Fuhaar
खबरों की रफ्तार लगातार..
07/06/2026
विश्व पर्यावरण दिवस पर सभापति
मनोज तोमर ने दिया हरित और स्वच्छता का संदेश
ग्वालियर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभापति श्री मनोज तोमर ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज कार्यक्रम में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने सभी साथियों को एक-एक पौधा एवं स्वच्छता के प्रतीक स्वरूप डस्टबिन भेंट किया।
श्री तोमर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की निरंतर जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पौधरोपण के साथ-साथ अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब समाज पौधरोपण और स्वच्छता दोनों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएगा, तभी स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण का निर्माण संभव होगा।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। सहभोज के माध्यम से आपसी संवाद और संगठनात्मक एकता को भी मजबूती मिली।
विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की और इसे पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।
06/06/2026
NCC ek anushasit OR sangathit sangathan
06/06/2026
हम सबका अभियान वृक्षारोपण अभियान,
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
सदैव क्रियाशील सदैव एक्टिव.. #ग्वालियर
#मध्यप्रदेश
#वृक्षारोपणअभियान
#मुख्यमंत्रीडॉक्टरमोहनयादव
मसालेदार नींबू शिकंजी पीना है अगर आपको ,
तो ग्वालियर के इस स्थान पर पहुंचना होगा..
#ग्वालियर
#मसालेदारनींबूशिकंजी
#गुरुद्वारारोड
06/06/2026
मध्य प्रदेश के मौसम का हाल आज क्या है जानिए...
#ग्वालियर
06/06/2026
अत्यंत दुखद डॉक्टर सोप के फाउंडर और उद्योगपति काउंसलर गोपाल कृष्ण भुवानिया नहीं रहे,
आज होगा अंतिम संस्कार..
उद्योग जगत में अपनी गहरी पहचान रखने वाले स्वर्गीय भुवानिया एक आकर्षक व्यक्तित्व के धनी थे,
वे मृदुभाषी होने के साथ-साथ मिलनसार और हमेशा पॉजिटिव सोच रखने वाले व्यक्तित्व थे।
उनको सादर नमन
विन्रम श्रद्धांजलि,
ईश्वर उनके परिवार जनों को इस कष्ट को सहने की क्षमता प्रदान करें ।
#ग्वालियर
05/06/2026
एक-नेक कार्य ,एक सामाजिक कार्य,
महलगांव ग्वालियर के उभरते युवा नेता अनंत शर्मा की पहल..
#ग्वालियर
05/06/2026
*क्षेत्रीय आयुर्वेद संस्थान, आमखो में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 का आयोजन*
ग्वालियर /पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, आमखो, ग्वालियर में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर विभिन्न जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों का सफल आयोजन संस्थान प्रभारी डॉ. बी. एस. सिसोदिया के नेतृत्व में नोडल अधिकारी श्रीमती सपना कोंडलकर के समन्वयन एवं डॉ. आलोक शर्मा के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की गतिविधियों के साथ संयुक्त रूप से किया गया।
इस वर्ष की थीम “For Climate. For Our Future” के अनुरूप प्रतिभागियों को “5 मिनट वाई-ब्रेक” प्रोटोकॉल का अभ्यास प्रतिदिन कराया गया जो शरीर में लचीलापन लाने में सहायक होता है। साथ ही “One Day-One Herb” अभियान के अंतर्गत गर्मी के मौसम में उपयोगी घर पर उगाये जा सकने वाले पौधों, पुदीना एवं लेमनग्रास से संक्षिप्त परिचय कराया गया। इसके अतिरिक्त संस्थान चिकित्सालय के OPD में आने वाले रोगियों को औषधीय पौधों जैसे शतावरी, तुलसी, गुड़हल और ग्वारपाठा आदि का वितरण किया गया साथ ही इनके रख-रखाव की भी जानकारी दी गई।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा प्रारम्भ किए गए राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” जिसका उद्देश्य अपनी माँ के सम्मान में या उनकी स्मृति में कम से कम एक पेड़ लगाना और प्रकृति का संरक्षण करना है, के तहत संस्थान परिसर में पौधारोपण भी किया गया।
इस दिन संस्थान के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रीन ड्रेस-अप अपनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही “A Day & Selfie with Nature” गतिविधि के अंतर्गत प्रकृति एवं पौधों के साथ सेल्फी लेकर पर्यावरण से जुड़ते हुये प्रकृति को बचाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
संस्थान प्रभारी डॉ. बी. एस. सिसोदिया ने कार्यक्रम के उत्साहपूर्ण आयोजन और सहभागिता के लिए डॉ. एम. एम. शर्मा, डॉ. अनिल मंगल, डॉ. डी. एस. रोतवार, डॉ. एस. बी. सिंह, डॉ. अमित कुमार, डॉ. जीवन, डॉ. रुद्रमणी तिवारी, सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल (Eco-friendly) आदतों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन शैली को प्रोत्साहित करना रहा, जिसे प्रतिभागियों के सक्रिय सहयोग से सफलतापूर्वक साकार किया गया।
#केंद्रीयआयुर्वेदिकरिसर्चसेंटर #ग्वालियर
05/06/2026
ग्वालियर की एडिशनल एसपी आईपीएस अधिकारी अनु बेनीवाल का तबादला,
ग्वालियर से हुआ तबादला,
जबलपुर की एडिशनल एसपी बनाई गई अनु बेनीवाल,
#ग्वालियर
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Website
Address
Gwal