Betab Samachar Express
मजलूमो की आवाज़, "बेताब समाचार एक्सप्र
05/03/2026
25/02/2026
मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में रखना सर्विलांस सेल प्रभारी समेत पांच पुलिस कर्मियों को महंगा पड़ गया।
मुरादाबाद। प्रतिबंधित दवाइयां रखने का आरोप लगाकर सदर कोतवाली क्षेत्र एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में रखना सर्विलांस सेल प्रभारी समेत पांच पुलिस कर्मियों को महंगा पड़ गया। मामले में शिकायत मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने जांच कराई। जिसके बाद एसएसपी ने मंगलवार काे पांचों पुलिस कर्मियों को निलम्बित कर दिया। इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतापल अंतिल से जो शिकायत की गई थी उसके अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के फीलखाना रेती स्ट्रीट निवासी उवैद कुरैशी के मेडिकल स्टोर पर एक माह पहले सर्विलांस सेल की टीम ने छापा मारा था। टीम ने खुद को उड़नदस्ता, ड्रग विभाग की टीम बताकर कार्रवाई की थी। टीम में शामिल रहे सर्विलांस सेल प्रभारी वीर बोस, सिपाही शिवम चिकारा, विपिन शर्मा, यश दहिया और मनोज यादव मेडिकल संचालक पर प्रतिबंधित दवाइयां रखने और बेचने का आरोप लगाते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया था
आरोप है कि इस दौरान टीम ने मेडिकल स्टोर के सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और डीवीआर भी उखाड़ ली थी। हिरासत में लिए गए उवैद कुरैशी को छोड़ने की एवज में एक लाख रुपये की मांग की गई थी। लम्बी चर्चा और बातचीत के बाद पीड़ित ने 40 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद टीम ने उन्हें छोड़ दिया था। टीम के जाने के बाद पीड़ित ने इस पूरे मामले की जानकारी अपने अधिवक्ता भाई जमशेद कुरैशी को दी। जमशेद कुरैशी ने इस मामले की शिकायत एसएसपी सतपाल अंतिम से की। एसएसपी ने सीओ कटघर से मामले की जांच कराई।
पीड़ित ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी सीओ को उपलब्ध कराई। फुटेज से पुष्टि हुई कि टीम मेडिकल स्टोर पर पहुंची थी और उवैद कुरैशी को हिरासत में भी लिया था। मंगलवार को जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी सर्विलांस टीम के प्रभारी वीर बोस, सिपाही शिवम चिकारा, विपिन शर्मा, यश दहिया, मनोज यादव को निलंबित कर दिया। सभी के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।
21/02/2026
Daily Amar Ujala 21/02/2026 Meerut
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Address
700/16 Street No 21-B Vijay Park
Delhi
110053
01/03/2026
24/02/2026
24/02/2026