The Rashtra Doot
साहस सत्य दिखाने का...
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान पुलिस ने एक्शन लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी... प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़े, जहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की... प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसके बाद आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठीचार्ज भी किया गया... वहीं सपा सांसद डिंपल यादव भी आंदोलन के दौरान जमकर डटी रहीं.. आज का दिन उन्होंने काला दिवस के रूप में बताया... उन्होंने कहा पुलिस भी कार्रवाई करते हुए शर्मिंदा है..
कानपुर की NEET छात्रा आर्या सिंह ने नीट परिणाम में धांधली का आरोप लगाते हुए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया है। छात्रा का दावा है कि उसके अंक 609 होने चाहिए, जबकि एनटीए ने पहले 540 और फिर 167 अंक दिखाए। वहीं, एनटीए ने छात्रा के आरोपों को खारिज करते हुए ओएमआर शीट से छेड़छाड़ का दावा किया है।
मध्य प्रदेश के छतरपुर में आदिवासियों का आंदोलन खत्म करा दिया गया, तड़के सुबह पुलिस की फोर्स बड़ी संख्या में पहुंची और प्रदर्शनकारियों को जबरन गाड़ी में भरकर उनके गांवों के पास छोड़ दिया गया, यह आंदोलनकारी पिछले कई दिनों से केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के खिलाफ और कई मुद्दों को लेकर बराना नदी में जल सत्याग्रह कर रहे थे, इस आंदोलन में खासकर आदिवासी महिलाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया था....
दिल्ली के जंतर मंतर में सोनम वांगचुक को जबरन ले जाने के बाद अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकी गई... जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...
वाराणसी में पुलिस थाने में महिला की पिटाई
फरियादी महिला की महिला दारोगा ने की पिटाई
पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पुलिस मामले की जांच में जुटी
वाराणसी के चौबेपुर थाने का मामला
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार राम मंदिर में दान गबन मामले पर हमलावर हैं, उन्होंने कहा कि "चोर चोर सौतेले भाई, जिन्होंने चुराई राम की पाई, देखो जा रहा वो भाजपाई जिसने खाई राम की पाई, उनका ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है...
सहारनपुर में एक्सप्रेस-वे पर जबरदस्त LIVE हादसा, 3 की मौत..
दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस वे पर सहारनपुर में रोड एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत हो गई। टियागो कार बैक हो रही थी, तभी स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है...इस हादसे में स्कार्पियो कार की टक्कर से टियागो कार करीब 300 मीटर तक घिसटती चली गई...
जंतर-मंतर पर पेपरलीक और अन्य मसलों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन जारी है. इसी बीच जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है. अभिजीत दीपक ने एक्स पर लिखा, ''सोनम वांगचुक ने छात्रों को न्याय दिलाने और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है.''
I I ार्टी I I I I I I I
कौशांबी में ट्रैक्टर ने ऑटो को मारी टक्कर
हादसे में 2 लोगों की मौत, 5 घायल
घटना का LIVE वीडियो आया सामने
सभी घायल अस्पताल में भर्ती
आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार
I I I I I I
AAP सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर के दान चोरी मामले में बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है, उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट मोदी ने बनाया, लूट का माल BJP को पहुंचा और BJP उसी पैसे से देश भर में सांसद विधायक ख़रीद रही है, आख़िर चंदा चोर अभी तक ट्रस्ट में कैसे हैं?, सारे सबूत मेरे पास हैं मुझे आज तक SIT ने मिलने का समय नहीं दिया,
I I I I I I I I I #श्रीराम I
Category
Address
New Delhi
Delhi
110025
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when The Rashtra Doot posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.