Humanity Helping Hands

Humanity Helping Hands

Share

समाजसेवा में हाजिर 24×7×12 (Hour,s)
Humanity अर्थात मानवता
संपर्क सूत्र:- 7004660833 (Humanity Team)

Photos from Humanity Helping Hands's post 04/05/2026

ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स सोसाइटी (धनबाद, झारखंड) के केंद्रीय कार्यालय से संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल ने सभी सहयोगियों, समर्थकों और ह्यूमैनिटी टीम के सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है, जिनके सहयोग से हम सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

किसी भी सामाजिक संस्था की सफलता उसके सदस्यों और समर्थकों के निस्वार्थ भाव पर निर्भर करती है। श्री मंडल द्वारा व्यक्त किया गया यह आभार न केवल सहयोगियों का मनोबल बढ़ाएगा, बल्कि भविष्य में और भी अधिक ऊर्जा के साथ काम करने की प्रेरणा देगा। धन्यवाद🙏








fans

01/05/2026

माँ की ममता और शक्ति का इस संसार में कोई मूल्य नहीं लगाया जा सकता। बरगी डेम के दर्दनाक हादसे के 15 घंटे बाद सामने आई यह हृदयविदारक तस्वीर पूरे समाज को झकझोर देने वाली है। यह केवल एक तस्वीर नहीं, बल्कि माँ के निस्वार्थ प्रेम, त्याग और अटूट ममता का जीवंत प्रमाण है।

आज भले ही माँ और बेटा हमारे बीच न रहे हों, लेकिन यह दृश्य उस भयावह क्षण की कहानी कह रहा है, जब मौत सामने खड़ी थी, तब भी माँ ने अपने लाल का साथ नहीं छोड़ा, अंतिम सांस तक उसे अपनी बाहों में समेटे रखा।

माँ केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि ईश्वर का सबसे पवित्र स्वरूप है, जो हर संकट में अपने बच्चे की ढाल बन जाती है।

ऐसी महान, त्यागमयी और ममतामयी माँ को मेरा कोटि-कोटि प्रणाम, मां तुझे सलाम। 🙏😭💐 भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏

Photos from Humanity Helping Hands's post 22/04/2026

धनबाद के समाचार पत्रों में मानवता की सेवा में समर्पित 'ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स' के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए हम तहें दिल से आभारी हैं।








fans

Photos from Humanity Helping Hands's post 20/04/2026

मानवता के सच्चे प्रहरी ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल को सांसद, विधायक, पूर्व विधायक के द्वारा संयुक्त रूप से मिला सम्मान, किया गौरवान्वित।

#धनबाद:- सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता की मिसाल बने ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष समाजसेवी गौतम कुमार मंडल को नागरिक समिति, गोविंदपुर, धनबाद के स्वर्ण जयंती समारोह सह ‘संकल्प’ पत्रिका विमोचन कार्यक्रम में भव्य रूप से सम्मानित किया गया।

यह अवसर केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि समाज सेवा के प्रति समर्पित एक व्यक्तित्व के संघर्ष, त्याग और निरंतर प्रयासों की सार्वजनिक सराहना का भावनात्मक क्षण था।

ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल वर्षों से मानवता की सेवा में निरंतर सक्रिय रहे हैं, चाहे जरूरतमंदों को इलाज उपलब्ध कराना हो, गरीब बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना हो या आपदा के समय राहत पहुंचाना उन्होंने हर परिस्थिति में आगे बढ़कर समाज के कमजोर वर्गों का हाथ थामा है।

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित धनबाद सांसद ढुल्लू महतो और सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने संयुक्त रूप से उन्हें अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया, पूर्व विधायक फूलचंद मंडल, समिति के वरिष्ठ सदस्य नंदलाल अग्रवाल, शरद दुधानी एवं अशोक गिरी सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने इस पल को और भी विशेष बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में जहां लोग अपने स्वार्थ में व्यस्त रहते हैं, वहीं गौतम कुमार मंडल जैसे लोग समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर मानवता की लौ जलाए रखे हुए हैं, उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि यदि संकल्प मजबूत हो तो सीमित संसाधनों में भी बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

सम्मान प्राप्त करते समय गौतम कुमार मंडल भावुक नजर आए, उन्होंने कहा यह सम्मान केवल मेरा नहीं बल्कि ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स के उन सभी साथियों का है जो हर परिस्थिति में मेरे साथ खड़े रहे, यह मेरे लिए एक जिम्मेदारी है कि मैं समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरूं और अधिक समर्पण के साथ कार्य करता रहूं।

