Ground Report
हम समाज में दबे कुचले छोटे खबरों को नया आयाम देते हैं।
पुरानी रंजिश में युवक पर कुदाल से हमला, इलाज के दौरान मौत
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव की घटना, गांव में तनाव का माहौल
महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर कुदाल से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक हजारी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस हमले के कारणों और घटना में शामिल लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस की जांच और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हेडिंग
सिसवा अमृत सरोवर जांच में बवाल: अधिशासी अभियंता के सामने फूटा मृतक परिजनों का गुस्सा, जेई को घेरा
03/08/2026
तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत, चालक भी गंभीर घायल
सिसवा बाजार (महराजगंज)
कोठीभार थाना क्षेत्र के गेरमा गांव के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में भैंस चरा रहे एक बुजुर्ग की जान चली गई। वहीं दुर्घटना में अनियंत्रित बाइक चला रहा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
भैंस चराने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, गेरमा गांव निवासी अर्जुन यादव (60) सोमवार को गांव के बाहर भैंस चराने गए हुए थे। इसी दौरान दुर्गावलिया और गेरमा के बीच मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में घायल अर्जुन यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दुर्घटना में बाइक चालक बाबूलाल गुप्ता (40), निवासी दुर्गावलिया, भी बुरी तरह घायल हो गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजनों में मचा कोहराम
मृतक अर्जुन यादव अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार में दो शादीशुदा बेटे (अजय व विजय) और दो बेटियां (बेबी व खुशबू) हैं। बेटी खुशबू की अभी शादी नहीं हुई है। बुजुर्ग की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी
03/08/2026
आप सभी के अटूट विश्वास, प्यार और सहयोग से Ground Report ने 20K Followers का सफर तय किया है। यह उपलब्धि केवल हमारी नहीं, बल्कि आप सभी की है।
हमारा संकल्प है कि समाज की हर छोटी-बड़ी, जनहित से जुड़ी खबर को निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते रहेंगे।
आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
आगे भी इसी तरह अपना स्नेह, सुझाव और सहयोग बनाए रखें, ताकि हम सच की आवाज़ को और मजबूती से बुलंद कर सकें।
03/08/2026
सिसवा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में पोखरे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य से जुड़ी एजेंसी की लापरवाही की जांच कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। साथ ही मृतक बच्चों के परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।
मृतक के परिजनों के घर पहुंचे डीएम-एसपी
निर्माण एजेंसी पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश, मृतक परिवारों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा।
महराजगंज जिले के सिसवा में पोखरे में डूबने से 3 मासूमों की मौत, मौके पर पहुंचे डीएम-एसपी
सिसवा में बड़ा हादसा: पोखरे में नहाते समय तीन बच्चों की डूबकर मौत
सिसवा में पप्पू यादव का पुतला दहन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
संसद में साधु-संतों पर कथित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, जनप्रतिनिधियों से मर्यादित भाषा के प्रयोग की अपील
सिसवा बाजार (महराजगंज)।
संसद में सांसद पप्पू यादव द्वारा साधु-संतों के संबंध में की गई कथित टिप्पणी के विरोध में शनिवार को सिसवा नगर में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि संसद देश का सर्वोच्च लोकतांत्रिक सदन है, इसलिए किसी भी धर्म, संत समाज अथवा करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े विषयों पर जनप्रतिनिधियों को मर्यादित एवं संयमित भाषा का प्रयोग करना चाहिए।
भाजपा नेता धर्मनाथ खरवार ने कहा, "साधु-संत भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के आधार स्तंभ हैं। संसद में उनके प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। हम ऐसे बयान की कड़ी निंदा करते हैं तथा सभी जनप्रतिनिधियों से संसद की गरिमा और जनभावनाओं का सम्मान करने की अपेक्षा करते हैं।"
भाजपा नेता राकेश कनौजिया ने कहा, "साधु-संतों और सनातन आस्था के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी निंदनीय है। जनप्रतिनिधियों को सदैव मर्यादित भाषा का प्रयोग करना चाहिए, जिससे लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनी रहे।"
प्रदर्शन में मनीष रौनियार, नवमी यादव, राधेश्याम, डॉ. महेश सिंह, मुन्ना सिंह, आलोक यादव, मदन मोहन, राणा प्रताप सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Delhi