Gonda Express
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Gonda Express, News & Media Website, Gonda.
नोएडा से गोंडा पहुंची कोडिन सिरप की बड़ी खेप
ड्रग्स विभाग और पुलिस टीम ने छापेमारी कर किया जब्त,
गायत्री फार्मा द्वारा मंगाई गई थी 12.46 लाख रुपए की बड़े पैमाने पर कोडिंग कफ सिरप
फॉर्म-15 के तहत कार्रवाई,खरीद,बिक्री की मांगी गई डिटेल, डिटेल मिलने तक बिक्री पर लगाई गई रोक।
नोएडा से गोंडा पहुंची कोडिन सिरप की बड़ी खेप
ड्रग्स विभाग और पुलिस टीम ने छापेमारी कर किया जब्त,
गायत्री फार्मा द्वारा मंगाई गई थी 12.46 लाख रुपए की बड़े पैमाने पर सिरप,
फॉर्म-15 के तहत कार्रवाई,खरीद,बिक्री की मांगी गई डिटेल, डिटेल मिलने तक बिक्री पर लगाई गई रोक।
Anchar - खबर गोंडा से है जहां ‘‘ऑपरेशन दहन’’ अभियान के क्रम में जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के मुकदमों से सम्बन्धित बरामद मादक पदार्थों के निस्तारण हेतु विनिष्टीकरण की बड़ी कार्यवाही की गई है। दरअसल जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में मैजापुर चीनी मिल स्थित इन्सीनेटर में जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के कुल 898 मुकदमों से संबंधित लंबित मालों का विनिष्टीकरण कराया गया। यह कार्यवाही पूर्ण पारदर्शिता, सुरक्षा मानकों एवं विधिक प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए संपन्न कराई गई। विनिष्टीकरण के दौरान गांजा 1285.7 किलोग्राम, चरस 52.57 किलोग्राम, अफीम .878 किलोग्राम, हीरोइन .1136 किलोग्राम, स्मैक 6.1186 किलोग्राम, कोकिन .045 किलोग्राम, डोडा 95.71 किलो ग्राम, अन्य 70.628 किलोग्राम सहित कुल 1511.763 किलोग्राम मादक पदार्थों को नियमानुसार जलाकर नष्ट किया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग ₹ 41 करोड़ 60 लाख आंकी गई है। सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराते हुए सभी अभिलेखों का विधिवत संधारण भी सुनिश्चित किया गया।
Byte - राधेश्याम राय अपर पुलिस अधीक्षक।
गोंडा - मां शब्द छोटा पर नाम बड़ा और शायद यही वजह है कि मशहूर शायर मुनौवर राणा ने मां के लिए बहुत कुछ लिखा है। "उसके लबो पर कभी बददुआ नहीं होती, एक मां जो कभी खफा नहीं होती"। गोंडा जिले में तैनात शानदार IPS विनीत जायसवाल ने भी अपने जीवन में अपनी मां से प्रेरणा लेके आज बड़ी कामयाबी हासिल की है। मां पर IPS विनीत जायसवाल ने अपने विचार रखे
गोंडा - पुलिस और एसओजी टीम के साथ मुठभेड़, मुठभेड़ में बदमाश ओम प्रकाश यादव को लगी गोली, सीमेंट व्यवसायी के साथ बदमाशों ने की थी लूट की वारदात, पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा1 लाख लूट कर व्यवसायी को घायल कर फरार हुए थे बदमाश,ओम प्रकाश यादव के साथ प्रदीप वर्मा और आशीष यादव भी अरेस्ट,बदमाशों के कब्जे से 44 हजार नकद, तमंचा, कारतूस और बाईक बरामद, मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में हुई थी लूट की वारदात।
28/05/2026
गोंडा - कबाड़ गोदाम में आग लगने से हड़कंप, मिनी डीसीएम और पिकअप समेत गोदाम जलकर राख, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू, फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बुझाई आग, नवाबगंज थाना क्षेत्र के झिल्लिया चौराहे पर है गोदाम।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Gonda