Headlinesmp

Headlinesmp

Share

मध्यप्रदेश की ताजा ओर सही खबरों के लिए

13/01/2022

ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित कोविड कमांड सेन्टर से अभी तक पिछले 02 हफ़्तों में कोविड संक्रमित मरीजों को करीब 2500 मेडिकल किट की सहायता प्रदान की जा चुकी है। साथ ही प्रति दिवस 40 से 60 किट इमरजेंसी केसेस में सहायतार्थ पहुंचाई जा रही हैं।
अगर आप में भी कोविड के लक्षण हैं तो दिए गए नंबर्स पर कॉल करके मुफ्त मेडिकल किट प्राप्त कर सकते हैं।

10/01/2022

प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट जी ने आज ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित कोविड कमांड सेन्टर का दौरा किया, स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह जी द्वारा कमांड सेन्टर हेल्पलाइन की जानकारी दी गयी, एवम हेल्पलाइन द्वारा ही एक मरीज से बात कराई गई।

30/12/2021

#ग्वालियर
विशेष स्वच्छता अभियान में शामिल हुए ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

स्वच्छता करना हम सभी का दैनिक कार्य

ग्वालियर 30 दिसम्बर 2021/ ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्‍न सिंह तोमर ने ग्वालियर के शिंदे की छावनी क्षेत्र में चलाए गए विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान स्वयं श्रमदान कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हम सभी का दैनिक कार्य है। इसके लिए हमें किसी भी प्रकार की शर्म नहीं करनी चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपने आसपास स्वच्छता का ध्यान रखें और स्वस्थ रहें।
नगर निगम द्वारा शिंदे की छावनी चौराहे से रामदास घाटी तक चलाए गए विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने शिंदे की छावनी के नाले की सफाई की तथा नाले की सिल्ट निकलवाई। उन्होंने कहा कि हमें अपने शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी स्वयं लेना होगी। तभी हमारे आसपास सफाई रहेगी और हमारा शहर स्वच्छ बनेगा।
श्री तोमर ने आग्रह किया है कि क्षेत्र में यातायात की समस्या सर्वाधिक रहती है, इसलिए सभी ठेले वाले एवं फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले निर्धारित जोन में ही व्यवसाय करें। इससे नागरिकों को भी सुविधा होगी। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने शिंदे की छावनी क्षेत्र के खल्लासीपुरा में पैदल भ्रमण किया और आमजनों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित किया।

कार्य में लापरवाही बरतने पर जेडओ निलंबित

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शिंदे की छावनी क्षेत्र में भ्रमण के दौरान स्वच्छता के कार्य में लापरवाही पाए जाने पर जोन क्र.-7 के क्षेत्राधिकारी श्री राजीव सिंघल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री श्री तोमर को भ्रमण के दौरान यहाँ प्रमुख मार्ग पर सीवर की समस्या मिली वहीं सार्वजनिक शौचालय भी ठीक हाल में नहीं मिले। क्षेत्रवासियों द्वारा भी क्षेत्राधिकारी के कार्य से अप्रसन्नता व्यक्त की गई।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कान्याल को क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी श्री सिंघल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने भ्रमण के दौरान निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

जरूरतमंदों को मिले योजना का लाभ

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जोन क्र.-7 की विभिन्न गलियों में भी भ्रमण किया और स्वच्छता के साथ-साथ शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी लोगों से चर्चा की। उन्होंने एक गरीब महिला से जब चर्चा की तो उन्होंने बताया कि उसका बीपीएल राशनकार्ड नहीं बना है। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करते हुए बीपीएल कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरतमंदों को शासन की सभी योजनाओं का लाभ समय पर मिले, यह भी अधिकारी सुनिश्चित करें।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा है कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को घर बैठे मिले, यह भी सुनिश्चित करना चाहिए। हितग्राही योजनाओं का लाभ लेने के लिये ऑफिसों के चक्कर ल लगाएँ, यह हमारा दायित्व होना चाहिए।

30/12/2021

#भोपाल :- कालीचरण की गिरफ्तारी पर एमपी-छत्तीसगढ़ सरकार आमने-सामने, नरोत्तम मिश्रा के विरोध पर बघेल ने कसा तंज

15/08/2021

#ग्वालियर #मध्यप्रदेश
गौरवशाली भारतवर्ष के 75 वे स्वतंत्रता दिवस पर जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण।
घनी हरीतिमा की चादर ओढ़े खड़ीं मनोरम पहाड़ियों के बीच स्थित एसएएफ मैदान पर आयोजित हो रहा है जिले का मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह।

11/08/2021
Want your business to be the top-listed Media Company in Gwalior?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


Gwalior