V-Verify
V Verify | Since 2014 – Professional matrimonial verification services with Pan-India support. Accuracy, confidentiality & trust guaranteed.
A dedicated vertical of V Check BGV Services, trusted for employee verifications in MNCs & banks.
04/11/2025
Team AT:-
श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के स्वाहन पंचायत में सामुदायिक भवन का उद्घाटन कर जनसमस्याओं की सुनवाई की। इसके उपरांत श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बैहल ग्राम पंचायत में श्री गुरु तेग़बहादुर जी के 350 वें शहीदी कार्यक्रम में गुरु की वीरता व शिक्षाओं को याद कर जनसमूह के समक्ष अपने विचार रखे।
04/11/2025
Team AT:-
श्री अनुराग सिंह ठाकुर के आज (4.11.2025) बिहार प्रवास के कार्यक्रम…
01/11/2025
Team AT:-
ऊना पार्टी कार्यालय पर श्री अनुराग सिंह ठाकुर का अभिनंदन…
01/11/2025
01/11/2025
या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
जगतजननी, आदिशक्ति माता रानी के 51 शक्तिपीठों में से एक माँ नैना देवी जी की पूजा, अर्चना व आराधना कर सर्वकल्याण की कामना की। माँ नैनादेवी जी का वरदहस्त हम सभी पर बना रहे व उनकी कृपा से आपके जीवन में सुख, समृद्धि व आरोग्य का वास हो।
जय माता दी 🙏🏻
28/10/2025
खेलता हिमाचल, खिलता हिमाचल ✨
झारखंड में चौथी दक्षिण एशियाई सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में हमारे हिमाचल प्रदेश के एथलीट्स ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत देवभूमि का नाम रोशन कर दिया है।
मेरे संसदीय क्षेत्र के हमीरपुर की बेटी मनीषा कुमारी ने रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित चौथी दक्षिण एशियाई सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में 4x400 मीटर रिले में गोल्ड मेडल व नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले संदीप सिंह ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर देवभूमि के साथ-साथ देश भारत का भी मान बढ़ाया है।
आपकी उपलब्धियों पर पूरे हिमाचल वासियों को गर्व है। मैं आपके सुखद, सफल व उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
26/10/2025
खेल सिर्फ़ मनोरंजन का नहीं बल्कि ख़ुद को फिट रखने का सबसे सरल माध्यम है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री जी ने युवाओं और नागरिकों को फिटनेस की ओर प्रेरित करने के लिए ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ का आह्वाहन किया है।
गाजियाबाद में लौहपुरुष सरदार पटेल जी की जयंती के अवसर पर सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ कर खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएँ दीं। जिन राष्ट्रनायक लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के स्मृति में इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है संयोग से 5 दिन बाद अर्थात 31 अक्टूबर को उनका जन्म दिवस भी है । यह सरदार पटेल की 150वाँ जन्मदिवस है और केंद्र में मोदी जी की सरकार से लेकर पूरे देशभर में सरदार पटेल के 150 वें जन्म दिवस के अवसर पर आयोजन की तैयारी है।
खेल के क्षेत्र में 2014 से लेकर अब तक मोदीजी की सरकार ने जो फैसले लिए उसका एक ही उद्देश्य रहा है, और यह उद्देश्य भारत को वैश्विक खेल शक्ति बनाना। हमने 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है और खेल में विकास के बिना यह संकल्प अधूरा है ।
📍गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश
26/10/2025
आज छठ पूजा के द्वितीय दिन 'खरना' का विशेष महात्म्य है। ‘खरना’ से ही छठी मैया के व्रत, उपासना और आराधना की शुरुआत होती है।
लोक आस्था और भगवान सूर्य की उपासना के महापर्व छठ पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। छठी मैया और सूर्य देवता का आशीर्वाद आप सभी के जीवन में कल्याण का माध्यम बने।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Delhi
110008