत्रित की जा रही है। भूखंड का क्षेत्रफल 3220.72 वर्ग मीटर, आरक्षित श्रेणी सामान्य, न्यूनतम दर ₹2,00,000 प्रति वर्ग मीटर, EMD ₹3,22,07,200/- एवं विशेषता आवासीय सह वाणिज्यिक (लोकल शॉप) है। इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन निविदा में भाग ले सकते हैं। विस्तृत जानकारी एवं नीलामी प्रक्रिया के लिए संलग्न ग्राफिक्स देखें। ऑनलाइन आवेदन एवं निविदा प्रक्रिया के लिए https://mptenders.gov.in/ पर विजिट करें।

Address


7 RACE COURSE Road
Indore
452003

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indore Development Authority posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Indore.