Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Srinivas Rai, Public Figure, Ghazipur.
भारत रक्षा दल ट्रस्ट के संस्थापक श्रीनिवास राय का परिचय-
श्रीनिवास राय का जन्म 1 जून 1966 को ( अभिलेखों के अनुसार ) लखनऊ में हुआ था।उनके पिता स्व राज नारायण राय रेलकर्मी थे।लेकिन उनकी शिक्षा का प्रारम्भ उनके पैतृक गांव व पोस्ट रेवसडा जनपद गाजीपुर से हुआ इन्होंने कक्षा 5 तक की शिक्षा अपने दादा स्व बनारसी राय के सानिध्य में गांव में ग्रहण की तथा आगे की शिक्षा के लिए 1976 में लखनऊ आ गए ।यहा इनका
प्रवेश सनातन धर्म शिक्षा मंदिर स्कूल आलमबाग में कक्षा 6 में हुआ । इस स्कूल से इन्होंने हाईस्कूल तक शिक्षा ग्रहण कर ,इंटर तक की शिक्षा 1981 -83 में इंडस्ट्रियल इंटर कालेज चारबाग से प्राप्त कर सन 1983 - 84 में के के बी डिग्री कालेज से स्नातक डिग्री हासिल की।अपने छात्र जीवन मे भी बाल्यावस्था से ही आंदोलनों से नाता जुड़ गया इन्होंने आपात काल के दौरान 10 -12 साल की अवस्था मे ही तत्कालिक केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन में एवं 1977 के लोकसभा चुनाव में भी बाल कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया था।श्रीनिवास राय ने विद्यार्थी जीवन मे एक जागरूक छात्र व छात्रनेता के रूप में भी पहचान बनाई व छात्र आंदोलनों का नेतृत्व भी किया।1976 में ही श्रीनिवास राय सनातन धर्म शिक्षा मन्दिर के प्रबंधक श्री दीनानाथ मिश्र की प्रेरणा से राष्ट्रीय स्वमसेवक संघ से भी जुड़ गए थे।
गृहस्थ जीवन - 1987 मे रेल सेवा के साथ ही उनका विवाह भी १० मई १९८७ ग्राम इचौली जिला गाजीपुर के योगेन्द्रनाथ राय की पुत्री अनीला राय से हुआ।
रेलवे में भी इन्होंने कुछ वर्षो तक ट्रेड यूनियन में काम करते हुए अनेको जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उन्होंने नॉर्दन रेलवे प्राइमरी को-ऑपरेटिव बैंक के सबसे कम आयु का प्रथम संचालक होने का रिकॉर्ड भी बनाया। रेलवे ट्रेड यूनियन मे मजदूर मसीहा के नाम से अलंकृत स्व टी एन बाजपेयी का आशीर्वाद व स्नेह इन्हें प्राप्त था ।मगर उनकी मृत्यु के बाद रेलवे यूनियन में गुटबाजी खींचतान और वैचारिक मिलन न होने के कारण इन्होंने स्वम् ही धीरे धीरे अपने को ट्रेड यूनियन से अलग कर लिया। श्रीनिवास राय को अनेको राजनैतिक लोगो का भी स्नेह प्राप्त था जिनमे लखनऊ केंट के विधायक स्वर्गीय सतीश भाटिया जी पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल माननीय कल्याण सिंह जी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी पूर्व मंत्री धनराज यादव जी जैसे लोगो का नाम प्रमुख है।उन्होंने रामजन्मभूमि आंदोलन में भी बढ़ चढ़कर भागीदारी की थी।
उनके सामाजिक कार्यो के प्रति लगाव के कारण इनके निवास स्थान के मोहल्ले के संगठन सूर्य नगर विकास परिषद का महामंत्री बनाया गया। ततपश्चात केंट क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए इन्होंने ग्रामीण विकास परिषद् की स्थापना की तथा महामंत्री के रूप में इस संस्था में अपनी सेवाएं दी ।इन्होंने राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रचार प्रसार के लिये भी कार्य करते हुए केन्द्रीय सचिवालय हिंदी परिषद् लखनऊ मंडल का मण्डल मंत्री के दायित्व का भी निर्वहन किया।
वर्तमान संगठन व आंदोलन - श्रीनिवास राय व अन्य 127 लोगो ने २१ सितम्बर १९९७ को भारत रक्षा दल नामक सामाजिक संगठन की स्थापना कर इस बैनर तले अनेकानेक आंदोलनों के माध्यम से जन जागरण का अभियान चलाया।मगर इस संगठन का भी जब काम आगे बढ़ने लगा और श्रीनिवास राय की इमेज संस्था के नायक के रूप में जब उभरने लगी तो कुछ एक लोगो ने इस संगठन में भी खुराफात करना शुरू कर दिया।अलग अलग समानान्तर संगठन भी चलाने की कोशिश हुई।अंत मे इन तमाम झंझावतों से इन्होंने अपने को अलग करते हुए भारत रक्षा दल को एक सशक्त संगठन के रूप में स्थापित करने के लिये 11 अगस्त 2011 को ट्रस्ट एक्ट से संस्था को पंजीकृत कराया। आज यह संगठन धीरे धीरे लोगो मे लोकप्रिय हो रहा है।और समग्र समाज के हर तबके के लोग इस संस्था से जुड़कर राष्ट्र के प्रति सेवा व समर्पण का संकल्प ले रहे है। भारत रक्षा दल ट्रस्ट देश एवं समाज के समक्ष बड़े मुद्दों एवं चुनौतियों के निराकरण हेतु आम जन को जोड़कर वैचारिक क्रांति के आन्दोलन के माध्यम से उसके निराकरण हेतु प्रयासरत है। संगठन प्रमुख श्रीनिवास राय का सपना है कि देश का प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्य एवं अधिकारों के प्रति सजग एवं जागरूक हो और सशक्त समाज सशक्त राष्ट्र का वह सपना जो हमारे ज्ञात अज्ञात क्रांतिकारियों का है वह पूरा हो।
श्रीनिवास राय की निजी अभिलाषा है जीवन के अंतिम स्वास तक अपनी सेवाएं राष्ट्र व समाज को समर्पित करते हुए प्रभु के धाम को प्रस्थान करू।
28/05/2026
रेल सेवक ट्रेड यूनिस्ट सामाजिक कार्यकर्ता श्रीनिवास राष्ट्रवादी का सम्मान कार्यक्रम
25/01/2026
20/01/2026
नॉर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन सवारी डिब्बा कारखाना आलमबाग शाखा ने यूनियन के लखनऊ मंडल के नव नियुक्त मंडल मंत्री विभूति मिश्रा का किया अभिनंदन
20/01/2026
भारत रक्षा दल ट्रस्ट द्वारा आयोजित सनातन हिन्दू समरसता सम्मेलन एवं खिचड़ी भोज कार्यक्रम स्थान सनातन धर्म मंदिर चन्दर नगर आलमबाग दिनांक 18 जनवरी 2026 रविवार कार्यक्रम के कुछ फोटोज
20/01/2026
भारत रक्षा दल ट्रस्ट ने आयोजित किया सनातन हिन्दू समरसता सम्मेलन एवं खिचड़ी भोज कार्यक्रम की मीडिया कवरेज