Mahabharatpath

Mahabharatpath

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Mahabharatpath, Media/News Company, Madhyapradesh, Indore.

"परित्राणाय साधूनां , विनाशाय च दुष्कृताम्" - (अर्थात सज्जनों की रक्षा करने, दुष्टों का विनाश और धर्म की स्थापना के लिए मैं (श्रीकृष्ण) हर युग में अवतार लेता रहूंगा! )

03/06/2026

वृंदावन में चर्चित बाबा पर गंभीर आरोप

मथुरा के वृंदावन में खुद को आध्यात्मिक गुरु बताने वाले अभिषेक मिश्रा उर्फ अधिकार्ता नारायण दास, जिन्हें सोशल मीडिया पर “IIT बाबा” के नाम से भी जाना जाता है, पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि वह ऑनलाइन प्रवचनों के माध्यम से युवतियों को अपने संपर्क में लाते थे और विश्वास जीतकर उन्हें अपने निवास पर बुलाते थे। शिकायतों में दावा किया गया है कि पीड़िताओं को नशीला पदार्थ देकर उनके साथ आपत्तिजनक हरकतें की गईं तथा तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई। मामले को लेकर जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। पुलिस की जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

03/06/2026

भूतनाथ मंदिर प्रवेश मार्ग को लेकर बढ़ा विवाद

भूतनाथ मंदिर प्रवेश मार्ग की मांग को लेकर लगाए गए प्रदर्शन स्थल से लोगों को हटाने पहुंची पुलिस और श्रद्धालुओं के बीच तीखी बहस एवं नोकझोंक देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे लंबे समय से मंदिर मार्ग की समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं, जबकि प्रशासन व्यवस्था बनाए रखने की बात कह रहा है। मौके पर तनावपूर्ण माहौल के बीच पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि आम जनता की आवाज़ को दबाने के बजाय उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। फिलहाल स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

02/06/2026

इंदौर के मरी माता इलाके में मौजूद internwave नामक प्राइवेट संस्थान का एक वीडियो हम तक पहुंचा है जिसमें कार्यालय में ही स्टाफ नशाखोरी करते हुए लड़कियां सिगरेट के छल्ले उड़ा रही है। आज के समय में बीयर और सिगरेट पीना आम हो चुका है लेकिन जिस दफ्तर मे घरों से लड़कियां नौकरी का बोलकर निकलती है क्या अब वह स्थान भी अय्याशी और नशाखोर पार्टी के अड्डे बन चुके हैं जब दफ्तरों का माहौल ही अवैध नशाखोर पार्टियों का अड्डा होगा । तो इन पार्टियों के बाद क्या हालात होते हैं यह सर्वविदित है । ऐसी पार्टियों के बाद ही महिला अपराध संबंधित घटनाओं में बढ़ोतरी होती है यह अवैध पार्टिया भले ही प्राइवेट हो लेकिन सुरक्षित बिल्कुल नहीं हो सकती। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ऐसे मामलों में संज्ञान लेकर इस अश्लीलता और फूहड़ता पर रोक लगाना चाहिए ताकि भविष्य में शहर का माहौल बिगड़ने से बच सके।

02/06/2026

अमृतसर के मजीठा में शिरोमणि अकाली दल के नेता के आवास पर पुलिस पहुंचने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सीसीटीवी फुटेज में कुछ पुलिसकर्मी और अन्य लोग बिक्रम मजीठिया के करीबी अकाली नेता के घर के बाहर दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक पालतू कुत्ता भी गेट के पास मौजूद लोगों को रोकता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पुलिस अकाली नेता को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी, हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है। वायरल वीडियो को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। अकाली दल के समर्थकों का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के तहत कार्रवाई की जा रही है, जबकि पुलिस की ओर से अभी तक पूरे घटनाक्रम पर कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। मामले को लेकर क्षेत्र में लोगों की उत्सुकता बनी हुई है और सभी की नजरें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

02/06/2026

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक महिला ने अपने पति को कथित तौर पर प्रेमिका के साथ होटल से बाहर निकलते देख लिया। इसके बाद होटल के बाहर पति, पत्नी और दूसरी महिला के बीच तीखी बहस, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

01/06/2026

EXCLUSIVE NEWS/ महाभारत पथ :
अम्बाला हरियाणा की नाबालिक लड़की सप्लायर हिना खान और संतोष द्वारा Energy Resort मे कुछ कीटनाशक , खाद व् बीच के बड़े व्यापारियों के डिलरो की अय्याशी के लिए पंजाब व हरियाणा की नाबालिक लड़कियों को परोसे जाने की खबर प्राप्त हुई है । विवादित रिसॉर्ट में देर रात तक अवैध रेव पार्टी का नंगा नाच किस तरह चल रहा है यह तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है । इसी के साथ ज्ञात हुआ है कि हीना खान हिंदू समुदाय की सीधी सादी लड़कियों को पेसो का लालच दे कर उनसे अनैतिक कार्य करवा रही है
इस कार्य से शहर के बड़े कीटनाशक वापारियो की साथ गांठ से अंजाम दिया जा रहा है । जल्द हि हमारे द्वारा इन लड़िकियो के हनी रैकेट से जुड़ी अन्य खबरों को जांच कर उसमें शामिल कई लोगों के नाम का भी खुलासा किया जायेगा । फिलहाल खबर के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा मामले में एक्शन लिया जा सकता है जिसमें अहम जानकारियां प्राप्त हो सकती है

Want your business to be the top-listed Media Company in Indore?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Madhyapradesh
Indore