उन्होंने नागरिक समिति, गोविंदपुर, धनबाद के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान ने उन्हें नई ऊर्जा और प्रेरणा दी है जब समाज आपके प्रयासों को पहचानता है, तो सेवा का उत्साह कई गुना बढ़ जाता है।

उन्होंने कहा कि नागरिक समिति का यह स्वर्ण जयंती समारोह सामाजिक एकता, सकारात्मक सोच और जनभागीदारी का प्रतीक बन गया, कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने तालियों की गूंज के साथ गौतम कुमार मंडल का अभिनंदन किया, जो यह दर्शाता है कि सच्ची सेवा कभी अनदेखी नहीं जाती वह एक दिन समाज के दिलों में सम्मान बनकर जरूर उभरती है।

मोके पर ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स टीम के केंद्रीय सदस्य चिरंजीत मंडल, राहुल मंडल, अमित रवानी, भजन, रंजित एवं अन्य मौजूद थें।








fans

Photos from Humanity Helping Hands's post 15/04/2026

ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स ने रक्तदान सह सम्मान समारोह का आयोजन कर मनाई 8वीं वर्षगांठ ।

#धनबाद- धनबाद के ब्लड बैंकों में खून की कमी को देखते हुए ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स सोसायटी द्वारा अपनी 8वीं वर्षगांठ के अवसर पर मेमको मोड़ स्थित मिलानो होटल एंड बैंक्वेट में विशाल रक्तदान शिविर सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी माता स्वेता किन्नर रहीं, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को “महादान” बताते हुए सभी से आगे आकर इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की।

रक्तदान शिविर के मुख्य संयोजक एवं ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल ने शिविर का शुभारंभ करते हुए रक्तवीरों एवं रक्त-वीरांगनाओंको सम्मानित किया।

साथ ही धनबाद जिले की विभिन्न संस्थाओं, उनके संस्थापक-अध्यक्षों, मीडिया, सोशल मीडिया एवं पत्रकार बंधुओं को भी ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स के केंद्रीय सदस्यों के हाथों सम्मानित किया गया।

इस शिविर में कुल 104 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसका संग्रह सजस ब्लड सेंटर, धनबाद द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों, रक्तवीरों एवं रक्त-वीरांगनाओं की भारी उपस्थिति रही, जिससे यह आयोजन एक भव्य जनसमर्थन वाला सामाजिक कार्यक्रम बन गया।

जहाँ मोके पर ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स के केंद्रीय और जिला सत्तर के सभी सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम का समापन सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

Photos from Humanity Helping Hands's post 11/04/2026

ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स के 8वी वर्षगांठ पर धनबाद के समाचार पत्रों में मानवता की सेवा में समर्पित 'ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स' की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए हम आभारी हैं।

04/04/2026

ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स के आठवीं वर्षगांठ में रक्त-ज्योति सम्मान-2026 के रक्तदान शिविर में आप सादर आमंत्रित हैं।

#आमंत्रण_पत्र- दिनांक 05 अप्रैल 2026, दिन रविवार, सुबह 8:00 बजे स्थान- मेमकों मोड़, 8 लाईन हीरक रोड स्थित मिलानों होटल एंड बैंक्वेट परिसर (अपोजिट डीपीएस हीरक ब्रांच) में रक्तदान सह सम्मान समारोह में आप सादर आमंत्रित हैं।

ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स

02/04/2026

ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स के आठवीं वर्षगांठ में रक्त-ज्योति सम्मान-2026 के रक्तदान शिविर में आप सादर आमंत्रित हैं।

#दिनांक 05 अप्रैल 2026, दिन रविवार, सुबह 8:00 बजे स्थान- मेमकों मोड़, 8 लाईन हीरक रोड स्थित मिलानों होटल एंड बैंक्वेट परिसर (अपोजिट डीपीएस हीरक ब्रांच) में रक्तदान सह सम्मान समारोह में आप सादर आमंत्रित हैं।

ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स

01/04/2026

रक्तदान के प्रति जागरूकता अभियान के तहत 100 शिक्षित महिलाएं एवं लड़कियाँ स्वेक्षिक रक्तदान करने के लिए तैयार हैं।

इस बार 200 यूनिट पार, कियूकी महिलाएं एवं लड़कियाँ और जागरूक पुरुषों के द्वारा किया का रहा है बढ़कर रक्तदान-महादान।

01/02/2026

नहीं मिला इंसाफ, पुलिस विभाग की लापरवाही से कुछ नहीं मिला।

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Dhanbad?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


Susnilewa, Memko More, Nagnagar, Ward/22
Dhanbad
826004